NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह
    अगली खबर
    सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह
    सिद्धू मूसेवाला के गाने ने बनाया कीर्तिमान

    सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 17, 2022
    03:14 pm

    क्या है खबर?

    29 मई को लोकप्रिय गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पंजाब में लोगों का आक्रोश देखने को मिला।

    उनके फैंस ने पंजाब सरकार की खूब आलोचना की थी। कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

    अब सिद्धू के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उनके गाने '295' को सुप्रसिद्ध 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में जगह मिली है।

    उपलब्धि

    इस सूची में जगह बनाने बाले पंजाब के पहले कलाकार बने सिद्धू

    दिवंगत गायक सिद्धू पंजाब के पहले कलाकार बन गए, जिनके गाने को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में स्थान दिया गया है। यह किसी भी कलाकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

    उनके गाने '295' को इस सूची में 154वां स्थान मिला है। वह उन बहुत कम भारतीय कलाकारों में से हैं, जिन्होंने इस सूची में जगह बनाई।

    हैरी स्टाइल्स, कैमिला कैबेलो, जस्टिन बीबर और एल्टन जॉन जैसे हॉलीवुड स्टार्स के गाने भी इस सूची में शामिल हैं।

    जानकारी

    क्या है 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट'?

    'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' बिलबोर्ड पत्रिका द्वारा प्रकाशित एक साप्ताहिक रिकॉर्ड चार्ट है। इस चार्ट के जरिए दुनियाभर के टॉप गानों को रैंक किया जाता है। गानों की रैंकिंग 200 से अधिक देशों में इसके डिजिटल बिक्री और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर आधारित होती है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    COO गुरप्रीत सिंह भसीन ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    वन डिजिटल एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक और COO गुरप्रीत सिंह भसीन ने इंस्टाग्राम पर सिद्धू के प्रशंसकों के साथ यह जानकारी शेयर की है।

    इससे पहले गायक सिद्धू के गाने 'Billboard Global Excl US' में प्रदर्शित हो चुके हैं।

    इस सूची में उनके गाने 'द लास्ट राइड' को 133वें नंबर पर रखा गया था। '295' को 162वीं रैंक मिली थी। इसके अलावा उनके गाने 'लेवल्स' को 195वां स्थान हासिल हुआ था।

    गाना

    पिछले साल रिलीज हुआ था सिद्धू का गाना '295'

    सिद्धू का गाना '295' पिछले साल जुलाई में रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

    यह गाना सिद्धू के आधिकारिक यूट्यूब हैंडल पर लगभग 20 करोड़ बार देखा गया है।

    इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे।

    गाने के बोल कह रहे हैं कि यहां कॉन्ट्रोवर्सी करने के रेट मिलते हैं।

    यहां सिद्दू भारतीय दंड संहिता की धारा 295 की बात कर रहे हैं, जिसके अधीन किसी धर्म का अपमान करने पर सजा दी जाती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सिद्धू की हत्या 29 मई (29/5) को हुई थी। सिद्धू के फैंस उनके इस गाने (295) को उनकी हत्या वाले दिन के साथ जोड़ कर देख रहे हैं।

    शख्सियत

    पंजाब में बेहद लोकप्रिय थे सिद्धू

    पंजाब में गायक-रैपर सिद्धू की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोलती थी। उनका जन्म एक सिख परिवार में जून 1993 में मानसा जिले के मूसे गांव में हुआ था।

    उनका बचपन का नाम शुभदीप सिंह था, जो बाद में अपने गांव ने नाम की वजह से 'सिद्धू मूसेवाला' के नाम से प्रसिद्ध हुए।

    उनकी लोकप्रियता 2017 में तब बढ़ी, जब गन कल्चर से जुड़े उनके कई गाने सामने आए। 2017 में आया उनका गाना 'सो हाई' काफी चर्चित हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संगीत इंडस्ट्री
    गाना
    सिद्धू मूसेवाला

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    संगीत इंडस्ट्री

    अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ गाना ला रहे हैं गुरु रंधावा, फैन्स को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार
    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    क्या भविष्य में कंप्यूटर दे पाएगा संगीत की दुनिया में इंसानों को मात? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट स्पॉटिफाई

    गाना

    भारत में चला स्पॉटिफाई का जादू, एक सप्ताह में जोड़े 10 लाख यूनिक यूजर्स गूगल
    टिक-टॉक ऐप के बाद अब अपने स्मार्टफोन लाएगी बाइटडांस, तैयारी शुरू चीन समाचार
    टिक-टॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस शुरू करेगी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस भारत की खबरें
    बरेली में "गिरा" दुनिया का सबसे बड़ा झुमका, वजन और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश बॉलीवुड समाचार

    सिद्धू मूसेवाला

    पंजाब: लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या, सरकार ने हटा दी थी सुरक्षा पंजाब
    गानों में फायरिंग से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक, इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला पंजाब
    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए सेलिब्रिटी गॉसिप
    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला? संगीत इंडस्ट्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025