NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, अब केवल एलन मस्क आगे
    अगली खबर
    गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, अब केवल एलन मस्क आगे
    गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

    गौतम अडाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, अब केवल एलन मस्क आगे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 16, 2022
    01:35 pm

    क्या है खबर?

    भारत के मशहूर कारोबारी गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 12.37 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ उन्होंने फॉर्ब्स की लिस्ट में फ्रांस के कारोबारी बेर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है।

    फॉर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद अडाणी अरनॉल्ट और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से मामूली आगे हैं।

    जानकारी

    शीर्ष 10 की लिस्ट में अंबानी भी शामिल

    10 सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को भी जगह मिली है और वो अडाणी के बाद इस सूची में दूसरे भारतीय हैं। अन्य अरबपतियों में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन शामिल हैं।

    जानकारी

    पिछले महीने तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे अडाणी

    30 अगस्त को गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। तीन सबसे अमीर लोगों में शामिल होने वाले वो पहले एशियाई हैं।

    अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में अकेले 2022 में 60.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है जो अन्य किसी भी कारोबारी से पांच गुना अधिक है।

    अडाणी इस साल फरवरी में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।

    कारोबार

    अलग-अलग क्षेत्रों में फैला है अडाणी का कारोबार

    साल 2021 की तुलना में गौतम अडाणी की संपत्ति दोगुनी से ज्यादा हो गई है। उनका कारोबार इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, हरित ऊर्जा, गैस और बंदरगाहों तक फैला हुआ है।

    उनका लक्ष्य दुनिया का सबसे बड़ा हरित ऊर्जा उत्पादक बनने का है और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं पर वे करीब 70 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं।

    हालिया वर्षों में उन्होंने कोयला कारोबार और बंदरगाहों के क्षेत्र में बड़ा विस्तार किया है और वे सबसे बड़े निजी बंदरगाह के मालिक हैं।

    निवेश

    न्यूज मीडिया में भी सक्रिय हुआ अडाणी ग्रुप

    हालिया समय में अडाणी ग्रुप न्यूज मीडिया में भी तेजी से सक्रिय हुआ है।

    इसी महीने उसने विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए न्यू दिल्ली टेलीविजन (NDTV) के 29.18 प्रतिशत शेयर अपने नाम किए हैं और 26 प्रतिशत शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर भी दिया है। अगर वो इतने शेयर खरीदने में कामयाब रहते हैं तो NDTV के मालिक बन जाएंगे।

    इससे पहले उसने राघव बहल के क्विंटिलियन मीडिया में भी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

    सवाल

    सवालों के घेरे में भी रही है अडाणी की संपत्ति में वृद्धि

    अडाणी की संपत्ति में इस तेज वृद्धि पर कई सवाल भी उठे हैं। दरअसल, उनकी संपत्ति में मुख्य वृद्धि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई है। मोदी और अडाणी दोनों करीबी माने जाते हैं और मोदी सरकार पर अडाणी को तरजीह देने का आरोप है।

    इसके अलावा अडाणी पर संपत्ति के मुकाबले कई गुना अधिक कर्ज है और इस पर भी सवाल उठे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया में मिले कोयला खनन के ठेके कारण भी अडाणी विवादों में रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    एलन मस्क
    बिल गेट्स
    गौतम अडाणी

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    मुकेश अंबानी

    जियो प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगी गूगल, कंपनी लाएगी 5G सर्विस फेसबुक
    तीन महीने में 14 कंपनियों ने जियो प्लेटफॉर्म में किया 1.51 लाख करोड़ रुपये का निवेश फेसबुक
    मुकेश अंबानी ने खरीदी बुलेट प्रूफ मर्सिडीज S600 गार्ड, बम धमाके का भी नहीं होगा असर BMW कार
    वकीलों की फीस चुकाने के लिए बेचने पड़े गहने- अनिल अंबानी चीन समाचार

    एलन मस्क

    ट्विटर को मंजूर है एलन मस्क का ऑफर; अब आगे क्या? ट्विटर
    ट्विटर CEO पराग अग्रवाल का क्या होगा? पद से हटाए गए तो मिलेंगे 4.2 करोड़ डॉलर ट्विटर
    एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन से कोका-कोला खरीदने तक, ट्विटर खरीदने के बाद क्या है मस्क का प्लान? ट्विटर
    टेकओवर के बाद कई बदलाव चाहते हैं मस्क, CEO पराग अग्रवाल पर भड़के ट्विटर कर्मचारी ट्विटर

    बिल गेट्स

    विश्व एड्स दिवसः जब भारतीय सेक्स वर्कर की दास्तां सुन रो पड़े बिल गेट्स किताबें
    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का सबसे महंगा तलाक, 2.52 लाख करोड़ रुपये में हुआ समझौता दुनिया
    बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति माइक्रोसॉफ्ट
    प्रधानमंत्री मोदी के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, बिल गेट्स की संस्था करेगी सम्मानित भारत की खबरें

    गौतम अडाणी

    5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में उतर सकता है अडाणी समूह, अंबानी से होगा आमना-सामना अडाणी समूह
    दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा मुकेश अंबानी
    NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप, मीडिया कंपनी ने कहा- फाउंडर्स ने नहीं दी सहमति NDTV
    दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडाणी, शीर्ष तीन में आने वाले पहले एशियाई मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025