NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गुरुग्राम: गायक दलेर मेहंदी का फार्महाउस सील किया गया, अवैध निर्माण का आरोप
    मनोरंजन

    गुरुग्राम: गायक दलेर मेहंदी का फार्महाउस सील किया गया, अवैध निर्माण का आरोप

    गुरुग्राम: गायक दलेर मेहंदी का फार्महाउस सील किया गया, अवैध निर्माण का आरोप
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 30, 2022, 10:44 am 1 मिनट में पढ़ें
    गुरुग्राम: गायक दलेर मेहंदी का फार्महाउस सील किया गया, अवैध निर्माण का आरोप
    सील किया गया गायक दलेर मेहंदी का फार्महाउस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thedalermehndiofficial)

    जाने-माने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के गुरुग्राम स्थित फार्महाउस को सील कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उनका यह फार्महाउस गैर-कानूनी तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा अधिकारियों ने मंगलवार को सोहना में दमदमा झील के पास अवैध रूप से निर्मित दलेर समते कुल तीन लोगों के फार्महाउस को भी सील किया। बता दें कि दलेर का यह फार्महाउस डेढ़ एकड़ की जमीन में फैला है।

    झील के जलाशय क्षेत्र में गैर-कानूनी रूप से बनाए गए थे फार्महाउस

    जिला नगर नियोजन (DTP) के अधिकारी अमित मधोलिया ने बताया कि इन फार्महाउस को बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था। उन्होंने अपने बयान में कहा, "ये झील के जलाशय क्षेत्र में गैर-कानूनी रूप से बनाए गए फार्महाउस थे। तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है। इसे बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था।" राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेशों के बाद पुलिस बल की मदद से यह कार्रवाई की गई।

    सोहना थाना प्रभारी के नेतृत्व की गई कार्रवाई

    सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में NGT के आदेशों का पालन करते हुए इन तीनों फार्महाउस के खिलाफ अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए सदर सोहना थाना प्रभारी (SHO) के नेतृत्व में वहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तीनों फार्महाउस में से एक फार्महाउस गायक दलेर का है।

    अरावली क्षेत्र में निर्माण को लेकर क्या है कानून?

    1992 में पर्यावरण और वन मंत्रालय ने अरावली पहाड़ी को बचाने के लिए अरावली अधिसूचना पेश की। इसके तहत वन भूमि पर उद्योग, खनन और निर्माण के लिए सरकार की अनुमति जरूरी कर दी गई। यह आदेश हरियाणा के गुरुग्राम में भी लागू हुआ। ट्रिब्यूनल ने एक फैसले में कहा था, "वन क्षेत्र या अरावली अधिसूचना के तहत सुरक्षित क्षेत्र में कोई भी निर्माण, सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना अवैध है। उसे वन भूमि के रूप में माना जाएगा।"

    कबूतरबाजी मामले में इस साल सलाखों के पीछे गए थे दलेर

    इसी साल पटियाला कोर्ट ने 19 साल पुराने कबूतरबाजी मामले में दलेर की अपील को खारिज करके उनकी दो साल की सजा बरकरार रखी। कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, मामले में तीन महीने तक जेल में बंद रहने के बाद उन्हें सितंबर में जमानत मिल गई। दलेर और उनके भाई शमशेर सिंह को लोगों को अवैध तरीके से देश से बाहर भेजने (मानव तस्करी) के लिए दोषी पाया गया था।

    इन गानों से मिली दलेर को शोहरत

    दलेर का जन्म 18 अगस्त, 1967 को पटना में हुआ था। उन्होंने पांच साल की छोटी उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उनका पहला एलबम 'ता रा रा' था, जिसने दिलेर को एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद आए उनके 'तुनक तुनक' एलबम ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया था। पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ वह बॉलीवुड में भी मशहूर हैं। दलेर के छोटे भाई और गायक मीका सिंह भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्राइम समाचार
    राष्ट्रीय हरित अधिकरण
    संगीत इंडस्ट्री
    दलेर मेहंदी

    ताज़ा खबरें

    विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानिए क्या है BCCI की योजना  विमेंस प्रीमियर लीग
    फिल्म 'लॉस्ट' का ट्रेलर रिलीज; प्यार, धोखे और राजनीति के बीच उलझीं यामी गौतम यामी गौतम
    बजट: युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का जोर, खोले जाएंगे 30 अंतरराष्ट्रीय केंद्र बजट
    कमल हासन ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, हेलीकॉप्टर से पहुंचे गंडिकोटा  कमल हासन

    क्राइम समाचार

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार

    राष्ट्रीय हरित अधिकरण

    मौजूदा रफ्तार से 197 सालों में साफ होगा दिल्ली में जमा कचरा- रिपोर्ट दिल्ली
    NGT ने भूजल के अवैध दोहन पर कोका-कोला और पेप्सिको पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना उत्तर प्रदेश
    दिल्ली सरकार 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कर रही खत्म, जानें पूरा मामला दिल्ली सरकार
    प्रदूषण से बचने के लिए किन-किन राज्यों ने लगाया पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन? दिल्ली

    संगीत इंडस्ट्री

    कैलाश खेर ने बयां की हंपी की घटना, बोले- हर जगह ऐसे कुछ लोग होते हैं कैलाश खेर
    अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा अरिजीत सिंह
    गुरु रंधावा के साथ गायिकी में डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, नए एल्बम का किया ऐलान कपिल शर्मा
    कैलाश खेर पर हंपी उत्सव में फेंकी गई बोतल, कन्नड़ गाने की थी आरोपी की मांग कैलाश खेर

    दलेर मेहंदी

    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे जैकलीन फर्नांडिस
    कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी की दो साल की सजा बरकरार, जेल भेजे गए क्राइम समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023