NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / GATE 2021 के लिए लाइव हुई आधिकारिक वेबसाइट, सितंबर में हो सकते हैं आवेदन
    GATE 2021 के लिए लाइव हुई आधिकारिक वेबसाइट, सितंबर में हो सकते हैं आवेदन
    करियर

    GATE 2021 के लिए लाइव हुई आधिकारिक वेबसाइट, सितंबर में हो सकते हैं आवेदन

    लेखन मोना दीक्षित
    July 18, 2020 | 12:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    GATE 2021 के लिए लाइव हुई आधिकारिक वेबसाइट, सितंबर में हो सकते हैं आवेदन

    इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लाइव हो गई है। साल 2021 में GATE का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (IIT) बॉम्बे द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा साल में एक बार होती है। पिछली साल IIT दिल्ली द्वारा इसकी आयोजन किया गया था। बता दें कि अभी GATE 2021 के लिए शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बार में जानकारी दी गई है।

    सितंबर में होंगे रजिस्ट्रेशन

    GATE 2021 के आयोजन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खबरों के अनुसार इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। जल्द ही इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं परीक्षा फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में होगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी कर दिए जाएंगे। पिछली साल परीक्षा 01, 02, 08 और 09 फरवरी को हुई थी।

    क्या है GATE और क्यों होता है इसका आयोजन?

    यह परीक्षा इंजीनियरों में स्नातक करने वालों को IITs और NITs सहित देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों ME, MTech और PhD में प्रवेश दिलाने के लिए होती है। इतना ही नहीं GATE स्कोर का उपयोग पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSUs) में भर्ती के लिए भी किया जाता है। बता दें कि इसका आयोजन 25 विषयों के लिए किया जाता है। हर साल लाखों की संख्या मे छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

    कौन हो सकता है परीक्षा में शामिल?

    इंजीनियरिंग में स्नातक कर चुके और अंतिम वर्ष के छात्र GATE में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने वालों के लिए GATE स्कोर तीन साल के लिए और PSUs भर्ती के लिए उसी साल के स्कोर मान्य होते हैं।

    क्या है परीक्षा पैटर्न?

    GATE 2021 कंप्यूटर आधारित परीक्षण होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 03:00 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में 100 नंबर के 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय और संख्यात्मक (न्यूमेरिकल) दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सभी विषयों के लिए सामान्य होंगे। वहीं बाकी के प्रश्न उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषयों के आधार पर पूछे जाएंगे। बता दें कि न्यूमेरिकल प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    IIT JAM के लिए भी लाइव हुई वेबसाइट

    GATE 2021 के साथ-साथ IIT JAM 2021 के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट लाइव कर दी गई है। ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट (JAM) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसे पास करने वाले उम्मीदवार IITs, IISc, NIITs आदि द्वारा ऑफर किए जा रहे कोर्सेस जैसे MSc, MSc-Phd, डुअल डिग्री आदि में प्रवेश ले सकते हैं। इसका आयोजन छह विषयों के लिए बैंगलोर के भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) द्वारा किया जाएगा। पिछली साल यह परीक्षा फरवरी में हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    IIT-बॉम्बे
    IISC-बैंगलोर
    GATE परीक्षा

    शिक्षा

    IIT में प्रवेश के लिए छात्रों को मिली छूट, नहीं चाहिए होंगे 12वीं में 75% नंबर रमेश पोखरियाल
    जॉब्स: 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन वालों तक के लिए विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां ठाणे
    उत्तर प्रदेश: सिलेबस में हुई 30 प्रतिशत की कटौती, तीन भागों में होगा विभाजित हरियाणा
    अच्छी नौकरी की तलाश करने वाले यहां से प्राप्त करें विभिन्न भर्तियों की जानकारी, करें आवेदन नौकरियां

    IIT-बॉम्बे

    फिर से कॉलेज खोलना है बड़ा टास्क, संस्थानों ने बताई अपनी परेशानियां शिक्षा
    IIT बॉम्बे: इस साल लगेंगी सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस, ऐसा फैसला लेने वाला पहला संस्थान शिक्षा
    QS रैंकिंग: IIT दिल्ली के निदेशक ने बताई संस्थान की रैंक में गिरावट की वजह शिक्षा
    JEE के बिना भी IITs में हो सकते हैं शामिल, जानें कैसे शिक्षा

    IISC-बैंगलोर

    GATE और IIT JAM के लिए जारी हुआ शेड्यूल, सितंबर में होंगे आवेदन शिक्षा
    GEURS 2020: रोजगार देने के मामले में भारत की स्थिति हुई बेहतर, IIT दिल्ली टॉप पर IIT-बॉम्बे
    बेंगलुरू: आत्महत्या रोकने के लिए IISc के कमरों की छतों से हटाए जा रहे पंखे बेंगलुरू
    कई खतरनाक वायरसों से बचा सकता है पिकोलिनिक एसिड, भारतीय वैज्ञानिकों ने लगाया पता डेंगू

    GATE परीक्षा

    GATE 2020 पास करने वाले उम्मीदवार ऐसे करें IITs और PSUs इंटरव्यू की तैयारी शिक्षा
    किसान के बेटे ने GATE में किया टॉप, ऐसे की तैयारी उत्तर प्रदेश
    GATE 2020 का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए किसने किया टॉप शिक्षा
    GATE 2020: परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान शिक्षा
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023