NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC की तैयारी में NCERT किताबें हैं जरूरी, पढ़ते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां
    करियर

    UPSC की तैयारी में NCERT किताबें हैं जरूरी, पढ़ते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां

    UPSC की तैयारी में NCERT किताबें हैं जरूरी, पढ़ते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां
    लेखन राशि
    Mar 25, 2023, 05:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    UPSC की तैयारी में NCERT किताबें हैं जरूरी, पढ़ते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां
    NCERT किताबें पढ़ने का सही तरीका (तस्वीरः फ्रीपिक)

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को NCERT किताबें पढ़ने की सलाह दी जाती हैं। NCERT किताबें तैयारी को आधार प्रदान करती हैं और हर विषय के बेसिक्स को समझने में मदद करती हैं। पिछले कुछ सालों से UPSC के प्रश्नपत्र में NCERT पुस्तकों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। यहां हम UPSC के लिए NCERT पढ़ने का सही तरीका बता रहे हैं।

    विषयों को कक्षा के क्रम में पढ़ें

    UPSC के लिए NCERT पढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है विषयों को कक्षा के क्रम में पढ़ना। अगर आप भूगोल पढ़ना चाहते हैं तो 6वीं से लेकर 12वीं तक की किताबों को कक्षा के क्रमानुसार पढ़ें। एक साथ एक ही कक्षा के सारे विषयों की किताबें पढ़ने से बचें। उम्मीदवारों को हर विषय की 6वीं से लेकर 12वीं तक की किताबें पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। कुछ विषयों में केवल 11वीं और 12वीं की किताबें पढ़ना ही पर्याप्त होता है।

    पाठ्यक्रम साथ लेकर पढ़ें

    UPSC के लिए NCERT किताबें पढ़ने का महत्वपूर्ण नियम ये है कि आप पाठ्यक्रम साथ लेकर पढ़ाई करें। हर विषय की किताब पढ़ते समय पाठ्यक्रम में दिए हुए टॉपिक जरूर देखें। इन टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ें। इसके अलावा NCERT पढ़ते समय पिछले सालों के प्रश्नपत्रों का भी विश्लेषण करें। इससे समझ आ सकेगा कि कौन से टॉपिक से कैसे सवाल पूछे जा रहे हैं और आप इन्हें किताबों से कैसे कवर कर सकते हैं।

    पहली रीडिंग में नोट्स न बनाएं

    UPSC उम्मीदवार जब पहली बार NCERT पढ़ते हैं तो नोट्स बनाने लगते हैं और बहुत सारी जानकारी लिख लेते हैं। ऐसा करने से वे कॉन्सेप्ट को समझ नहीं पाते। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पहली रीडिंग में बेसिक कॉन्सेप्ट को समझ की कोशिश करें। दूसरी या तीसरी रीडिंग में आप नोट्स बना सकते हैं। आपको पूरी किताबों के नोट्स बनाने की जरूरत नहीं है। केवल कुछ ही महत्वपूर्ण अंशों को नोट करें।

    लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ें

    UPSC की तैयारी के लिए आपको अलग-अलग विषयों की लगभग 40 NCERT किताबें पढ़नी होंगी। इन्हें पढ़ने में आपको 2 महीने से ज्यादा का वक्त लगेगा। अगर आप बिना लक्ष्य के पढ़ेंगे तो ज्यादा समय भी लग सकता है। अपनी तैयारी के दौरान सबसे पहले ध्यान दें कि आपके पास कितना समय हैं और आपको NCERT कितने समय में पढ़ लेनी चाहिए। अगर आप तैयारी में लेट हैं तो आपको कम समय में किताबें पढ़नी होंगी।

    हर किताब को कम से कम 2 बार पढें

    NCERT की भाषा बहुत सरल है, इसमें सटीक जानकारी मिलती है। पहली बार पढ़ने पर किताबें समझने में मुश्किल आएगी, लेकिन अगर आप बार-बार इन्हें पढ़ेंगे तो कॉन्सेप्ट समझ आ सकेंगे। प्रत्येक विषय की NCERT को कम से कम 2 बार जरूर पढ़ें। इसके बाद मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें। ये आपको मजबूत और कमजोर बिंदुओं की पहचान करने में मदद करेगा। हर विषय की किताब को करेंट अफेयर के साथ जोड़कर पढ़ें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी
    सिविल सर्विस

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए इस तरह करें भारतीय राजनीति की तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC के लिए मॉक टेस्ट देना कब से शुरू करें और किन बातों का रखें ध्यान? सिविल सर्विस
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा: कला और संस्कृति खंड की तैयारी कैसे करें? परीक्षा तैयारी
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए कैसे पढ़ें इतिहास? जानिए जरुरी टॉपिक और किताबें परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    दर्शनशास्त्र विषय से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    NEET PG के उम्मीदवार इन टिप्स की मदद से करें तैयारी, बढ़ जाएगी सफलता की संभावना NEET
    SBI PO इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, कैसे करें तैयारी? जानें सबकुछ भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    UGC NET: साइकोलॉजी के छात्र ऐसे करें तैयारी, पहले प्रयास में ही मिलेगी सफलता UGC नेट

    सिविल सर्विस

    तमिलनाडु बजट: चेन्नई ग्लोबल स्पोर्ट्स हब बनेगा, सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को आर्थिक मदद तमिलनाडु
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे पढ़ें अखबार? जानिए सही तरीका UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC परीक्षा पास करके IAS और IPS बनने के लिए 10वीं के बाद चुनें ये विषय UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले आपको जरूर पढ़नी चाहिए ये मोटिवेशनल किताबें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023