Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
रोजगार समाचार
सरकारी नौकरी
लेटेस्ट भर्ती
अग्निपथ योजना
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / AICTE Scholarship: तकनीकी कोर्स के छात्र पा सकते हैं 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप, यहां करें आवेदन
करियर

AICTE Scholarship: तकनीकी कोर्स के छात्र पा सकते हैं 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप, यहां करें आवेदन

AICTE Scholarship: तकनीकी कोर्स के छात्र पा सकते हैं 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप, यहां करें आवेदन
लेखन तौसीफ
Nov 06, 2021, 03:58 pm 3 मिनट में पढ़ें
AICTE Scholarship: तकनीकी कोर्स के छात्र पा सकते हैं 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप, यहां करें आवेदन
छात्रों को 50,000 रूपये तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। अगर आप किसी तकनीकी कोर्स की पढ़ाई कर रहें हैं तो आपको भी इस प्रोग्राम का लाभ मिल सकता है। AICTE ने अपनी अलग-अलग स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों के पास उनके कॉलेज/विश्वविद्यालय का ID कार्य अनिवार्य रूप से होना चाहिए। AICTE के मुताबिक, आवेदन करने वाले छात्रों को 50,000 रूपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।

राशि
किस स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलेगी?

AICTE PG स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्रों को 12,400 रुपये प्रति माह दिये जाते हैं। यह स्कॉलरशिप दो साल तक या क्लास शुरू होने से खत्म होने तक दी जाती है। स्वनाथ स्कॉलरशिप के अंतर्गत छात्रों को सालाना 50,000 रुपये मिलते हैं। डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वालों को 4 साल और डिप्लोमा कोर्स में 3 साल तक यह छात्रवृत्ति दी जाती है। सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए है। इसके अंतर्गत 50,000 रुपये की राशि दी जाती है।

प्रगति
प्रगति स्कॉलरशिप योजना से लड़कियों को मिलेंगे 50,000 रुपये

प्रगति स्कॉलरशिप के अनुसार, ऐसी छात्राएं जो डिग्री कोर्स के पहले साल में प्रवेश ले चुकी हैं या लैटरल एंट्री के तहत दूसरे वर्ष में डिग्री कोर्स में प्रवेश पाने वाली हैं, वे छात्राएं इसकी पात्र होंगी। इसके तहत चयनित छात्राओं को एक साल में 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है। इस योजना के तहत हर साल 5,000 छात्राओं को स्कॉलरशिप मिलती है। इस स्कॉलरशिप के लिए माता-पिता की सालाना आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

तिथि
किस छात्रवृत्ति के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

AICTE पीजी स्कॉलरशिप 2022 - 31 दिसंबर 2021; 15 जनवरी, 2022 AICTE प्रगति स्कॉलरशिप 2022 - 30 नवंबर 2021; 15 दिसंबर, 2021 AICTE सक्षम स्कॉलरशिप 2022 - 30 नवंबर 2021; 15 दिसंबर, 2021 AICTE स्वनाथ स्कॉलरशिप 2022 - 30 नवंबर 2021; 15 दिसंबर, 2021 बता दें कि, आवेदन फॉर्म भरे जाने के बाद AICTE संबद्ध संस्थानों द्वारा सभी आवेदन पत्रों का वेरिफिकेशन (सत्यापन) किया जाएगा।

डाटा
संस्थान से बनेगी स्टूडेंट ID

निर्धारित अंतिम तारीख से पहले आपको AICTE की वेबसाइट पर जाकर संबंधित स्कॉलरशिप के लिए आवेदन भरना होगा। ध्यान रहे कि आप स्टूडेंट ID के बिना आवेदन फॉर्म नहीं भर सकेंगे। स्टूडेंट ID जेनरेट करने के लिए आपको अपने संस्थान के पास आवेदन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन
स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सबसे पहले AICTE की अधिकारिक वेबसाइट www.aicte-india.org पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्कीम लिंक पर क्लिक करें। यहां पर कई तरह की स्कॉलरशिप योजनाओं का नाम दिया गया होगा। इसके बाद प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम पर क्लिक करें। यूजर आईडी जेनेरेट करके लॉग इन करें। फॉर्म भरें और सबमिट करें। फॉर्म की एक प्रति भविष्य के लिए अपने पास डाउनलोड करके रख लें।

जानकारी
AICTE के बारे में कुछ मुख्य बातें

भारत में तकनीकी शिक्षा समग्र शिक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है और देश के समाजिक और आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) की स्थापना नवम्बर, 1945 में राष्ट्रीय-स्तर के परामर्श निकाय के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर सर्वेक्षण संचालित करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) में जो निर्धारित मूल्य थे, उनका अनुपालन सुनिश्चित करना है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
तौसीफ
तौसीफ
Mail
IIMC से पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच वर्षों से देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति, गृह मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों पर खबरें करने के बाद अब करियर से जुड़े मुद्दों पर लिख रहा हूं। समाजसेवा में समय देना सुकून देता है।
ताज़ा खबरें
AICTE
ताज़ा खबरें
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह?
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह? खेलकूद
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, हरियाणा के दो जिलों में कोचिंग सेंटर बंद कराए गए
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, हरियाणा के दो जिलों में कोचिंग सेंटर बंद कराए गए देश
टोयोटा हाईराइडर से लेकर हुंडई टक्सन तक, आगामी तीन महीनों में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां
टोयोटा हाईराइडर से लेकर हुंडई टक्सन तक, आगामी तीन महीनों में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां ऑटो
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी खेलकूद
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप
रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप मनोरंजन
AICTE
मेडिकल कारणों से बाहर हुए सैन्य कैडेट्स को लेटरल एंट्री के जरिए दें एडमिशन- AICTE
मेडिकल कारणों से बाहर हुए सैन्य कैडेट्स को लेटरल एंट्री के जरिए दें एडमिशन- AICTE करियर
पाकिस्तान से पढ़ाई की तो भारत में नहीं मिलेगी नौकरी, UGC-AICTE ने जारी की एडवाइजरी
पाकिस्तान से पढ़ाई की तो भारत में नहीं मिलेगी नौकरी, UGC-AICTE ने जारी की एडवाइजरी करियर
इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, अधिकतम और न्यूनतम शुल्क सीमा तय
इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, अधिकतम और न्यूनतम शुल्क सीमा तय करियर
CMAT 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CMAT 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए कक्षा 12 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित की अनिवार्यता खत्म
आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए कक्षा 12 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित की अनिवार्यता खत्म करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022