NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    अगली खबर
    UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

    UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    लेखन तौसीफ
    Jun 07, 2022
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा (ESE) के एडमिट कार्ड सोमवार यानि 6 जून को जारी कर दिए।

    जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    आयोग की तरफ से मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 जून, 2022 को दो पालियों में किया जाएगा।

    भर्ती

    IES के 247 पदों पर की जाएगी भर्ती

    बता दें कि UPSC की तरफ से ESE के लिए 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था और इसके तहत इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) के 247 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2021 तक चली थी।

    इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को किया गया और इसके नतीजे 30 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे।

    पैटर्न

    मुख्य परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?

    ESE की मुख्य परीक्षा में दो पेपर 300-300 अंक के होंगे और दोनों परीक्षाओं के लिए तीन-तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

    पहले पेपर में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें उम्मीदवार को कुल आठ प्रश्न में से कोई पांच प्रश्न हल करने होंगे।

    वहीं दूसरा पेपर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (जो विषय चुना हो) से जुड़ा होगा और इसमें भी उम्मीदवार को कुल आठ में से कोई पांच प्रश्न हल करने होंगे।

    जानकारी

    देश के इन शहरों में होगा मुख्य परीक्षा का आयोजन

    बता दें कि IES मुख्या परीक्षा का आयोजन अहमदाबाद, आइजोल, इलाहाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, शिलांग, मुंबई, शिमला, पटना, तिरुवनंतपुरम, रायपुर, विशाखापत्तनम और रांची में किया जाएगा।

    एडमिट कार्ड

    ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।

    इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर 'E-ADMIT CARD' के लिंक पर क्लिक करें।

    अब 'Engineering Services (Main) Examination, 2022' के लिंक पर जाएं।

    यहां 'Download ADMIT CARD' के लिंक पर क्लिक करें और उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

    अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सिविल सर्विस
    इंजीनियरिंग

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में रोका विदेशी छात्रों का दाखिला, भारतीयों पर क्या होगा असर?  डोनाल्ड ट्रंप
    कान्स 2025 के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, पहली बार रेड कार्पेट पर दिखेंगी  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    बांग्लादेश में फिर शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन? मुहम्मद यूनुस ने दी इस्तीफे की धमकी बांग्लादेश
    एंथ्रोपिक का नया AI मॉडल कर रहा कंपनी के इंजीनियर्स को ब्लैकमेल करने की कोशिश  एंथ्रोपिक

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC ने शुरू की EPFO के 421 पदों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म की आवेदन प्रक्रिया EPFO
    UPSC, BPSC परीक्षा के लिए महिलाओं को बिहार सरकार देगी 1 लाख रुपये, यहां करें आवेदन बिहार
    UPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक सरकारी नौकरी
    UPSC NDA (II) परीक्षा का रिजल्ट जारी, पहली बार परीक्षा में शामिल 1,002 महिलाएं हुईं पास राष्ट्रीय रक्षा अकादमी

    सिविल सर्विस

    UPSC प्रारंभिक (प्री) परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक परीक्षा परिणाम
    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 पदों पर होगी भर्ती UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती IAS अधिकारी
    राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल सेवा प्री-परीक्षा के नतीजे किए रद्द, मुख्य परीक्षा पर लटकी तलवार राजस्थान

    इंजीनियरिंग

    Career after engineering: B.Tech करने के बाद भी नहीं मिल रही नौकरी तो आजमाएं ये विकल्प नौकरियां
    MPPSC: असिस्टेंट इंजीनियर के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन मध्य प्रदेश
    JEE मेन के लिए कुछ दिन शेष, अधिक अंक प्राप्त करने के लिए ऐसे करें तैयारी JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025