Page Loader
रूसी सेना के कैडेट्स ने गाया भारतीय देशभक्ति गीत 'ऐ वतन', देखें वायरल वीडियो

रूसी सेना के कैडेट्स ने गाया भारतीय देशभक्ति गीत 'ऐ वतन', देखें वायरल वीडियो

Nov 30, 2019
05:13 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो को देखकर काफ़ी हैरानी होती है, तो वहीं कुछ वीडियो दिल को काफ़ी सुकून भी पहुँचाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी हो रही है। दरअसल, रूसी सेना के कैडेट्स ने भारतीय देशभक्ति गाना 'ऐ वतन, ऐ वतन' गाया है। आइए इसके बारे में जानें।

जानकारी

ब्रिगेडियर राजेश पुष्कर ने शेयर किया है विडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को ब्रिगेडियर राजेश पुष्कर ने शेयर किया है, जो वर्तमान में रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय दूतावास में मिलिट्री के सलाहकार हैं। पुष्कर को भी वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। रूसी सेना के कैडेट्स के साथ पुष्कर भी गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह गाना इस सप्ताह की शुरुआत में गाया गया था, जो इस समय वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

रूसी कैडेटों द्वारा गाया गया गाना

बयान

हिंदी रूसी भाई-भाई- यूज़र

इस विडियो को देखने के बाद एक यूज़र ने लिखा, 'आज़ादी के बाद से रूस, भारत का सच्चा सहयोगी रहा है।' वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'हिंदी रूसी भाई-भाई, हमेशा के लिए एक प्राकृतिक भाई चारा।'

गाना

भगत सिंह की फाँसी के ऊपर फ़िल्माया गया था गाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ रूसी कैडेटों को भारत के प्रसिद्ध देशभक्ति गाने को गाते हुए सुना जा सकता है। बता दें कि 'ऐ वतन' गीत भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित 1965 में आई फ़िल्म 'शहीद' का है। इस गीत को मशहूर गायक मोहम्मद रफी ने गाया है, जिसे फ़िल्म में भगत सिंह और उनके साथियों की फाँसी वाले सीन के ऊपर फ़िल्माया गया था।