Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नीतू कपूर की टीवी पर एंट्री, इस रियलिटी शो को करेंगी जज
मनोरंजन

नीतू कपूर की टीवी पर एंट्री, इस रियलिटी शो को करेंगी जज

नीतू कपूर की टीवी पर एंट्री, इस रियलिटी शो को करेंगी जज
लेखन नेहा शर्मा
Mar 15, 2022, 03:35 pm 3 मिनट में पढ़ें
नीतू कपूर की टीवी पर एंट्री, इस रियलिटी शो को करेंगी जज
(तस्वीर- insta/@neetu54)

अभिनेत्री नीतू कपूर कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। एक जमाने में ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी फिल्मों में सफलता की गारंटी मानी जाती थी। आज भले ही नीतू फिल्मी दुनिया में उतनी सक्रिय ना हों, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अब जो खबर आ रही है, उससे नीतू के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, वह फिल्मों के बाद अब टीवी जगत में एंट्री करने वाली हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

उत्साह
अपने टीवी डेब्यू को लेकर नीतू ने जताई खुशी

नीतू टीवी रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' में प्रतियोगियों के डांस को जज करती दिखेंगी। उन्होंने कहा, "शो का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं छोटे प्रतिभाशाली बच्चों को मंच पर डांस करते हुए देखने का अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे डांस करना काफी ज्यादा पसंद है। हालांकि, मैं खुद बहुत अच्छी डांसर नहीं हूं। मैं टीवी के जरिए लोगों के घर-घर तक पहुंचने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं।"

जज
नीतू के साथ नोरा और मर्जी भी संभालेंगे जज की कुर्सी

इस शो में चार से 14 साल तक के बच्चे अपने डांस का हुनर दिखाएंगे। यह रियलिटी शो का पहला सीजन है। नीतू संग नोरा फतेही भी शो को जज करेंगी। उन्होंने मलाइका अरोड़ा के कोविड पॉजिटिव हो जाने के बाद 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज किया था। शो 'डांस दीवाने' को वह माधुरी दीक्षित के साथ जज कर चुकी हैं। 'डांस दीवाने जूनियर्स' में नीतू और नोरा के साथ कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी भी जज की कुर्सी में बैठे दिखेंगे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

मर्जी पेस्तोनजी देश के जाने-माने डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वह 'डांस इंडिया डांस', 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम' जैसे शोज को भी जज कर चुके हैं। मर्जी श्यामक डावर की नृत्य टीम के सदस्य हैं और 20 सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं।

आगाज
नीतू ने बतौर बाल कलाकार की थी अपने करियर की शुरुआत

नीतू ने आठ साल की उम्र में बतौर बाल कलाकर अपना करियर शुरू किया था। इन फिल्मों के नाम 'सूरज', 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' हैं। 15 साल की उम्र में नीतू ने फिल्म 'रिक्शावाला' से बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'खेल खेल में', 'याराना', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथॉनी', 'काला पत्थर', 'धर्म वीर', 'कसमें वादे', 'दीवार' और 'दो दूनी चार' जैसी कई हिट फिल्में कीं।

फिल्म
फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखाई देंगी नीतू

नीतू जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अनिल कपूर के साथ बनी है। दूसरी तरफ वरुण धवन फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे। फिल्म में दो पीढ़ियों की जोड़ियों की कहानी दिखाई जाएगी। 'जुग-जुग जियो' 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में आ रही है। नीतू को आखिरी बार अपने बेटे रणबीर कपूर की कॉमेडी फिल्म 'बेशर्म' में देखा गया था, जो 2013 में रिलीज हुई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
टीवी शो
टेलीविजन मनोरंजन
नीतू कपूर
ताज़ा खबरें
इस युवक ने अमेजन और गूगल की नौकरी ठुकराई, फेसबुक से मिला 1.8 करोड़ का ऑफर
इस युवक ने अमेजन और गूगल की नौकरी ठुकराई, फेसबुक से मिला 1.8 करोड़ का ऑफर करियर
UPSC IFS: भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, श्रुति ने किया टॉप
UPSC IFS: भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, श्रुति ने किया टॉप करियर
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास खेलकूद
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट खेलकूद
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट देश
बॉलीवुड समाचार
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा मनोरंजन
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
टीवी शो
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? मनोरंजन
'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे
'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे मनोरंजन
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी मनोरंजन
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा मनोरंजन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन मनोरंजन
और खबरें
टेलीविजन मनोरंजन
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू
क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू मनोरंजन
करण कुंद्रा के साथ 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा के साथ 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश मनोरंजन
और खबरें
नीतू कपूर
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर मनोरंजन
भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी
भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी मनोरंजन
क्या आपने देखीं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी वालीं ये फिल्में?
क्या आपने देखीं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी वालीं ये फिल्में? मनोरंजन
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव मनोरंजन
कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि
कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022