NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया
    मनोरंजन

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 08, 2022, 10:21 am 1 मिनट में पढ़ें
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया
    इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया

    हमारे समाज को पितृसत्तात्मक माना जाता है। कहा जाता है कि बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। इंडस्ट्री में अधिकांश फिल्में पुरुषों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। ऐसे आरोप अक्सर लगाए जाते हैं कि महिला कलाकारों को फिल्म में रोमांस का छौंक लगाने के लिए शामिल किया जाता है। 8 मार्च को हम 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मना रहे हैं। आइए इस मौके पर उन फिल्मों पर गौर फरमाते हैं, जिनमें महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया।

    'कॉकटेल'

    इस सूची में पहली फिल्म 2012 में आई 'कॉकटेल' है, जिसमें दीपिका पादुकोण दिखी थीं। दीपिका ने इसमें वेरोनिका डी'कोस्टा का रोल किया था। इसमें उन्हें शर्मिली लड़की का किरदार निभाने वाली डायना पेंटी के अपोजिट कास्ट किया गया था। सैफ अली खान एक प्ले बॉय कैरेक्टर में दिखे थे। दीपिका और डायना दोनों सैफ का प्यार पाने के लिए लड़ जाती हैं। इसमें एक महिला को दूसरी महिला के खिलाफ खड़ा कर दिया गया, जोकि उचित नहीं लगता।

    'वीरे दी वेडिंग'

    2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी आधुनिक लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसमें अभिजात्‍यवादी चुटकुले और लड़कों की समस्याओं के बारे में खूब प्रकाश डाला गया। महिला केंद्रित फिल्मों का स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन इस फिल्म में कहानी का वास्तविकता से कुछ लेना-देना नहीं था।

    'मनमर्जियां'

    तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो इंडस्ट्री में रूढ़िवादी महिला भूमिकाओं और कुप्रथाओं के खिलाफ खुलकर बोलती हैं। वह अपनी बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्म 'मनमर्जियां' में भी महिला के कैरेक्टर को मजबूती से नहीं लिखा गया है। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में तापसी ने रूमी बग्गा की भूमिका निभाई थी। कई समीक्षकों ने फिल्म में तापसी के कैरेक्टर रूमी को 'बेचारी' यानी असहाय का टैग दे दिया था।

    'हसीन दिलरुबा'

    इस फेहरिस्त में पिछले साल आई तापसी की एक और फिल्म 'हसीन दिलरुबा' शामिल है। फिल्म में विक्रांत मैसी ने तापसी के पति का किरदार निभाया है, जबकि हर्षवर्धन राणे तापसी के प्रेमी की भूमिका में दिखे हैं। इसमें तापसी अपने सीधे-साधे पति को पसंद नहीं करती और उनके मौसेरा भाई (हर्षवर्धन) के प्यार में पड़ जाती हैं। वह हर्षवर्धन को रिझाने के लिए खाना भी बनाती हैं, जो काम उन्हें पहले पसंद नहीं था।

    'तनु वेड्स मनु'

    'तनु वेड्स मनु' कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म है। फिल्म 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कंगना ने एक स्वतंत्र, मनमौजी और चुलबुली लड़की का किरदार किया था। उन्हें एक ऐसी लड़की के रोल में देखा गया, जो अपने पिता द्वारा पसंद किए गए लड़के से शादी रचाने से मना कर देती हैं। मेकर्स ने फिल्म में कंगना के कैरेक्टर को मजबूती देने के बजाय केवल उन्हें एक अल्हड़ लड़की के रूप में पर्दे पर उतारा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत
    तापसी पन्नू

    ताज़ा खबरें

    असम का पहला ट्रांजिट कैंप शुरू, पहले बैच में ठहराए गए 68 'विदेशी' असम पुलिस
    अडाणी समूह के शेयरों में आई गिरावट के बाद LIC को हुआ भारी नुकसान गौतम अडाणी
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान

    दीपिका पादुकोण

    पठान: शाहरुख खान को नहीं जानती थी यह अभिनेत्री, फिल्म में साथ किया काम  शाहरुख खान
    लद्दाख: 'पठान' दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले सिनेमाघर में दिखाई गई शाहरुख खान
    'पठान' पर विरोध: कहीं जलाए शाहरुख-दीपिका के पोस्टर तो कहीं पढ़ी हनुमान चालीसा पठान फिल्म
    'पठान' रिव्यू: शाहरुख खान की वापसी का जश्न है फिल्म, एक्शन के ओवरडोज ने बिगाड़ा खेल शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत की हुई ट्विटर पर वापसी, देखिए क्या किया पहला ट्वीट बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, कहा- फिल्म के लिए गिरवी रखी सारी संपत्ति इमरजेंसी फिल्म
    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में दीपिका पादुकोण
    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, 3 भाषाओं में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    तापसी पन्नू

    'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक जारी, शूटिंग शुरू बॉलीवुड समाचार
    विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का बनेगा सीक्वल, अभिनेता ने की पुष्टि विक्रांत मैसी
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'जलसा' समेत ये हैं इस साल की महिला केंद्रित फिल्में आलिया भट्ट
    'ब्लर' रिव्यू: इस धुंधली कहानी में थ्रिलर स्पेशलिस्ट बनकर रह गईं तापसी फिल्म रिव्यू

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023