
किन-किन देशाें में काम करता है भारत का UPI? जानिए क्या मिलता है फायदा
क्या है खबर?
भारत में डिजिटल भुगतान का सिस्टम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसका श्रेय यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को जाता है। इसने भुगतान प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है कि हर कोई बिना झिझक के इसका इस्तेमाल कर सकता है। भारत के UPI भुगतान का दमखम बढ़ता जा रहा है और अब इसकी पहुंच सात समंदर पार कई देशों तक जा पहुंची है। आइये जानते हैं भारत का UPI किन-किन देशों में काम करता है।
शुरुआत
कब हुई थी UPI की शुरुआत?
भारत में UPI को 11 अप्रैल, 2016 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित किया गया था। इसके बाद 25 अगस्त, 2016 से बैंकों ने अपने UPI-सक्षम ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड करना शुरू कर दिया। इसका उद्देश्य तत्काल, 24/7, बैंक से बैंक में पेमेंट ट्रांसफर को सक्षम करना था। यह बिल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग, सुरक्षित लेनदेन, किराए का भुगतान, बीमा भुगतान जैसी कई सुविधाएं देता है।
विस्तार
इन देशों में काम करता है UPI
UPI सिस्टम भारत की सीमाओं के पार विदेशों तक जा पहुंचा है। 2021 से विदेशों में इसको अपनाने की शुरुआत हुई। इससे फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), भूटान, नेपाल, मॉरीशस, श्रीलंका और सिंगापुर में भुगतान स्वीकार किया जाता है। हाल ही में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के शामिल होने इसे अपनाने वाले देशों की संख्या 8 हाे गई। इस साल मलेशिया, कतर, थाईलैंड इस सूची में जुड़ सकते हैं, जबकि यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान और मालदीव भी रुचि ले रहे हैं।
फायदा
विदेशों में UPI के क्या हैं फायदे?
अगर आप विदेश दौरे पर हैं या घूमने गए हैं तो भारत के UPI आपको लेनदेन करने के लिए फोनपे, अमेजन पे, गूगलपे, पेटीएम और अन्य UPI पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। ये ऐप आपको अपनी UPI ID या लिंक किए गए बैंक खाता नंबर का इस्तेमाल करके डिजिटल भुगतान करने में सक्षम बनाएंगे, जो विदेश में सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका है। आपको उस देश की करेंसी में एक्सचेंज कराने की जरूरत नहीं पड़ती है।