NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / GATE 2019: जारी हुआ परीक्षा शेड्यूल, 2 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
    अगली खबर
    GATE 2019: जारी हुआ परीक्षा शेड्यूल, 2 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

    GATE 2019: जारी हुआ परीक्षा शेड्यूल, 2 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 26, 2018
    03:56 pm

    क्या है खबर?

    जिन उम्मीदवारों ने GATE 2019 के लिए आवेदन किया है। उनको अपनी परीक्षा तिथियों का इंतजार होगा, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होता है। क्योंकि GATE 2019 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

    IIT Madras ने GATE 2019 परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा तिथि आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होंगी।

    आइए जानते हैं कब से कब तक होंगी परीक्षा।

    परीक्षा

    2 से 10 फरवरी तक होगी परीक्षा

    इस बार GATE की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हो जाएगी। जारी अनुसूची के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पेपर 2 सत्रों में आयोजित किए जाएंगे और शेष 22 पेपर केवल एक सत्र में ही आयोजित किए जाएंगे।

    GATE 2019 परीक्षा 02, 03, 09 और 10 फरवरी, 2019 को आयोजित की जाएगी।

    प्रत्येक दिन 2 सत्र होंगे। पहला सत्र सुबह 09:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 02:30 से शाम 05:30 बजे तक होगा।

    पेपर

    कौन सा पेपर कब होगा

    GATE में जुड़ा नया विषय सांख्यिकी का पेपर 03 फरवरी को दूसरे सत्र में होगा। पहले दिन यानी 02 फरवरी को पहले सत्र में 3 पेपर CY, ME-1, MN होंगे और दूसरे सत्र में ME-2, XE, XL, TF होंगे।

    दूसरे दिन पहले सत्र में दो पेपर CS, CH और दूसरे सत्र में AE, AG, AR, BT, EY, GG, IN, MA, MT, PE, PH, PI, ST होंगे। तीसरे दिन पहले सत्र में एक पेपर EC और दूसरे सत्र में EE होगा।

    जनवरी

    4 जनवरी को जारी होंगे एडमिट कार्ड

    अंतिम दिन प्रत्येक सत्र में एक-एक पेपर CE-1 और CE-2 ही आयोजित किया जाएगा। GATE 2019 के एडमिट कार्ड, उम्मीदवारों को 04 जनवरी, 2019 से उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड एकमात्र दस्तावेज है जिसका उपयोग परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए किया जा सकता है।

    हालांकि, एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जैसे वैध फोटो आईडी प्रमाण को भी अपने एडमिट कार्ड के साथ ले जाना होगा।

    परीक्षा पैटर्न

    कैसा होगा परीक्षा पैटर्न

    केवल 1,118 उम्मीदवार के आवेदन फॉर्म स्वीकार किए गए हैं। GATE 2019 के प्रत्येक पेपर में अलग परीक्षा पैटर्न होगा।

    हालांकि सभी परीक्षा 3 घंटे की अवधि की होंगी। इसमें 1 नंबर और 2 नंबर के प्रश्न होंगे। कुल 65 प्रश्न 100 नंबर के होंगे। इसमें न्यूमेरिकल आंसर टाइप प्रश्न और MCQ टाइप प्रश्न, दोनों होंगे।

    1 नंबर के प्रश्न में 1/3 नंबर की निगेटिव मार्किंग होगी और 2 नंबर के प्रश्न में 2 नंबर की निगेटिव मार्किंग होगी।

    जानकारी

    यहां से देखें परीक्षा शेड्यूल

    उम्मीदवार को परीक्षा शेड्यूल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाना होगा। होम पेज पर आपको Exam Schedule का विक्लप दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका परीक्षा शेड्यूल होगा। यहां सीधी लिंक पर क्लिक करके भी परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन
    ACC ने अनिश्वितकाल के लिए स्थगित किया महिला इमर्जिंग एशिया कप, जानिए क्या रहा कारण एशिया कप क्रिकेट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी

    शिक्षा

    UPSC भर्ती: स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन परीक्षा
    IBPS SO 2018: लिखित परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड परीक्षा
    JEE और 12वीं बोर्ड परीक्षा की एक साथ तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स CBSE
    Indian Navy Recruitment: SSR, MR और AA के लिए आगे बढ़ी आवेदन तिथि भारतीय नौसेना

    परीक्षा

    जारी हुआ UPSC ESE 2019 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड शिक्षा
    CBSE Exam 2019: कक्षा 12वीं के लिए इन वेबसाइट पर दें अॉनलाइन मॉक टेस्ट CBSE
    RRB ALP, Technician 2018: पहली स्टेज की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी फीस वापस शिक्षा
    इन टिप्स को अपनाकर CBSE 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज़्यादा स्कोर करें CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025