NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी
    रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 23, 2022
    07:00 pm
    रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी
    छह साल बाद रफ्तार और कोमल हो रहे अलग (फोटो: इंस्टा/@harmeetphotography)

    मनोरंजन जगत से एक और कपल के तलाक की खबर ने प्रशंसकों को फिर से मायूस कर दिया है। खबर है कि गायक-रैपर रफ्तार ने अपनी पत्नी कोमल वोहरा से तलाक लेने की अर्जी दी है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। तलाक की अर्जी 2020 में ही दे दी गई थी, लेकिन महामारी के कारण सारी प्रक्रियाएं टलती गईं। अगर आगे की प्रक्रिया नहीं टली तो दोनों अक्टूबर में आधिकारिक रूप से अलग हो जाएंगे।

    2/6

    कोमल ने की खबर की पुष्टि

    हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। खबरों की मानें तो कोमल इस अलगाव की पुष्टि कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने इसपर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। वहीं, रफ्तार ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अर्जी के बाद दोनों अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। इनके बीच अलगाव के बारे में सिर्फ करीबी लोगों को ही पता था।

    3/6

    पांच साल के रिश्ते के बाद की थी शादी

    कोमल वोहरा टीवी अभिनेता करणवीर वोहरा की बहन हैं। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। कहा जाता है कि रफ्तार को पहली बार देखकर ही कोमल को उनसे प्यार हो गया था। दोनों 2011 में पहली बार एक दोस्त के यहां मिले थे। करीब पांच साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में शादी की थी। फिलहाल दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से शादी की तस्वीरें मिटा दी हैं और एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

    4/6

    कैसे मिली करियर को रफ्तार?

    रफ्तार का असल नाम दिलिन नायर है। शुरुआत में वह लिल गोलू और यंग अमली (इक्का) के साथ मिलकर गाने बनाते थे और सोशल मीडिया पर रिलीज करते थे। इसके बाद रफ्तार हनी सिंह के साथ जुड़ गए। उनका गाना डोप-शोप मेगाहिट साबित हुआ। हालांकि, गाने के क्रेडिट न मिलने की वजह से वह आखिरकार हनी सिंह से अलग हो गए। 2013 में रफ्तार ने 'तमंचे पे डिस्को' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उनकी शोहरत लगातार बढ़ती रही।

    5/6

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रफ्तार MTV रोडीज में गैंगलीडर के तौर पर भी लोकप्रिय हुए। शो में उनके साथ नेहा धूपिया और रणविजय नजर आते थे। 2011 में रफ्तार ने रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में हिस्सा लिया था। यहां डांस से ज्यादा उनके रैप की चर्चा थी।

    6/6

    बीते दिनों ये सितारे भी हुए अलग

    रफ्तार और कोमल की तलाक की खबर ने सभी को चौंका दिया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी डिवोर्स ने प्रशंसकों का दिल तोड़ा हो। पिछले साल अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य के अलगाव की खबर सुर्खियों में रही। कई साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2017 में शादी की थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में भी दीं। बीते साल आमिर खान ने भी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    रैपर रफ्तार

    बॉलीवुड समाचार

    कैटरीना कैफ संग शादी पर विक्की ने की बात, बोले- खुद को सेटल्ड महसूस करता हूं सेलिब्रिटी गॉसिप
    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई क्राइम समाचार
    पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी जाह्नवी कपूर
    फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला आगामी फिल्में

    संगीत इंडस्ट्री

    सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह गाना
    गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना बॉलीवुड समाचार
    ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक हॉलीवुड समाचार
    जस्टिन बीबर के चेहरे को हुआ लकवा, वीडियो में बताई अपनी बीमारी जस्टिन बीबर

    रैपर रफ्तार

    रणविजय और नेहा धूपिया के बाद रैपर रफ्तार ने भी छोड़ा 'रोडीज' टीवी जगत की खबरें
    'द कपिल शर्मा शो' को रैपर रफ्तार ने बताया 'शोशेबाजी', बोले- दिखावे के सिवा कुछ नहीं द कपिल शर्मा शो
    #NewsBytesExplainer: भारत में कैसे हुई रैप की शुरुआत, कौन है पहला भारतीय रैपर? #NewsBytesExplainer
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023