NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन, जानिए महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन, जानिए महत्वपूर्ण बातें
    बोर्ड 9 नवंबर को छात्रों के रोल नंबर अपलोड करेगा

    CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन, जानिए महत्वपूर्ण बातें

    लेखन तौसीफ
    Nov 06, 2021
    10:47 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की टर्म-वन परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    नवंबर-दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए CBSE बोर्ड 9 नवंबर को छात्रों के रोल नंबर अपलोड करेगा।

    12वीं की परीक्षाएं 114 और 10वीं की 75 विषयों में होंगी जो 45 से 50 दिनों तक चलेंगी।

    CBSE बोर्ड 16 नवंबर से 12वीं कक्षा और 17 नवंबर से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं कराएगा।

    अवधि

    90 मिनट होगी परीक्षा अवधि

    CBSE बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देश में बताया गया है कि परीक्षा अवधि 90 मिनट तय की गई है।

    ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए CBSE ने परीक्षा सामान्य रूप से 10:30 के बजाय दिन के 11:30 बजे से शुरू होगी।

    बता दें कि पहले CBSE बोर्ड की परीक्षाओं में पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट मिलते थे, लेकिन अब छात्रों को 20 मिनट का समय दिया जाएगा।

    जानकारी

    OMR शीट को लेकर बोर्ड ने दी यह जानकारी

    इस बार परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। उत्तर OMR शीट में भरने होंगे।

    सभी विषयों के लिए CBSE द्वारा परीक्षा केंद्रों पर OMR शीट्स ऑनलाइन भेजे जाएंगे। इनपर छात्रों की जानकारी होगी।

    परीक्षा केंद्र A4 साइज के पेपर पर OMR शीट प्रिंट कराएंगे।

    प्रैक्टिस के लिए स्कूलों को जल्द ही OMR शीट की कॉपी भेज दी जाएगी।

    रफ वर्क के लिए छात्रों को अलग से पेपर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी परीक्षा केंद्रों की होगी।

    परीक्षा

    ग्रुप-वाइज परीक्षा लेगा बोर्ड

    CBSE के अनुसार वर्तमान में कक्षा 12वीं के लिए 114 और कक्षा 10वीं के लिए 75 विषय ऑफर करता है।

    बोर्ड ने कहा है कि इतने विषयों की परीक्षाएं आयोजित करने में 45-50 दिन का समय लग जाएगा।

    ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान रोकने के लिए और उचित समय में परीक्षा आयोजित कराने के लिए बोर्ड ग्रुप-वाइज परीक्षा आयोजित कराएगा। जिसके अनुसार सिर्फ प्रमुख विषयों की परीक्षाएं ही नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।

    विषय

    CBSE टर्म-1 प्रमुख विषय कौन से हैं?

    कक्षा 10 के मुख्य विषय: मैथ्स स्टैंडर्ड, हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, होम साइंस, सोशल साइंस, साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर और मैथ बेसिक शामिल हैं।

    कक्षा 12 के मुख्य विषय: हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलीटिकल साइंस, हिंदी इलेक्टिव, साइकोलॉजी, इकोनामिक, सोशियोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स एजुकेशन, बायोलॉजी, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस (न्यू), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इंग्लिश कोर और हिंदी कोर शामिल हैं।

    प्रवेश पत्र

    इस तरीके से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

    बता दें कि CBSE बोर्ड 9 नवंबर को छात्रों के रोल नंबर अपलोड करेगा।

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CBSE बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।

    होमपेज पर, "सीबीएसई 12वीं बोर्ड प्रवेश पत्र" और "सीबीएसई 10वीं बोर्ड प्रवेश पत्र" लिंक खोजें।

    दिए गए स्थान में अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।

    इसे सबमिट करने पर CBSE टर्म-1 बोर्ड परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।

    इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    CBSE डेट शीट
    बोर्ड परीक्षाएं
    बोर्ड परीक्षाएं 2021

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    CBSE

    NCERT की नई किताबों में होंगे QR कोड, ऑनलाइन पढ़ने में होगी आसानी NCERT
    कोरोना महामारी के बीच कक्षा 9 से 12वीं तक का 30% पाठ्यक्रम कम करेगी CBSE दिल्ली
    CBSE: सिलेबस से हटाए गए नागरिकता और धर्मनिरपेक्षता जैसे कई अध्याय, उठ रहे सवाल शिक्षा
    NIOS ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं, अब ऐसे तैयार किया जाएगा रिजल्ट शिक्षा

    CBSE डेट शीट

    CBSE 10वीं और 12वीं के छात्र 75% से कम अटेंडेंस होने पर नहीं दे सकेंगे परीक्षा CBSE
    CBSE Exam 2019: सही और अच्छे उत्तर लिखने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेंगे अच्छे नंबर CBSE
    CBSE 12th Date Sheet 2019: डेट शीट से खुश नहीं हैं छात्र, जताई अपनी नाराजगी CBSE
    CBSE Board Exam 2020: 15 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा CBSE

    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE के नाम पर हो रही फर्जीवाड़े की कोशिश, बोर्ड ने सचेत रहने को कहा CBSE
    NIOS ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल शिक्षा
    CBSE Board: 3 जून से परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ये छात्र कर सकते हैं आवेदन CBSE
    हरियाणा: 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, अगस्त में खोले जाएंगे कॉलेज हरियाणा

    बोर्ड परीक्षाएं 2021

    JEE Main 2021: उम्मीदवारों को मिल रही मई सेशन के लिए परीक्षा तारीख चुनने की सुविधा CBSE
    CBSE: 10वीं और 12वीं की डेटशीट में हुआ बदलाव, आगे बढ़ी विज्ञान और गणित की परीक्षाएं CBSE
    कोरोना प्रकोप के कारण सोनू सूद ने ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग रखी ट्विटर
    ICSE बोर्ड परिणाम: 10वीं में 100 प्रतिशत तो 12वीं के 99.93 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण ICSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025