NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत
    अगली खबर
    इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत
    इन मौकों पर विवादों में रहीं कंगना

    इन मौकों पर विवादों में रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 23, 2022
    11:28 am

    क्या है खबर?

    मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए बॉलीवुड का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई है।

    उनका जन्‍म हिमाचल प्रदेश के भांबला में 23 मार्च, 1987 को हुआ था। आज वह अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

    सभी जानते हैं कि कंगना जितना फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, उससे अधिक विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।

    आइए उनके जन्मदिन पर उनके कुछ विवादित किस्सों पर नजर डालते हैं।

    #1

    आदित्य पंचोली के खिलाफ किया था केस

    जब कंगना बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थीं, तो उनका लिंकअप अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ हुआ था। आदित्य उस वक्त कंगना से उम्र में काफी बड़े थे और अभिनेत्री मात्र 16 साल की थीं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य के साथ कंगना का अफेयर पांच सालों तक चला। इसके बाद दोनों में खटपट हो गई और कंगना ने आदित्य पर कई गंभीर आरोप लगाए।

    कंगना ने आदित्य पर मारपीट और यौन शोषण को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    #2

    ऋतिक के साथ कंगना का विवाद चला लंबा

    कंगना और ऋतिक के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक का नाम लिए बिना उन्हें 'सिली एक्स' कहा था।

    उन्होंने दावा किया था कि वह ऋतिक के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने कंगना को कई ई-मेल्स भेजे थे।

    ऋतिक ने इस पर कहा था कि जिस ईमेल-आईडी से कंगना को मेल किए गए, वह उनकी नहीं है, बल्कि कोई फ्रॉड उनके नाम से कंगना से बात कर रहा था।

    #3

    अध्ययन सुमन ने कंगना पर लगाया था काला जादू करने का आरोप

    अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ भी कंगना का विवाद चर्चा में रहा। अध्ययन ने दावा किया था कि कंगना ने उनका जीवन और करियर बर्बाद कर दिया।

    उन्होंने अपने और कंगना के अफेयर के बारे में एक बड़े अखबार को पूरा किस्सा बताया था।

    अध्ययन ने कंगना पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि कंगना उनपर काला जादू करती थीं।

    #4

    नेपोटिज्म पर करण जौहर के साथ रहा कंगना का झगड़ा

    कंगना ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। इसके बाद बॉलीवुड में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स का मुद्दा गरमा गया था।

    उन्होंने करण को बॉलीवुड माफिया तक कह दिया था।

    IIFA अवॉर्ड समारोह में एक बार करण, वरुण धवन और सैफ अली खान ने कंगना पर कटाक्ष किया था। इसके बाद कंगना काफी गुस्सा हो गई थीं और उन्होंने मुखरता से करण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।

    #5

    "1947 में हमें जो आजादी मिली, वो एक भीख थी"

    पिछले साल एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कंगना ने एक विवादित बयान दिया था।

    उन्होंने कहा था, "सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा, लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन। पर वो आजादी नहीं थी, वो भीख थी। जो आजादी मिली है, वो 2014 में मिली है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    कंगना रनौत
    जन्मदिन विशेष
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अथिया शेट्टी ने लॉन्च किया अपना खुद का यूट्यूब चैनल यूट्यूब
    नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ऋतिक रोशन, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    क्या सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान? हॉलीवुड अभिनेत्री ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत नहीं, ऐश्वर्या को 'थलाइवी' में अपने किरदार में देखना चाहती थीं जयललिता बॉलीवुड समाचार
    अलौकिक देसाई की फिल्म 'द इनकारनेशन सीता' में नजर आएंगी कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर मानहानि मामला: कोर्ट नहीं पहुंचीं कंगना, नाराज जज ने दी अरेस्ट वारंट की चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर मानहानि मामला: कोर्ट में पेश हुईं कंगना, कहा- अदालत से विश्वास उठ गया बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    ऋचा चड्ढा ने इन फिल्मों से बनाया दर्शकों को अपना मुरीद बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा से जुड़ीं ये बातें? बॉलीवुड समाचार
    जानिए श्रीनिवास रामानुजन की खास बातें जिनकी याद में मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस भारत की खबरें
    'टाइगर 3' से 'किक 2' तक, ये हैं सलमान खान की आने वालीं फिल्में बॉलीवुड समाचार

    विवादित बयान

    सुप्रीम कोर्ट से AAP सांसद संजय सिंह को झटका, गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार आम आदमी पार्टी समाचार
    असम: हेमंत बिस्व सरमा बोले- भाजपा को नहीं चाहिए मियां मुस्लिमों के वोट, सांप्रदायिक है समुदाय भारतीय जनता पार्टी
    जावेद अख्तर के मानहानि के मुकदमे में कंगना के खिलाफ वारंट जारी बॉलीवुड समाचार
    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोगों को सुझाव- अधिकारी न सुनें तो सिर पर बांस मारो भाजपा सांसद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025