Page Loader
CBSE Board Exam: 10वीं गणित के लिए इन टिप्स को अपनाकर करें तैयारी, आएंगे अच्छे नंबर

CBSE Board Exam: 10वीं गणित के लिए इन टिप्स को अपनाकर करें तैयारी, आएंगे अच्छे नंबर

Jan 18, 2020
11:24 am

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी, 2020 से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। इस साल बोर्ड ने 10वीं गणित की दो स्तर की परीक्षाएं बेसिक गणित और स्टेंडर्ड गणित का आयोजन करने का फैसला किया है। कई छात्रों के लिए गणित एक कठिन विषय होता है, लेकिन बता दें कि गणित एक स्कोरिंग विषय भी है। सही तैयारी के साथ छात्र गणित में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। यहां से गणित के लिए कुछ टिप्स पढ़ें।

#1

परीक्षा पैटर्न देखें और टाइम टेबल बनाएं

इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। इसलिए छात्रों को एक बार रिवीजन करने से पहले परीक्षा पैटर्न को देखें और समझें कि किस टॉपिक से कितने नंबर का आता है। इसके साथ ही बता दें कि गणित एक ऐसा विषय है जिसके लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरुरी है, इसलिए एक ऐसा टाइम टेबल बनाएं, जिसमें रिवीजन के लिए पर्याप्त समय दिया गया हो।

#2

NCERT किताबों से पढ़ें और कॉन्सेप्ट समझें

छात्रों को NCERT किताबों से पढ़ाई करनी चाहिए। उन्हें बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही छात्र एक या दो अच्छी रेफरेंस किताबों से पढ़ाई कर सकते हैं, लेकिन अधिक रेफरेंस किताबों से पढ़ने से आपको कन्फ्यूजन हो सकता है। छात्रों को कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कॉन्सेप्ट को समझने से आप परीक्षा में अधिक नंबर के प्रश्न हल कर सकते हैं।

जानकारी

एक ही सूत्र से प्रश्न को हल करने की कोशिश नहीं करें

गणित में अच्छा स्कोर करने के लिए सूत्रों को ध्यान रखना जरुरी है। एक प्रश्न एक से अधिक सूत्रों से हल हो सकता है। अगर एक सूत्र से प्रश्न हल नहीं हो रहा है तो बिना समय बर्बाद किए उसे दूसरे सूत्र से हल करें।

#4

स्कोरिंग प्रश्नों पर ध्यान दें और कॉपी साफ रखें

छात्रों को एक ही प्रश्न को हल करने में ज्यादा समय नहीं देना चाहिए। छात्रों को अधिक नंबर वाले प्रश्नों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। हालंकि, छात्रों को कोई भी प्रश्न छोड़ना नहीं चाहिए, लेकिन एक ही प्रश्न पर अधिक समय नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही गणित एक ऐसा विषय हैं, जिसमें ओवर राइंटिंग हो सकती है। छात्रों को रफ कार्य के लिए एक अलग पेज बनाना चाहिए और अपनी कॉपी प्रसेंटेबल रखनी चाहिए।

जानकारी

अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें

गणित में अच्छा स्कोर करने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरुरी है। बिना प्रैक्टिस के आप गणित में अच्छा स्कोर नहीं कर सकते हैं। छात्रों को रिवीजन पर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए और तनाव से दूर रहकर अच्छी तरह से पढ़ाई करनी चाहिए।