NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस वैक्सीन से ही फिर सामान्य हो सकती है जिंदगी- संयुक्त राष्ट्र महासचिव
    कोरोना वायरस वैक्सीन से ही फिर सामान्य हो सकती है जिंदगी- संयुक्त राष्ट्र महासचिव
    1/7
    दुनिया 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना वायरस वैक्सीन से ही फिर सामान्य हो सकती है जिंदगी- संयुक्त राष्ट्र महासचिव

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 16, 2020
    03:51 pm
    कोरोना वायरस वैक्सीन से ही फिर सामान्य हो सकती है जिंदगी- संयुक्त राष्ट्र महासचिव

    कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। प्रतिदिनि इसके संक्रमित और मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकारों ने इसके प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन सहित कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। ऐसे में लोग अब घरों में कैद रहते हुए स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं। इसी बीच संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने कहा कि सिर्फ कोरोना की वैक्‍सीन आने से ही स्थिति सामान्य हो सकती है।

    2/7

    वैक्सीन आने के बाद ही मिल सकती है राहत- महासचिव

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटरेस ने बुधवार को अफ्रीकी देशों के साथ हुई वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में कहा, "कोविड-19 वैक्सीन एकमात्र ऐसी चीज हो सकती है, जो 'सामान्य स्थिति' ला सकती है। एक सुरक्षित और प्रभावी टीका एकमात्र उपकरण हो सकता है, जो दुनिया को 'सामान्यता' की भावना के साथ लौटा सकता है। यही एक जरिया है, जिससे लाखों लोगों की जान और डॉलर के अनगिनत खरबों की बचत हो सकती है।"

    3/7

    साल के अंत तक पूरी दुनिया के पास वैक्सीन की हो पहुंच- महासचिव

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटरेस ने वैक्सीन के त्वरित विकास और सभी तक इसकी पहुंच का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन से पूरी दुनिया को लाभ होगा और महामारी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसके लिए महत्वाकांक्षी प्रयास करते हुए साल 2020 के अंत तक वैक्सीन का निर्माण करने तथा सभी देशों तक इसी पहुंच होने सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए सभी देशों को सामंजस्य बैठाना होगा।

    4/7

    संयुक्त राष्ट्र ने 47 अफ्रीकी देशों में कराई जांच

    गुटरेस ने कहा कि महामारी के लिए संयुक्त राष्ट्र ने गत 25 मार्च को 2 अरब डॉलर देने की अपील की थी, लेकिन अभी तक 20 प्रतिशत ही दान मिला है। संयुक्त राष्ट्र ने WHO के जरिये 47 अफ्रीकी देशों में कोरोना जांच करवाई है।

    5/7

    गुटरेस ने की अफ्रीकी देशों के प्रयासों की प्रशंसा

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटरेस ने महमारी के प्रभाव को कम करने के लिए कई अफ्रीकी सरकारों के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि युगांडा ने व्यापारियों को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए अधिक समय दिया है। नामीबिया ने उन श्रमिकों के लिए आपातकालीन आय प्रदान की है, जिनकी नौकरी चली गई है। केप वर्डे ने भोजन सहायता मुहैया कराई है और और मिस्र ने उद्योगों पर टैक्स कम कर दिया है।

    6/7

    चीन और अमेरिका ने इंसानों पर शुरू किया कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

    कोरोना की अभी तक कोई वैक्‍सीन ईजाद नहीं हुई है। हालांकि, अमेरिका, चीन और भारत सहित कई देश इसकी दवा खोजने में जुटे हैं। अमेरिका और चीन इस दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चीन ने वैक्‍सीन का इंसानों पर ट्रायल का दूसरा चरण शुरू किया है। वहीं, अमेरिका वैक्‍सीन की पहले चरण की टेस्टिंग कर रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति यह कह चुके हैं कि वैक्‍सीन बनने में अभी कुछ महीनों का समय लग सकता है।

    7/7

    दुनिया और भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    वर्तमान में पूरी दुनिया में 20.90 लाख लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।इसके अलावा करीब एक लाख 35 हजार 226 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में अब तक 5.16 लाख ही इस बीमारी को मात दे सके हैं। भारत में गुरुवार सुबह तक देश में कुल 12,380 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 10,477 सक्रिय मामले हैं, 414 लोगों की मौत हुई है और 1,488 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    संयुक्त राष्ट्र
    एंटोनियो गुटेरेस
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: दो भारतीय कंपनियों ने शुरू किया रैपिड टेस्ट किट का उत्पादन चीन समाचार
    भारत की 'सॉफ्ट पॉवर' का प्रतीक बनी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन, 108 देशों को भेजी गईं 8.5 करोड़ गोलियां नरेंद्र मोदी
    लॉकडाउन में आवाजाही के लिए ऐसे अप्लाई करें ई-पास कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: केंद्र सरकार ने देश के सभी छह महानगरों को रेड जोन में किया शामिल मुंबई

    संयुक्त राष्ट्र

    कोरोना वायरस के कारण गरीबी में डूब सकते हैं 40 करोड़ भारतीय- UN रिपोर्ट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान बढ़े घरेलू हिंसा के मामले, जानिए किस देश का कैसा हाल भारत की खबरें
    इस साल मंदी में चली जाएगी वैश्विक अर्थव्यवस्था, बच सकते हैं भारत और चीन- UN रिपोर्ट चीन समाचार
    चीन ने रोका UNSC में कोरोना वायरस पर चर्चा का प्रस्ताव चीन समाचार

    एंटोनियो गुटेरेस

    कश्मीर विवाद: पाकिस्तान की जमीन से UN प्रमुख ने दिया मध्यस्थता का प्रस्ताव, भारत ने ठुकराया भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दी दुनिया में खाद्य आपातकाल आने की चेतावनी संयुक्त राष्ट्र
    कोरोना वायरस संकट के कारण 39.5 करोड़ अतिरिक्त लोग हो सकते हैं अत्यंत गरीब- रिपोर्ट भारत की खबरें
    संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करना चाहता है तालिबान, दूत भी नियुक्त किया अफगानिस्तान

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: राहुल गांधी बोले- लॉकडाउन समाधान नहीं, एकजुट होकर लड़ने का समय नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: मेडिकल रिपोर्ट में हुई गलती, स्वस्थ व्यक्ति को बता दिया कोरोना संक्रमित भारत की खबरें
    लॉकडाउन: पुलिस ने रुकवाया ऑटो, बीमार पिता को कंधे पर बैठाकर ले जाना पड़ा घर केरल
    कोरोना वायरस: दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला संक्रमित, 72 घरों के लोगों को किया क्वारंटाइन भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने की 170 हॉटस्पॉट और 207 सामान्य जिलों की पहचान भारत की खबरें
    लॉकडाउन के दौरान इस देश में लगे 'चावल के ATM', जरूरतमंदों को फ्री में मिलेगा खाना वियतनाम
    लॉकडाउन की वजह से और करीब आए ये बॉलीवुड सितारे, साथ रहकर बीता रहे हैं वक्त आलिया भट्ट
    कोरोना वायरस: मुरादाबाद में मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला, डॉक्टर सहित आधा दर्जन घायल भारत की खबरें
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023