GATE 2019: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने आज यानी कि 04 जनवरी, 2019 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2019 के लिए GATE Admit Card जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन माध्यम यानी कि डाक आदि से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। आइए जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
एडमिट कार्ड GATE ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल पर उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने GATE नामांकन संख्या/ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। साथ ही आपको बता दें कि आज सुबह ही GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया था कि एडमिट कार्ड शाम 4 बजे के आसपास जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को आगे की और भी नवीनतम अपडेट के लिए GATE 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा।
बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। GATE 2019 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को GOAPS पोर्टल appsgate.iitm.ac.in पर जाना होगा। उसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक नई विंडो खुलकर आएगी। उस पर उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा। अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक देख सकेंगे। इस पर क्लिक करें और A4 आकार के पेपर पर प्रिंट लेकर रख लें।
IIT मद्रास 02, 03, 09 और 10 फरवरी, 2019 को GATE परीक्षा आयोजित कर रहा है। GATE 2019, 4 दिनों की अवधि में 2 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। GATE में 2 पेपर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग) होंगे जो कि मल्टी-सेशन में आयोजित किए जाएंगे। अन्य 22 पेपर एकल सत्र में ही होंगे। GATE 2019 में कुल 24 पेपर हैं। साथ ही सांख्यिकी एक नया विषय पेपर है, जिसे इस साल ही GATE में जोड़ा गया है।
GATE परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। पेपर में MCQs और न्यूमेरिकल उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न होंगे। साथ ही 2 नंबर और 1 नंबर के प्रश्न भी होंगे। सभी 24 पेपरों में कुल 100 नंबर के 65 प्रश्न होंगे। 1 नंबर वाले प्रश्नों के लिए, नकारात्मक अंकन -1/3 है, जबकि 2 नंबर के प्रश्नों के लिए नकारात्मक अंकन -2/3 है। हालांकि NATs में, कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या हमने यहां उनकी सुविधा के लिए सीधी लिंक भी दी है। इसपर बस एक क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।