NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मलेशिया में पाया गया कोरोना वायरस का 10 गुना ज्यादा संक्रामक स्ट्रेन
    अगली खबर
    मलेशिया में पाया गया कोरोना वायरस का 10 गुना ज्यादा संक्रामक स्ट्रेन

    मलेशिया में पाया गया कोरोना वायरस का 10 गुना ज्यादा संक्रामक स्ट्रेन

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 17, 2020
    12:58 pm

    क्या है खबर?

    मलेशिया में कोविड-19 बीमारी फैला रहे SARS-CoV-2 कोरोना वायरस का एक ऐसा स्ट्रेन (एक तरह का प्रकार) मिला है, जो सामान्य प्रकार से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। ये स्ट्रेन पहले यूरोप में फैल चुका है और अब इसे मलेशिया में पाया गया है।

    वैज्ञानिकों ने चेताया है कि इस स्ट्रेन का कोरोना वायरस के लिए बनाई जा रही वैक्सीनों पर भी प्रभाव पड़ सकता है और वे इस म्युटेशन के खिलाफ अप्रभावी साबित हो सकती हैं।

    मामला

    भारत से लौटे एक शख्स से फैले क्लस्टर में पाया गया नया स्ट्रेन

    मलेशिया में कोरोना वायरस का जो म्युटेशन पाया गया है, उसका नाम D614G है। 45 संक्रमितों के एक क्लस्टर में कम से कम तीन संक्रमितों में ये स्ट्रेन पाया गया है।

    भारत से वापस लौटे एक रेस्टोरेंट मालिक से इन सभी लोगों में संक्रमण फैला था। इस शख्स ने 14 दिन के होम क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन किया और उसे इसके लिए पांच महीने जेल की सजा दी गई है और जुर्माना लगाया गया है।

    स्ट्रेन

    अमेरिका और यूरोप में पाया गया था यही स्ट्रेन

    फिलीपींस से मलेशिया वापस लौटे लोगों के एक क्लस्टर में भी ये नया स्ट्रेन पाय गया है। इससे पहले अमेरिका और यूरोप में भी ये स्ट्रेन बड़े पैमाने पर पाया गया था और ये सामान्य स्ट्रेन के मुकाबले अधिक तेजी से फैलता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ये स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है और अधिक गंभीर बीमारी पैदा करता है।

    जानकारी

    क्या अभी विकसित की जा रही वैक्सीनों पर असर डालेगा म्युटेशन?

    मलेशिया के स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि वैक्सीनों पर मौजूदा स्टडीज इस म्युटेशन पर अधूरी और अप्रभावी साबित हो सकती हैं। वहीं 'सेल प्रेस' में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, इस म्युटेशन का अभी विकसित की जा रही वैक्सीनों पर खास असर नहीं पड़ेगा।

    वायरस का चरित्र

    म्युटेशन करते रहते हैं वायरस

    हमेशा म्युटेशन करते रहने वायरसों का चरित्र है और इस कारण उनमें बदलाव भी आता रहता है। इन बदलावों के जरिए वायरस के जो अलग-अलग प्रकार बनते हैं, उन्हें स्ट्रेन कहा जाता है।

    कोरोना वायरस भी इससे अलग नहीं है और इसमें भी लगातार म्युटेशन होते रहते हैं। वैज्ञानिक इन म्युटेशन्स पर नजर बनाए हुए हैं और अभी तक ऐसा कोई म्युटेशन देखने को नहीं मिला है जिसने वायरस को पहले से अधिक खतरनाक बनाया हो।

    स्थिति

    मलेशिया में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति?

    मलेशिया दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस को काफी हद तक काबू में पाने में कामयाब रहा है। यहां अब तक 9,200 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 125 लोगों की मौत हो चुकी है। 8,859 लोग वायरस को मात दे ठीक हो चुके हैं।

    हालांकि पिछले कुछ दिनों से मामलों में उछाल आया है और शनिवार को देश में 26 नए मामले सामने आए जो 28 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मलेशिया
    वैक्सीन समाचार
    यूरोप
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    मलेशिया

    बड़े रोजगार रैकेट का पर्दाफाश, 1 लाख लोगों से ठगे 28 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    बच्चे के जन्म के समय हुई माँ की मौत, महीनों बाद फोटो में नज़र आई परछाईं अजब-गजब खबरें
    इंस्टाग्राम पर पूछा- डेथ या लाइफ? लोगों ने कहा- डेथ, तो लड़की ने दे दी जान इंस्टाग्राम
    इस शहर में अगर नल खुला छोड़ा तो माना जायेगा अपराध, देना पड़ेगा जुर्माना ऑस्ट्रेलिया

    वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस: इंसानी ट्रायल में पहुंची संभावित वैक्सीनों की मौजूदा स्थिति क्या है? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: छह महीनों के प्रकोप के बाद भी नहीं मिले हैं इन सवालों के जवाब चीन समाचार
    कोरोना वायरस: क्या होती है हर्ड इम्युनिटी और यह कैसे काम करती है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारतीय मूल के दीपक पालीवाल ने वैक्सीन के लिए दांव पर लगाई अपनी जिंदगी भारत की खबरें

    यूरोप

    ब्रिटिश संसद में ब्रेक्जिट पर प्रधानमंत्री थेरेसा मे का प्रस्ताव खारिज, गिर सकती है सरकार थेरेसा मे
    ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की कुर्सी बची, सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव गिरा थेरेसा मे
    दुनियाभर में 82 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी से प्रभावित, तीन सालों से बढ़ रही संख्या अफ्रीका
    हनीमून की योजना बना रहे हैं, तो जाएँ यूरोप की पाँच सबसे रोमांटिक जगहों पर पेरिस

    कोरोना वायरस

    हैदराबाद: ऑटो ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हकदार को लौटाया पैसों से भरा थैला हैदराबाद
    केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, होम क्वारंटाइन हुए भारत की खबरें
    मिजोरम: छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर बचाई जान मिजोरम
    कोरोना से जुड़ी फर्जी सूचनाओं पर फेसबुक की कार्रवाई, तीन महीने में हटाई 70 लाख पोस्ट भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025