NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी की दो साल की सजा बरकरार, जेल भेजे गए
    अगली खबर
    कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी की दो साल की सजा बरकरार, जेल भेजे गए
    कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी को दो साल की सजा

    कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी की दो साल की सजा बरकरार, जेल भेजे गए

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 14, 2022
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    पटियाला कोर्ट ने 19 साल पुराने कबूतरबाजी मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की अपील को खारिज करके उनकी दो साल की सजा बरकरार रखी है।

    कोर्ट के फैसले के बाद मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    बता दें कि इस मामले में निचली अदालत ने मेहंदी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। सजा के खिलाफ मेहंदी ने पटियाला के सेशन कोर्ट में अपील की थी।

    आरोप

    अवैध रूप से लोगों को भेजा था विदेश

    दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह को लोगों को अवैध तरीके से देश से बाहर भेजने के लिए दोषी पाया गया था।

    वे उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बताकर देश से बाहर ले जाते थे और इसके लिए बड़ी रकम वसूलते थे।

    2018 में निचली अदालत ने उन्हें मामले में दोषी पाया था और दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इसी सजा के खिलाफ उन्होंने पटियाला कोर्ट में अपील की थी।

    FIR

    2003 में हुई थी FIR

    सितंबर 2003 में मेहंदी और उनके भाई शमशेर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

    मेहंदी भाइयों पर आरोप था कि 1998 और 1999 में वह दो बार अपनी गायक मंडली के साथ विदेश गए। इस दौरान करीब दस लोगों को मंडली का हिस्सा बताकर अवैध तरीके से देश से बाहर निकाला गया।

    इसके 15 साल बाद 2018 में निचली अदालत ने इस मामले में उन्हें दोषी करार दिया और दोनों भाइयों को दो साल की सजा सुनाई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यह मामला तब सामने आया जब 2003 में बख्शीश सिंह नाम के शख्स ने गायक और उनके भाई पर विदेश भेजने के नाम पर उनसे पैसे हड़पने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    छापा

    मेहंदी के ऑफिस से पुलिस को बरामद हुए थे सबूत

    FIR दर्ज होने के बाद पटियाला पुलिस ने मेहंदी के दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित ऑफिस में छापा भी मारा था। छापे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी।

    इस ऑफिस से पुलिस ने उन फाइलों को जब्त किया था जिसमें विदेश भेजने के लिए लोगों से पैसों के लेनदेन के हिसाब थे।

    फिलहाल मेहंदी को जेल होने से पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में गर्मागरमी छाई है। मेहंदी के पास सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने का विकल्प है।

    चर्चित ऐल्बम

    इन ऐल्बम के लिए मशहूर हैं दलेर मेहंदी

    दलेर का जन्म 18 अगस्त, 1967 को पटना में हुआ था। उन्होंने पांच साल की छोटी उम्र से गाना शुरू कर दिया था।

    उनका पहला एलबम 'ता रा रा' था, जिसने दिलेर को एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद आए उनके 'तुनक तुनक' एलबम ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया था। पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ वह बॉलीवुड में भी मशहूर हैं।

    दलेर के छोटे भाई और गायक मीका सिंह भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्राइम समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    क्राइम समाचार

    गुजरात: ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर हुए झगड़े में किशोर ने की छोटे भाई की हत्या गुजरात
    राजस्थान: दहेज प्रताड़ना से तंग होकर तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी, दो थीं गर्भवती राजस्थान
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत सेलिब्रिटी की मौत
    वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT बॉलीवुड समाचार

    संगीत इंडस्ट्री

    टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का हिस्सा होंगे एआर रहमान और महबूब बॉलीवुड समाचार
    कॉमेडियन कपिल शर्मा और गायक गुरु रंधावा ने एक गाने के लिए मिलाया हाथ कपिल शर्मा
    फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना बॉलीवुड समाचार
    तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख, जानिए किस दिन लेंगी सात फेरे सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025