Page Loader
शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 442 अंक ऊपर
शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 442 अंक ऊपर

Jul 21, 2025
03:53 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (21 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 442 अंक की बढ़त के साथ आज 82,200.34 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 122 अंक चढ़कर 25,090.70 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 107 अंक की बढ़त के साथ 16,752.60 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज इटरनल, पेरसिस्टेंट और UPL ने क्रमशः 5.64 फीसदी, 4.17 फीसदी और 3.92 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। नालको और LT फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 3.71 फीसदी और 3.66 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। AU स्मॉल फाइनेंस, IEX, रिलायंस, यूनियन बैंक और बंधन बैंक क्रमशः 5.28 फीसदी, 3.52 फीसदी, 3.21 फीसदी, 2.61 फीसदी और 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में बढ़त

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 98,791 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.12 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।