NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षाओं की डेटशीट, यहां से करें चेक
    अगली खबर
    CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षाओं की डेटशीट, यहां से करें चेक
    30 नवंबर से 11 दिसंबर तक 10वीं और 1 से 22 दिसंबर तक 12वीं के एग्जाम होंगे

    CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं टर्म-1 परीक्षाओं की डेटशीट, यहां से करें चेक

    लेखन तौसीफ
    Oct 19, 2021
    09:33 am

    क्या है खबर?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के टर्म एग्जाम की डेट शीट का ऐलान कर दिया है।

    इसके तहत 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक 10वीं और 1 से 22 दिसंबर तक 12वीं के एग्जाम होंगे।

    टर्म-1 परीक्षा में छात्रों से केवल ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे और टर्म-2 में दोनों ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

    विभाजन

    टर्म-1 को मेजर और माइनर विषयों में किया गया विभाजित

    CBSE नोटिफिकेशन के मुताबिक टर्म-1 परीक्षा को मेजर और माइनर विषयों में विभाजित किया गया है।

    नोटिफिकेशन के मुताबिक माइनर विषयों की परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी जबकि सभी प्रमुख विषयों की परीक्षा 24 नवंबर, 2021 से शुरू होगी।

    सभी छात्रों के लिए टर्म-1 परीक्षा देना अनिवार्य है।

    टर्म-1 परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अगले साल अप्रैल-मई में फाइनल CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में कैलकुलेट किया जाएगा।

    जानकारी

    'मेजर' और 'माइनर' विषय क्या हैं?

    'मेजर' विषय बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं और 'माइनर' विषय कुछ ही स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं। अभी केवल 'मेजर' विषय के लिए डेटशीट जारी हुई है। 'माइनर' विषय के लिए बोर्ड स्कूलों से चर्चा करके डेटशीट की घोषणा करेगा।

    मेजर विषय

    ये हैं 10वीं-12वीं कक्षा के मेजर विषय

    CBSE बोर्ड द्वारा घोषित‌ कक्षा 12 के मेजर विषय- हिंदी ऐच्छिक, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, बिजनेस स्टडीज, लेखाकर्म, गृह विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास (नया), कंप्यूटर विज्ञान (नया), अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर

    CBSE बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के मेजर विषय- गृह विज्ञान, हिंदी पाठ्यक्रम बी, कम्प्यूटर अनुप्रयोगों, अंग्रेजी भाषा और साहित्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित बेसिक, हिंदी पाठ्यक्रम ए, गणित मानक

    परीक्षा प्रणाली

    इस समय होंगी परीक्षाएं

    CBSE बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं‌ की परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    सभी छात्रों की परीक्षा 11:30 से शुरू होगी और 01:00 बजे तक समाप्त होगी।

    बता दें कि स्कूल 11 बजे तक ही चलेंगे।

    टर्म-1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQs) की होगी और प्रश्न पत्र में सवाल 50 फीसदी सिलेबस से पूछे जाएंगे।

    यह परीक्षा 90 मिनट की होगी और छात्रों को प्रश्न पढ़ने को 20 मिनट मिलेंगे।

    डेटशीट

    10वीं-12वीं कक्षा की डेटशीट

    10वीं:-

    30 नवंबर: सोशल साइंस

    2 दिसंबर: साइंस

    3 दिसंबर: होम साइंस

    4 दिसंबर: गणित

    8 दिसंबर: कंप्यूटर

    9 दिसंबर: हिंदी

    11 दिसंबर: इंग्लिश

    12वीं:-

    1 दिसंबर: सोशियोलॉजी

    3 दिसंबर: इंग्लिश

    6 दिसंबर: गणित

    7 दिसंबर: फिजिकल एजुकेशन

    8 दिसंबर: बिजनेस स्टडीज

    9 दिसंबर: ज्योग्राफी

    10 दिसंबर: फिजिक्स

    11 दिसंबर: साइकोलॉजी

    13 दिसंबर: अकाउंटेंसी

    14 दिसंबर: केमिस्ट्री

    15 दिसंबर: इकोनॉमिक्स

    16 दिसंबर: हिंदी

    17 दिसंबर: पॉलिटिकल साइंस

    18 दिसंबर: बायोलॉजी

    20 दिसंबर: हिस्ट्री

    21 दिसंबर: कंप्यूटर

    22 दिसंबर: होम साइंस

    जानकारी

    ऐसे चेक करें डेटशीट

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं। फिर इसमें what's new के लिंक पर क्लिक करें। अब कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिंक पर क्लिक करें। अब एक PDF खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करे लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE डेट शीट
    डेटशीट

    ताज़ा खबरें

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन बनकर तैयार, हो गया ये धमाकेदार ऐलान कपिल शर्मा
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए क्यों नहीं हुआ मोहम्मद शमी का चयन? भारतीय क्रिकेट टीम
    नीति आयोग की बैठक में बोले प्रधानमंत्री- विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य  नरेंद्र मोदी
    हरियाणा पुलिस को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ नहीं मिले जासूसी के ठोस सबूत हरियाणा

    CBSE डेट शीट

    CBSE 10वीं और 12वीं के छात्र 75% से कम अटेंडेंस होने पर नहीं दे सकेंगे परीक्षा CBSE
    CBSE Exam 2019: सही और अच्छे उत्तर लिखने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेंगे अच्छे नंबर CBSE
    CBSE 12th Date Sheet 2019: डेट शीट से खुश नहीं हैं छात्र, जताई अपनी नाराजगी CBSE
    CBSE Board Exam 2020: 15 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा CBSE

    डेटशीट

    CBSE: 4 मई से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जुलाई में आएगा रिजल्ट CBSE
    CBSE: जारी हुई 10वीं और 12वीं की डेटशीट, 4 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं CBSE
    CBSE: 10वीं और 12वीं की डेटशीट में हुआ बदलाव, आगे बढ़ी विज्ञान और गणित की परीक्षाएं CBSE
    CBSE Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं नवंबर में होंगी, जल्द जारी होगी डेटशीट CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025