Page Loader
UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स
UPSC IES परीक्षा की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स

लेखन राशि
Mar 28, 2023
11:27 am

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) का आयोजन करता है। ये परीक्षा भारतीय इंजीनियरिंग सेवाओं में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। देश में लाखों की संख्या में छात्र इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, ऐसे में तैयारी की रणनीति के अपग्रेड करना सबसे जरूरी है। आइए UPSC IES परीक्षा का पैटर्न और तैयारी के कुछ खास टिप्स जानते हैं।

पैटर्न

परीक्षा पैटर्न क्या है?

UPSC IES परीक्षा 4 श्रेणियों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग। परीक्षा 3 चरणों में आयोजित होती है, प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा में 2 खंड होते हैं। दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के वैकल्पिक सवाल आते हैं। मुख्य परीक्षा लिखित होती है और इसमें 2 पेपर होते हैं। पाठ्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के टॉपिक शामिल हैं।

प्रारंभिक

प्रारंभिक परीक्षा के लिए इन टॉपिक को कवर करें

UPSC IES की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को ये महत्वपूर्ण टॉपिक जरूर कवर करने चाहिए: सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास इंजीनियरिंग योग्यता से संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दे सेवाएं, पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, तार्किक क्षमता, मूल्यांकन परियोजना प्रबंधन, पर्यावरणीय प्रभाव इंजीनियरिंग में नेटवर्किंग, ई-शासन, इंजीनियरिंग पेशे में नैतिकता और मूल्य, नवीन उपकरण, नवाचार उत्पादन, उत्पादन में सुरक्षा मानकों का महत्व, रखरखाव में गुणवत्ता और इंजीनियरिंग गणित

करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें

UPSC IES की परीक्षा में करेंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता के सवाल पूछे जाते हैं, हालांकि प्रश्नों का स्तर ऐसा होगा कि बुनियादी ज्ञान रखने वाला उम्मीदवार उत्तर दे सके। तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को देश और दुनिया में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ें। परीक्षा से संबंधित अच्छी बहसें देखें। सामान्य ज्ञान की किताबों का इस्तेमाल करें। उम्मीदवार करेंट अफेयर मैगजीन भी पढ़ सकते हैं।

तकनीकी 

तकनीकी विषयों को मजबूत करें

UPSC IES की परीक्षा में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं तकनीकी विषय। इस खंड को अच्छे से तैयार करें। तकनीकी विषयों की पढ़ाई ग्रेजुएशन में अच्छे से की है तो ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। तकनीकी विषयों के अध्ययन के लिए एक अच्छी योजना बनाएं। प्रत्येक तकनीकी विषय का अलग पाठ्यक्रम है, इसलिए पाठ्यक्रम के अनुसार ही तैयारी करें। तकनीकी खंड को मजबूर करने के लिए ग्रेजुएशन के पाठ्यक्रम की मदद लें। महत्वपूर्ण टॉपिकों के नोट्स बनाएं।

योजना

सही अध्ययन योजना और अभ्यास से मिलेगी सफलता

पढ़ाई के लिए अच्छी अध्ययन योजना बनाएं। प्रतिदिन लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें। UPSC IES के पाठ्यक्रम पर टिके रहें। अध्ययन दिनचर्या में कुछ समय रिवीजन के लिए जरूर रखें। पाठ्यक्रम कवर करते समय पिछले साल के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें। परीक्षा में सफल होने के लिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी है। उम्मीदवार मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। अपने कमजोर क्षेत्रों पर काम करें। निर्धारित समय में मॉक टेस्ट हल करें और अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करें।