Page Loader
आज का इतिहास: 11 जनवरी के इतिहास में दर्ज कई प्रमुख घटनाएं यहां से जानें

आज का इतिहास: 11 जनवरी के इतिहास में दर्ज कई प्रमुख घटनाएं यहां से जानें

Jan 11, 2020
08:18 am

क्या है खबर?

अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आइए आज जानते हैं 11 जनवरी का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

11 जनवरी, 1993 को सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी थी। 11 जनवरी, 1995 को सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त हुआ था। 11 जनवरी, 1996 को जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे। 11 जनवरी, 1998 को लुईस फ़्रेचेट को संयुक्त राष्ट्र संघ की उपमहासचिव नियुक्त किया गया।

जानकारी

अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

प्रसिद्ध अमरीकी मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का जन्म 11 जनवरी, 1842 को हुआ था। 11 जनवरी, 1860 को भारत के प्रसिद्ध कवियों में अपना नाम शामिल करने वाले श्रीधर पाठक का जन्म हुआ था। 11 जनवरी, 1944 को भारतीय राजनीतिज्ञ शिबू सोरेन का जन्म हुआ था। 11 जनवरी, 1954 को बाल मजदूरी के खिलाफ लड़ाई करने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म हुआ था। 11 जनवरी, 1973 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल ट्रविड़ का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

11 जनवरी, 1928 को अंग्रेजी उपन्यासकार और कवि थॉमस हार्डी का निधन हुआ था। 11 जनवरी, 1966 को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और जय जवान जय किसान का नारे देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ था। 11 जनवरी, 1990 को ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का निधन हुआ था। 11 जनवरी, 2008 को न्यूजीलैंड पर्वतारोही, खोजकर्ता और समाजसेवी सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ था।