NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / माइक्रोसॉफ्ट में आज से शुरू होगी छंटनी, 11,000 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    माइक्रोसॉफ्ट में आज से शुरू होगी छंटनी, 11,000 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी- रिपोर्ट
    माइक्रोसॉफ्ट दुनियाभर में अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी ार सकती है

    माइक्रोसॉफ्ट में आज से शुरू होगी छंटनी, 11,000 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी- रिपोर्ट

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 18, 2023
    10:26 am

    क्या है खबर?

    वैश्विक मंदी की आहत के बीच दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

    बतौर रिपोर्ट्स, माइक्रोसॉफ्ट अपने कुल कार्यबल का पांच प्रतिशत यानी करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी होगी।

    गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल अक्टूबर में भी करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

    जानकारी

    किन विभागों में हो सकती है छंटनी?

    बतौर रिपोर्ट्स, माइक्रोसॉफ्ट बुधवार को अपने मानव संसाधन और इंजीनियरिंग विभागों से कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर सकती है। इस छंटनी से दुनियाभर में कंपनी के हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

    कारण

    माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों की बिक्री में आई है कमी

    कंप्यूटर बाजार में कई तिमाहियों की गिरावट के चलते माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और कंपनी के अन्य उत्पादों की बिक्री में कमी आई है और उस पर अपनी क्लाउड इकाई 'एज्योर' की विकास दर को बनाए रखने का दबाव है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 30 जून तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 2.21 लाख फुल टाइम कर्मचारी थे, जिनमें 1.22 लाख कर्मचारी अमेरिका में और 99,000 कर्मचारी दुनिया के अन्य देशों में कार्यरत थे।

    चेतावनी

    माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने दी थी चेतावनी

    बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट में यह संभावित छंटनी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला के तकनीकी क्षेत्र में चुनौतियों की चेतावनी देने के कुछ हफ्ते बाद की जा रही है।

    नडेला ने कहा था, "अगले दो साल सबसे चुनौतीपूर्ण होने जा रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान हमारे पास काम में बहुत तेजी थी, लेकिन अब दुनिया के कुछ हिस्सों में वास्तविक मंदी छा रही है।"

    कदम

    अपने ऑफिस को भी खाली कर रही है माइक्रोसॉफ्ट

    हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि वह अमेरिका के बेलेव्यू स्थित अपनी ऑफिस बिल्डिंग को खाली कर रही है।

    कंपनी ने कहा था कि वह बेलेव्यू के 26 मंजिला सिटी सेंटर प्लाजा स्थित अपने ऑफिस की लीज को रिन्यू नहीं करेगी, जो जून, 2024 में समाप्त हो रही है।

    गौरतलब है कि रिमोट वर्क की निरंतर लोकप्रियता और बड़े पैमाने पर टेक कंपनियों में आई मंदी के कारण कंपनियां अपने ऑफिस खाली कर रही हैं।

    छंटनी

    101 टेक कंपनियां कर चुकी हैं 25,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

    आर्थिक मंदी की आशंका के बीच पिछले साल शुरू हुआ टेक कंपनियों में छंटनी का दौर अभी भी जारी है। विशेषज्ञों की मानें तो यह दौर जल्द थमता नजर नहीं आ रहा।

    पिछले साल ट्विटर और मेटा समेत कई कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी और इस साल के शुरुआती 17 दिनों में दुनियाभर की 101 टेक कंपनियां अपने 25,436 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    माइक्रोसॉफ्ट
    छंटनी
    वैश्विक मंदी
    सत्य नडेला

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    माइक्रोसॉफ्ट

    दो प्रतिशत से कम विंडोज कंप्यूटर्स में मौजूद है लेटेस्ट विंडोज 11 OS, स्टडी में दावा माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    ऐपल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट आईं एकसाथ, बिना पासवर्ड के लॉगिन करना होगा आसान गूगल
    ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पर बोले बिल गेट्स, कहा- 'सफलता पर आश्वस्त नहीं' ट्विटर
    माइक्रोसॉफ्ट की वजह से आईफोन और आईपैड पर लौटा फोर्टनाइट, फ्री में खेल सकते हैं गेम ऐपल

    छंटनी

    कोरोना संकट के बीच 13% कर्मचारियों को निकालेगी जोमैटो, अन्य कर्मचारियों का 50% तक वेतन कटेगा जोमैटो
    जोमैटो के बाद अब स्विगी ने किया 1,100 कर्मचारियों को निकालने का निर्णय लॉकडाउन
    300 से कम कर्मचारियों वाली कंपनियां बिना सरकारी अनुमति कर सकेगी छंटनी, विधेयक पेश शशि थरूर
    H&M भी 1,500 कर्मियों को निकालेगी, मंदी के मंडराते बादलों की बीच जारी है छंटनी मेटा

    वैश्विक मंदी

    गोल्डमैन सैश ग्रुप 3,200 कर्मचारियों की करेगा छुट्टी, बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी छंटनी

    सत्य नडेला

    जानें 2019 में माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला की सैलरी में हुआ कितना इजाफा माइक्रोसॉफ्ट
    नागरिकता कानून: माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला बोले- यह कानून दुखद और बुरा पाकिस्तान समाचार
    जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO कानपुर
    माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला के 26 वर्षीय बेटे की मौत, बचपन से थी घातक बीमारी माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025