Page Loader
UP Board Exam 2020: दो चरणों में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं, जानें कब से होंगी शुरू

UP Board Exam 2020: दो चरणों में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं, जानें कब से होंगी शुरू

Nov 20, 2019
11:26 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि बोर्ड ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि के बारे में जानकारी दी है। बोर्ड पहले ही थ्योरी परीक्षाओं की तिथियां जारी कर चुका है। UP 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें कब से कब तक आयोजित की जाएंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं।

जानकारी

दिसंबर में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की जानकारी दी है। उन्होंने सूचना जारी करते हुए कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी। पहला चरण 15-29 दिसंबर, 2019 तक और दूसरा चरण 30 दिसंबर, 2019 से 13 जनवरी, 2020 तक आयोजित होगा। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन एवं बस्ती मंडल की और दूसरे चरण में लीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल की परीक्षाएं होंगी।

मूल्यांकन

ऐसा होगा मूल्यांकन

सचिव ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं में मिलने वाले पूरे नंबर में से 50 प्रतिशत नंबर आंतरिक मूल्यांकन से मिलेंगे और 50 प्रतिशत नंबर बाहर से आए परीक्षक देंगे। ऐसे में बाहर से आए हुए परीक्षक और आंतरिक परीक्षक प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के लिए अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। 12वीं में अनिवार्य विषय, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्य पूरी कराएंगे।

नंबर

15 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे नंबर

बता दें कि सचिव ने बताया कि 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (आंतरिक परीक्षाएं) नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और 12वीं की खेल एवं शारीरिक शिक्षा में प्राप्त नंबर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा 15 दिसंबर, 2019 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले साल की तरह ही प्रैजेक्ट कार्य के आधार पर स्कूल स्तर पर कराईं जाएंगी।

जानकारी

कब से होंगी बोर्ड परीक्षाएं?

10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 18 फरवरी-03 मार्च, 2020 तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2020 से 06 मार्च, 2020 तक होंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 08:00 से दोपहर 11:15 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:00 से शाम 05:15 तक होगी।