Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गोवा में हो रहा 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, जानिए महत्वपूर्ण बातें
मनोरंजन

गोवा में हो रहा 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, जानिए महत्वपूर्ण बातें

गोवा में हो रहा 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, जानिए महत्वपूर्ण बातें
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Nov 21, 2021, 03:40 pm 4 मिनट में पढ़ें
गोवा में हो रहा 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, जानिए महत्वपूर्ण बातें
होस्ट की भूमिका में करण जौहर और मनीष पॉल

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 52वां संस्करण गोवा में आयोजित किया जा रहा है और 20 नवंबर से इस महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह नौ दिवसीय कार्यक्रम है जिसका समापन रविवार यानी 28 नवंबर को होगा। फिल्म निर्माता करण जौहर और मनीष पॉल जैसे दिग्गज कलाकार इस कार्यक्रम के होस्ट हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार इसमें शिरकत करने वाले हैं। आइए जानते हैं IFFI से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

भागीदारी
फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा

सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा हर एक साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में अभिनेता सलमान खान और रणवीर सिंह भी शामिल हुए। इस फिल्म समारोह में शामिल होने वाले अन्य सितारों में रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री से लगभग 75 हस्तियों के साथ-साथ राजनीतिक बिरादरी के कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे मनोरंजन जगत का बड़ा इवेंट माना जाता है।

शुरुआत
कब से हुई IFFI की शुरुआत?

IFFI की स्थापना 24 जनवरी, 1952 को 69 साल पहले हुई थी। IFFI के पहले संस्करण का आयोजन भारत सरकार के फिल्म डिवीजन द्वारा किया गया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। IFFI को एशिया का सबसे पुराना और भारत के सबसे बड़े फिल्म समारोह में से एक माना जाता है। इसने फिल्मों की साझा संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

पुरस्कार
हेमा को मिला 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2021 के 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। PIB इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर की है। अवॉर्ड लेते हुए हेमा की तस्वीर भी साझा की गई है। गुरुवार को मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की थी कि हेमा को इस सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें कि भाजपा से जुड़ीं हेमा मथुरा से लोकसभा सांसद हैं।

सम्मान
गीतकार प्रसून जोशी को भी मिला सम्मान

हेमा के अलावा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के वर्तमान अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी इसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने हेमा और प्रसून के बारे में बात करते हुए कहा, "हेमा और प्रसून के दशकों से भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में योगदान और उनके काम ने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक हैं, जिन्हें दुनियाभर में प्रशंसा और सम्मान दिया जाता है।"

अवॉर्ड
किन्हें मिला 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड?

दिग्गज हॉलीवुड फिल्ममेकर इस्तवान स्जाबो और निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेस को इस महोत्सव में 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 2021 में दिवंगत हुए दिलीप कुमार, कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री सुरेखा सीकरी और संचारी विजय के साथ-साथ फिल्ममेकर बुद्धदेव दासगुप्ता और सुमित्रा भावे को सम्मानित किया जाएगा। हर साल इस फिल्म महोत्सव के दौरान भारत और दुनियाभर की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाती हैं।

प्रदर्शन
नुसरत भरूचा की 'छोरी' का किया जाएगा प्रदर्शन

इस हाइब्रिड इवेंट में दुनियाभर की 300 से अधिक फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्मों का प्रदर्शन 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म 'छोरी' का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस फिल्म में नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आएंगी और यह फिल्म 26 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ऑस्कर, 2022 में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री पाने वाली तमिल फिल्म 'कूझंगल' भी 'ICFT-UNESCO गांधी मेडल' के लिए फाइट करेगी।

जानकारी
IFFI में पहली बार OTT प्लेटफॉर्म को मिला न्योता

IFFI में पहली बार OTT प्लेटफॉर्म को आमंत्रित किया गया है। ठाकुर ने बताया कि पहली बार IFFI में भाग लेने के लिए प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म को आमंत्रित किया गया। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, ZEE5, वूट और सोनी लिव इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
करण जौहर
गोवा
बॉलीवुड समाचार
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
हेमा मालिनी
ताज़ा खबरें
हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के 700 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के 700 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच राज्यपाल ने केंद्र से केंद्रीय बलों को तैयार रखने को कहा
महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच राज्यपाल ने केंद्र से केंद्रीय बलों को तैयार रखने को कहा राजनीति
मानसून में बाइक राइड का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो साथ रखिये ये एक्सेसरीज
मानसून में बाइक राइड का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो साथ रखिये ये एक्सेसरीज ऑटो
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
रोबोटिक्स के क्षेत्र में बनाना है करियर तो इन कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन
रोबोटिक्स के क्षेत्र में बनाना है करियर तो इन कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन करियर
करण जौहर
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर मनोरंजन
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा
'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा मनोरंजन
'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर
'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर मनोरंजन
करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल 55 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित- रिपोर्ट
करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल 55 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित- रिपोर्ट मनोरंजन
और खबरें
गोवा
गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार देश
आयशा टाकिया और उनके पति के साथ गोवा एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, जानिए मामला
आयशा टाकिया और उनके पति के साथ गोवा एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, जानिए मामला मनोरंजन
हिंदू नववर्ष 2022: भारतीय राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है इस दिन का जश्न
हिंदू नववर्ष 2022: भारतीय राज्यों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है इस दिन का जश्न लाइफस्टाइल
लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ राजनीति
गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल
गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल राजनीति
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर मनोरंजन
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी मनोरंजन
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली मनोरंजन
और खबरें
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
सरकार ने 16 यूट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन, फैला रहे थे भड़काऊ फेक न्यूज
सरकार ने 16 यूट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन, फैला रहे थे भड़काऊ फेक न्यूज टेक्नोलॉजी
यूक्रेन युद्ध और जहांगीरपुरी की टीवी कवरेज पर सरकार ने जताई सख्त आपत्ति, एडवाइजरी जारी की
यूक्रेन युद्ध और जहांगीरपुरी की टीवी कवरेज पर सरकार ने जताई सख्त आपत्ति, एडवाइजरी जारी की देश
बिना नोटिस अकाउंट ब्लॉक करने पर सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई- सरकार
बिना नोटिस अकाउंट ब्लॉक करने पर सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई- सरकार देश
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ देश
भारत ने दो वेबसाइट्स और 20 यूट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन, चला रहे थे पाकिस्तानी कैंपेन
भारत ने दो वेबसाइट्स और 20 यूट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन, चला रहे थे पाकिस्तानी कैंपेन टेक्नोलॉजी
और खबरें
हेमा मालिनी
कभी क्लर्क की नौकरी करते थे धर्मेंद्र, जानिए उनसे जुड़ीं रोचक और अनसुनी बातें
कभी क्लर्क की नौकरी करते थे धर्मेंद्र, जानिए उनसे जुड़ीं रोचक और अनसुनी बातें मनोरंजन
'शोले' के सीक्वल में अभिषेक व बॉबी वीरू और बसंती के बेटे का रोल करें- धर्मेंद्र
'शोले' के सीक्वल में अभिषेक व बॉबी वीरू और बसंती के बेटे का रोल करें- धर्मेंद्र मनोरंजन
कोरोना वायरस के कारण एक साल से हेमा मालिनी से नहीं मिले अभिनेता धर्मेंद्र
कोरोना वायरस के कारण एक साल से हेमा मालिनी से नहीं मिले अभिनेता धर्मेंद्र मनोरंजन
मनोरंजन जगत के ये बड़े कलाकार लगवा चुके हैं कोरोना वायरस की वैक्सीन
मनोरंजन जगत के ये बड़े कलाकार लगवा चुके हैं कोरोना वायरस की वैक्सीन मनोरंजन
किसानों को कानूनों की खामियां पता नहीं, दूसरों के कहने पर कर रहे आंदोलन- हेमा मालिनी
किसानों को कानूनों की खामियां पता नहीं, दूसरों के कहने पर कर रहे आंदोलन- हेमा मालिनी राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022