NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 2 के लिए ऐसे पढ़ें भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति
    अगली खबर
    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 2 के लिए ऐसे पढ़ें भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति
    UPSC सामान्य अध्ययन पेपर 2 की तैयारी क्र टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: सामान्य अध्ययन पेपर 2 के लिए ऐसे पढ़ें भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति

    लेखन राशि
    Apr 10, 2023
    10:57 am

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में मुख्य परीक्षा एक अहम और निर्णायक चरण है।

    मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 4 पेपर होते हैं।

    सामान्य अध्ययन (GS) पेपर 2 के पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान, भारतीय राजनीति, शासन, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध शामिल हैं।

    इस पेपर में पास होने के लिए पाठ्यक्रम के प्रत्येक खंड पर ध्यान देना जरूरी है।

    आइए जानते हैं GS-2 के लिए भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति की तैयारी कैसे करें।

    टॉपिक्स

    भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण टॉपिक

    भारतीय राजनीति में संघ और राज्यों के कार्य और उत्तरदायित्व, संसद और राज्य विधानमंडल की संरचना, शक्तियां और विशेषाधिकार, विधायी निकायों की शक्तियों से उत्पन्न होने वाले मुद्दे, स्थानीय स्तर पर वित्त और उसमें चुनौतियां, कामकाज, व्यापार का संचालन, शक्तियां और विशेषाधिकार, कार्यपालिका और न्यायपालिका की सरंचना, सरकार के मंत्रालय, संगठन और कामकाज, औपचारिक और अनौपचारिक संगठन, सरकार की नीतियां जैसे विषय पढ़ने होंगे।

    इस विषय की तैयारी के लिए एम लक्ष्मीकांत की भारतीय राजनीति और भारतीय शासन जरूर पढ़ें।

    संविधान

    संविधान के महत्वपूर्ण टॉपिक

    भारतीय संविधान में संविधान बनने की प्रक्रिया, प्रमुख प्रस्ताव, संविधान की विशेषताएं जैसे मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीति निदेशक तत्व, प्रस्तावना, शक्तियों का विभाजन, संघीय ढांचा, सरकार के विभिन्न अंगों के बीच शक्तियों का बंटवारा, संविधान की सर्वोच्चता और संविधान की कठोरता, संविधान के प्रमुख प्रावधान, संवैधानिक और गैर संवैधानिक निकाय आदि पढ़ना होगा।

    भारतीय संविधान की तैयारी के लिए एम लक्ष्मीकांत की भारतीय राजनीति पढ़ें।

    संविधान बनने की प्रक्रिया समझने के लिए NCERT किताबों का इस्तेमाल करें।

    अखबार

    अखबार और पत्रिकाएं पढ़ें

    भारतीय राजनीति, शासन और संविधान की तैयारी में अखबार और पत्रिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    उम्मीदवार इंडियन एक्सप्रेस, द हिंदू, जनसत्ता में से किसी एक अखबार को पढ़ सकते हैं।

    अखबार में संविधान संशोधन, अधिनियम, संसद द्वारा पारित नए कानूनों के बारे में प्रमुखता से पढ़ें।

    भारतीय शासन और राजनीति से संबंधित संपादकीय जरूर पढ़ें।

    प्रमुख जानकारियों के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो और आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट का उपयोग करें।

    उम्मीदवार मुख्य परीक्षा पर आधारित करेंट अफेयर पत्रिका पढ़ें।

    उत्तर लेखन

    उत्तर लेखन का अभ्यास है जरूरी

    मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को प्रतिदिन उत्तर लेखन का अभ्यास करना चाहिए।

    उम्मीदवार अखबार में दिए गए भारतीय राजनीति और संविधान से संबंधित मुद्दों पर उत्तर लिखें।

    पिछले साल के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें, इनमें राजनीति और संविधान से पूछे गए प्रश्नों की लिस्ट बना लें और इन प्रश्नों के उत्तर लिखें।

    उत्तर लिखने का सही तरीका जानने के लिए शिक्षकों की मदद लें।

    पिछले सालों के टॉपर्स की उत्तर पुस्तिका देखकर सुधार का प्रयास करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: तमिलनाडु के जयगणेश ने असफलताओं से नहीं मानी हार, सातवीं बार में बने IAS अधिकारी सरकारी नौकरी
    UPSC: कौन हैं नमृता जैन जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए बताई अचूक रणनीति? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    अब UPSC के जरिए होगी IRMS पदों पर भर्ती, अगले साल से होगी शुरुआत भारतीय रेलवे
    नए अभ्यर्थी UPSC की तैयारी में अपनाएं ये रणनीति, कम समय में मिल सकेगी सफलता परीक्षा

    परीक्षा तैयारी

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए कैसे पढ़ें इतिहास? जानिए जरुरी टॉपिक और किताबें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    JEE मेन की परीक्षा में कुछ ही समय बाकी, आखिरी समय में ऐसे करें तैयारी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    राजस्थान बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें कंप्यूटर की तैयारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    UGC NET: राजनीति विज्ञान से परीक्षा दे रहे छात्र ऐसे करें तैयारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025