NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 18 जनवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 18 जनवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी नॉलेज

    आज का इतिहास: 18 जनवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 18, 2020, 07:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 18 जनवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी नॉलेज

    इतिहास के बारे में हम जितना जाने उतना कम ही होता है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में अहम घटनाएं दर्ज हैं। आज के समय में ज्यादातर युवा सरकारी करना चाहते हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं। इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इतिहास की प्रमुख घटना जरुर जानें। इस लेख से 18 जनवरी का इतिहास जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका ने 18 जनवरी, 1962 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था। यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की फ्रांस ने 18 जनवरी, 1963 को वकालत की थी। पूर्वी कजाखस्तान में तत्कालीन सोवियत संघ ने 18 जनवरी, 1963 को परमाणु परीक्षण किया था। मिस्र एवं इजरायल ने 18 जनवरी, 1974 को हथियारों का समझौता किया था। आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में 18 जनवरी, 1989 को चेकोस्लोवाकिया में करोड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था।

    मिस्र एवं इजरायल ने किया हथियारों का समझौता

    अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन 18 जनवरी, 1862 को हुआ। 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना 18 जनवरी, 1866 को हुई। 'एक्सरे मशीन' का पहली बार प्रदर्शन 18 जनवरी, 1896 को हुआ। मिस्र एवं इजरायल ने 18 जनवरी, 1974 को हथियारों का समझौता किया।

    इनका होता है जन्मदिन

    महाराष्ट्र के महान विद्वानसमाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म 18 जनवरी, 1842 को हुआ था। वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म 18 जनवरी, 1927 को हुआ था। मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म 18 जनवरी, 1942 को हुआ था। क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म 18 जनवरी, 1972 को हुआ था। भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म 18 जनवरी, 1978 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का निधन 18 जनवरी, 1947 को हुआ था। उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक सदात हसन मंटो का निधन 18 जनवरी, 1955 को हुआ था। उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण साहू का निधन 18 जनवरी, 1963 को हुआ था। अभिनेता और राजनीतिज्ञ एनटी रामाराव का निधन 18 जनवरी, 1996 को हुआ था। हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन 18 जनवरी, 2003 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    IIT JAM 2020: अंतिम समय में इन टिप्स के साथ करें परीक्षा की तैयारी करियर
    Board Exam 2020: 10वीं परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए ऐसे बढ़ाएं अपनी याददाशत बोर्ड परीक्षाएं
    यहां निकली BTech वालों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    आज का इतिहास: 17 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023