NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: जानिए वनस्पति विज्ञान वैकल्पिक विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स
    अगली खबर
    UPSC: जानिए वनस्पति विज्ञान वैकल्पिक विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स
    वनस्पति विज्ञान वैकल्पिक विषय की तैयारी (तस्वीरः अंस्फ्लैश)

    UPSC: जानिए वनस्पति विज्ञान वैकल्पिक विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स

    लेखन राशि
    Apr 29, 2023
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की मुख्य परीक्षा में वनस्पति विज्ञान भी वैकल्पिक विषय है।

    ये जीव विज्ञान की शाखा है। इसमें पौधों के जीवन का अध्ययन किया जाता है।

    वनस्पति विज्ञान UPSC में कम लोकप्रिय विषय है और इसे बहुत कम छात्र चुनते हैं, लेकिन अगर आप विज्ञान पृष्ठभूमि से हैं तो इस विषय का चुनाव कर सकते हैं।

    आइए जानते हैं इस विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी की टिप्स।

    पाठ्यक्रम

    वनस्पति विज्ञान का पाठ्यक्रम क्या है?

    इस विषय के पेपर 1 में माइक्रोबायोलॉजी और प्लांट पैथोलॉजी, बीमारी, कारक जीव, क्रिप्टोगैम्स, फेनरोगम्स, जिम्नोस्पर्म, एंजियोस्पर्म, पादप संसाधन विकास, टैक्सोनोमिक क्रम, स्टोमेटा, सोमाक्लोनल भिन्नता और मोर्फोजेनेसिस के बारे में पढ़ना होगा।

    पेपर 2 के पाठ्यक्रम में कोशिका विज्ञान क्रोमैटिन संगठन, आनुवांशिकी, आणविक जीव विज्ञान और विकास, पादप प्रजनन, संकरन विधियां, मानक विचलन, जैव प्रौद्योगिकी और जैव सांख्यिकी, संयंत्र संकेतक, आईयूसीएन श्रेणियां, जीवमंडल, संरक्षित क्षेत्र, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री, पारिस्थितिकी और संयंत्र भूगोल के बारे में पढ़ना होगा।

    किताबें

    कौनसी किताबें पढ़ें?

    वनस्पति विज्ञान के लिए अलग-अलग खंडों के लिए अलग-अलग किताबों का इस्तेमाल करना होगा।

    उम्मीदवार ए टेक्स्ट बुक ऑफ बॉटनी, एसएल कोचर की आर्थिक वनस्पति विज्ञान, स्कॉट गिल्बर्ट की विकासात्मक जीव विज्ञान, बीपी पांडे की प्लांट एनाटॉमी, सीबी पोवार की जनरल माइक्रोबायोलॉजी, आर नायर की एंजियोस्पर्म की टैक्सोनॉमी, पीसी वशिष्ठ की वनस्पति विज्ञान, गुरचरण सिंह की प्लांट सिस्टमैटिक्स, फ्रैंक बी सैलिसबरी और क्लीन डब्ल्यू रॉस की प्लांट फिजियोलॉजी किताबें पढ़ सकते हैं।

    महत्वपूर्ण

    किन टॉपिकों पर करें फोकस?

    पेपर 1 में फेनरोगम्स से विशाल उपखंड होने के साथ-साथ बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस खंड से बहुत सारे प्रश्न आते हैं।

    इसमें भ्रूण विकास के पैटर्न, एम्ब्रियोलॉजी, गैमेटाफाइट्स का विकास, टेस्ट-ट्यूब निषेचन आदि पढ़ें।

    इसके अलावा वायरस, बैक्टीरिया, शैवाल, कवक, पौधों का परिचय, कीटनाशक, ऊतक, अंग, सूक्ष्म प्रवर्धन जैसे टॉपिक पढ़ें।

    पेपर 2 में आनुवांशिकी का विकास, गुणसूत्र, विभिन्न लिंग गुणसूत्र, सिद्धांत, ट्रांसजेनिक फसलें, जेनेटिक इंजीनियरिंग, प्रदूषण और नियंत्रण, बौद्धिक संपदा अधिकार, ग्लोबल वार्मिंग संबंधी टॉपिकों पर जोर दें।

    तैयारी

    अच्छे अंक लाने के लिए कैसे करें तैयारी?

    सबसे पहले विस्तृत पाठ्यक्रम देखें। प्रत्येक टॉपिक को पढ़ते समय पिछले सालों में उन टॉपिक्स से पूछे गए सवालों की लिस्ट तैयार करें और उन्हें अच्छे से तैयार करें।

    एक अच्छी अध्ययन योजना बनाएं। इस विषय में करेंट अफेयर्स को पढ़ना भी महत्वपूर्ण हैं।

    प्रत्येक खंड से जुड़ी बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट करें। अपने आप को पाठ्यक्रम तक ही सीमित रखें।

    उत्तर लिखने का अभ्यास समय पर शुरू कर दें और प्रतिदिन कम से कम 2 उत्तर लिखें।

    डायग्राम

    डायग्राम का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें

    अगर आप मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो वनस्पति विज्ञान के प्रत्येक उत्तर में डायग्राम जरूर बनाएं।

    अलग-अलग तरह के आरेखों और डायग्राम की कॉपी तैयार कर लें। इनका बार-बार अभ्यास करें।

    पिछले साल के प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट हल करें। इस विषय को सामान्य अध्ययन के पाठ्यक्रम के साथ इंटरलिंक करें।

    कठिन अवधारणाओं को यूट्यूब से समझें। रिवीजन के लिए संक्षिप्त नोट्स बनाएं। समय-समय पर अपनी तैयारी का अवलोकन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    IAS अंजू शर्मा: 10वीं-12वीं में फेल हुईं, फिर पहले ही प्रयास में पास की UPSC परीक्षा IAS अधिकारी
    UPSC ने उम्मीदवारों के लिए जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, पढ़िए पूरी जानकारी सिविल सर्विस
    UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले आपको जरूर पढ़नी चाहिए ये मोटिवेशनल किताबें परीक्षा
    UPSC परीक्षा पास करके IAS और IPS बनने के लिए 10वीं के बाद चुनें ये विषय परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    संगीत विषय से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो ये टिप्स आएंगे काम uUGC
    UPSC मुख्य परीक्षा: जानिए सामान्य अध्ययन पेपर 1 का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पहले प्रयास में पास करना चाहते हैं SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा? ऐसे करें तैयारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 2 के लिए ऐसे पढ़ें भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025