NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति
    दुनिया

    बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति

    बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 17, 2019, 04:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति

    कई सालों तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अब खिसक कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले पायदान से तो गेट्स कुछ साल पहले ही नीचे उतर गए थे, लेकिन अब फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उन्हें दूसरे से तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है। 'ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स' ने ये नई सूची जारी की है। इसके 7 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब गेट्स टॉप 2 से बाहर हुए हैं।

    7.45 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं बर्नार्ड

    इस समय बर्नार्ड की कुल संपत्ति 107.6 अरब डॉलर (7.45 लाख करोड़ रुपये) है, जो बिल गेट्स से 20 करोड़ डॉलर ज्यादा है। मंगलवार को बर्नार्ड की कंपनी LVMH के शेयरों में 1.38 प्रतिशत की तेजी आने के बाद उन्होंने गेट्स को पीछे छोड़ दिया। पिछले महीने ही उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार गई थी। अमेजन के संस्थापन जेफ बेजोस और बिल गेट्स के बाद वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र तीसरे व्यक्ति बने थे।

    70 से अधिक ब्राड्स के मालिक हैं बर्नार्ड

    बर्नार्ड लग्जरी सामानों के व्यवसाय में हैं और 70 से ऊपर मशहूर ब्रांड्स के मालिक हैं। उनकी सबसे मुख्य कंपनियों में LVMH और क्रिश्चियन डाइओर शामिल हैं। पेरिस स्थित LVMH कंपनी में उनकी आधी हिस्सेदारी है, जबकि क्रिश्चियन डाइओर में उनकी 97 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2019 में ही वह अपनी संपत्ति में 39 अरब डॉलर का इजाफा कर चुके हैं, जो ब्लूमबर्ग की सूची में शामिल टॉप 500 लोगों में सबसे अधिक है।

    बर्नार्ड ने ऐसे खड़ा किया अपना साम्राज्य

    पेरिस से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होने के बाद बर्नार्ड ने अपने पारिवारिक कंपनी में काम किया और अपने पिता को कंस्ट्रक्शन को छोड़कर रीयल इस्टेट में व्यवसाय करने के लिए राजी किया। 1984 में क्रिश्चियन डाइओर के मालिकाना हक वाले एक समूह को खरीद कर लग्जरी सामान के व्यवसाय में कदम रखा था। इसके 4 साल बाद उन्होंने समूह के बाकी व्यवसायों को बेच दिया और उस पैसे का इस्तेमाल LVMH में हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया।

    कला संग्रह में बर्नार्ड का अहम रोल

    बर्नार्ड को अपने कला संग्रह के लिए भी जाना जाता है और उनके पास कई मशहूर कलाकारों की कृतियां हैं। इनमें पाब्लो पिकासो की पेटिंग्स भी शामिल हैं। फ्रांस में LVMH को कला के संरक्षक के तौर पर स्थापित करने में उनका अहम रोल है। बर्नार्ड और उनका परिवार उन कारोबियों में शामिल थे, जिन्होंने अप्रैल में आग लगने से बर्बाद हुए पेरिस के मशहूर चर्च 'नोटरे डैम कैथेड्रैल' के पुनर्निर्माण के 65 करोड़ डॉलर दिए थे।

    डोनेशन ने देते तो सबसे अमीर व्यक्ति होते बिल गेट्स

    'ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स' के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस की कुल संपत्ति 125 अरब डॉलर है। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी मैकेंजी बेजोस से दुनिया का सबसे महंगा तलाक लिया था, लेकिन इसके बावजूद भी वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। बता दें कि अगर बिल गेट्स ने 'गेट्स फाउंडेशन' को 35 अरब डॉलर से अधिक का डोनेशन नहीं दिया होता, तो वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होते।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    माइक्रोसॉफ्ट
    पेरिस
    फ्रांस
    बिल गेट्स

    माइक्रोसॉफ्ट

    आधी से ज्यादा दुनिया इंटरनेट पर सक्रिय, यूजर्स के मामले में दूसरे स्थान पर भारत चीन समाचार
    अगर आपके लैपटॉप में है इंटरनेट एक्सप्लोरर तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, हो सकता है यह खतरा डाटा लीक
    फेक न्यूज़ के बारे में यूजर को अलर्ट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट लाई नया फीचर फेसबुक
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 के लिए नए फाइल एक्सप्लोरर फीचर पर कर रही काम, जानिए खासियत विंडोज 11

    पेरिस

    डिज़्नीलैंड में राजकुमार और राजकुमारी बनने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानें फ्रांस
    फ्रांस: नॉट्र डाम में लगी आग पर काबू पाया गया, राष्ट्रपति ने की पुनर्निमाण की घोषणा फ्रांस
    सिंगापुर, पेरिस और हांगकांग बनी दुनिया की सबसे महंगी सिटी, भारत के ये शहर सबसे सस्ते दिल्ली
    अजीबो-गरीब फैशन: महिलाओं के लिए आया दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग अजब-गजब खबरें

    फ्रांस

    G20 समिट में भाग लेने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात चीन समाचार
    जलवायु परिवर्तन: ट्रम्प ने फिर लगाए भारत पर आरोप, कहा- न स्वच्छ हवा, न स्वच्छ पानी चीन समाचार
    माँ-बेटी ने बढ़ते प्रदूषण की वजह से बिगड़ी सेहत के लिए किया फ्रांस सरकार पर मुकदमा स्वास्थ्य
    पाकिस्तान ने मसूद अजहर और हाफिज सईद से जुड़े 11 संगठनों पर लगाया प्रतिबंध चीन समाचार

    बिल गेट्स

    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का सबसे महंगा तलाक, 2.52 लाख करोड़ रुपये में हुआ समझौता दुनिया
    विश्व एड्स दिवसः जब भारतीय सेक्स वर्कर की दास्तां सुन रो पड़े बिल गेट्स किताबें
    प्रधानमंत्री मोदी के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, बिल गेट्स की संस्था करेगी सम्मानित भारत की खबरें
    स्वच्छता अभियान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मिला 'ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड' नरेंद्र मोदी

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023