Page Loader
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इमारत के मलबे से सुरक्षित निकला बच्चा, डोरेमोन देखकर बचाई जान
लखनऊ में ढही इमारत में एक बच्चा सुरक्षित बचा (तस्वीर: ट्विटर/@surabhi_tiwari_)

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इमारत के मलबे से सुरक्षित निकला बच्चा, डोरेमोन देखकर बचाई जान

लेखन गजेंद्र
Jan 26, 2023
01:19 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में अलाया अपार्टमेंट ढहने से कुल 40 लोग मलबे में दब गए और दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चे ने अपनी समझदारी से खुद को बचा लिया। उसने बचने के लिए कार्टून कैरेक्टर डोरेमोन की तकनीक का इस्तेमाल किया। बच्चा सिविल अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है। बच्चा समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता अब्बास हैदर का छह साल का बेटा मुस्तफा है।

हादसा

ऐसे बचाई बच्चे ने जान

TOI को बच्चे मुस्तफा ने बताया, "मैंने भूकंप आए तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसे याद किया। डोरेमोन में नोबिता को सिखाया गया था कि जब भूकंप आए तो बेड के नीचे छिप जाना चाहिए और उस समय मैं तुरंत बेड के नीचे छिप गया। लेकिम मम्मी को दौड़ते देखा। उसके बाद वहां अंधेरा छा गया।" हादसे में मुस्तफा की मां उज्मा हैदर और दादी बेगम हैदर की मौत हो गई। दादा आमिर हैदर घायल हैं।