UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऐसे करें भूगोल और अंतरराष्ट्रीय संबंध जैसे विषयों का रिवीजन
क्या है खबर?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2023 में कुछ ही दिन शेष है।
प्रारंभिक परीक्षा में भारतीय राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, कला और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
परीक्षा के आखिरी चरण में अब परीक्षार्थियों को रिवीजन पर सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए क्योंकि रिवीजन ही परीक्षा में सफलता की कुंजी है।
आइए जानते हैं कम समय में भूगोल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण और पारिस्थितिकी जैसे विषयों का रिवीजन कैसे करें।
भूगोल
भूगोल का रिवीजन
भूगोल विषय में भारतीय राज्य और शहर, भारत की महत्वपूर्ण नदियां, हिमालय, जलविद्युत परियोजनाएं, चक्रवात, भारत में मानसून, पड़ोसी देश, खनिज और उद्योग, यातायात, वायुमंडल, मानव भूगोल, पवन प्रणाली, तापमान, सिंचाई प्रणाली, बिजली और ऊर्जा क्षेत्र, ज्वालामुखी, नदी प्रणाली आदि के बारे में जरूर पढ़ें।
भारतीय रेगिस्तान, स्थान, देशांतर, अक्षांश और समय क्षेत्र आदि को रिवाइज करें। इस विषय के रिवीजन के लिए मानचित्र और चित्रों का उपयोग करें। इससे ज्यादा चीजें याद रख पाएंगे।
कला
कला और संस्कृति भाग का रिवीजन
कला और संस्कृति खंड में भारतीय चित्रकारी, भारतीय साहित्य, भारत के महत्वपूर्ण त्यौहार, भारतीय नृत्य, भारतीय वास्तुकला, मूर्तिकला, भारतीय हस्तशिल्प और महत्वपूर्ण मंदिरों के बारे में अच्छे से पढ़ें।
कला और संस्कृति के खंड का रिवीजन करने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करें।
इस खंड़ में वास्तुकला से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों का रिवीजन करें और जानकारियों को लिख-लिख कर याद करें।
स्मार्ट तरीके से ऐसे रिवीजन करें ताकि परीक्षा हॉल में आपको जानकारियां याद आ जाएं।
पर्यावरण
पर्यावरण और पारिस्थितिकी का रिवीजन
पर्यावरण और पारिस्थितिकी को प्रभावी ढंग से तैयार करने के लिए उम्मीदवार जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, ई-कचरा, ग्रीनहाइस गैस, ओजोन रिक्तीकरण, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान, बायोस्फीयर रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण, प्रवाल विरंजन, प्रदूषण, हवा की गुणवत्ता, वनस्पति और जीव, रेड डाटा बुक, IUCN के बारे में पढ़ाई करें।
इस खंड में जानकारी को करेंट अफेयर्स से जोड़कर रिवीजन करें।
विभिन्न रिपोर्ट्स और सर्वे को याद करने के लिए शॉर्टकट्स सीखें और निमॉनिक्स तकनीक का इस्तेमाल करें।
करेंट
करेंट अफेयर्स का रिवीजन
प्रारंभिक परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण खंड है।
उम्मीदवारों को वर्तमान मामलों के विषयों का प्रभावी ढंग से रिवीजन करना होगा।
उम्मीदवार करेंट अफेयर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम, सरकारी योजनाएं, नीतियां और कार्यक्रम, आर्थिक और सामाजिक मुद्दे, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से जुड़े सभी मुद्दे का रिवीजन कर लें।
सालभर के करेंट अफेयर्स का रिवीजन मुश्किल है। ऐसे में उम्मीदवार केवल महत्वपूर्ण आयोजनों के बारे में पढ़ें और उन्हें अच्छे से याद कर लें।
जानकारी
अंतरराष्ट्रीय संबंध से जुड़े मुद्दों का रिवीजन करें
अंतर्राष्ट्रीय संबंध के पाठ्यक्रम में भारत-अमेरिका संबंध, भारत-रूस संबंध, भारत-चीन संबंध, आसियान, और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन, G-20, G-7 समिट, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को कवर करें। इसके रिवीजन के लिए करेंट अफेयर मैगजीन और यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।