NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / श्रीलंकाः मस्जिदों पर पत्थरबाजी, सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर लगाया प्रतिबंध
    अगली खबर
    श्रीलंकाः मस्जिदों पर पत्थरबाजी, सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर लगाया प्रतिबंध

    श्रीलंकाः मस्जिदों पर पत्थरबाजी, सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर लगाया प्रतिबंध

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 13, 2019
    11:18 am

    क्या है खबर?

    श्रीलंका सरकार ने ईस्टर पर हुए धमाकों के बाद फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    सोमवार को श्रीलंकाई सरकार ने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सऐप समेत कई दूसरी सोशल मीडिया नेटवर्क और मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई जाती है।

    फेसबुक पर की गई एक पोस्ट के बाद भीड़ ने कई मस्जिदों और मुसलमानों की दुकानों पर पत्थर फेंके थे।

    विवाद को बढ़ता देख सरकार ने फेसबुक समेत सोशल मीडिया ऐप पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

    पत्थरबाजी

    भीड़ ने मस्जिद पर की पत्थरबाजी

    श्रीलंका के ईसाई-बहुल इलाके चिलाव में रविवार को भारी तनाव व्याप्त रहा। यहां भीड़ ने मुसलमानों की दुकानों को निशाना बनाया।

    कई लोगों ने यहां स्थित मस्जिद और मुसलमानों के स्टोर्स पर पत्थर फेंके।

    रविवार को यहां ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।

    बम धमाकों के बाद से देश के कई इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और कई जगह मुस्लिम नागरिकों के साथ मारपीट की गई है।

    जानकारी

    फेसबुक पर ऐसे शुरू हुआ विवाद

    एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट फेसबुक पर वायरल हुआ था। इसमें मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ 'हमें रुलाना मुश्किल है' लिखा हुआ था। पोस्ट डालने वाले की पहचान अब्दुल हमीद मोहमद हसमर के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    मौजूदा स्थिति

    स्थिति काबू में, लेकिन हालात तनावपूर्ण

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल स्थिति काबू में है, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

    स्थानीय नागरिकों ने बताया कि भीड़ ने तीन मस्जिदों पर पत्थरबाजी की। इससे एक मस्जिद में काफी नुकसान हुआ है।

    वहीं सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो में दिख रहा कि भीड़ एक कपड़ों की दुकान पर पत्थर फेंक रही है।

    लोगों का कहना है कि यह दुकान हसमर की है, जिसने फेसबुक पर आपत्तिजनक बातें पोस्ट की थी।

    बम धमाके

    ईस्टर के मौके पर हुए थे श्रीलंका में धमाके

    ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में चर्चों और होटलों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और लगभग 500 लोग घायल हुए थे।

    मरने वालों में लगभग 30 विदेशी शामिल हैं, जिनमें 5 भारतीय भी हैं। आतंकियों के निशाने पर मुख्य तौर पर ईसाई और विदेशी थे।

    आतंकी संगठन IS ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    साल 2009 में गृहयुद्ध खत्म होने के बाद यह श्रीलंका में सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

    पाबंदी

    मुंह ढकने पर लग चुकी है पाबंदी

    आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देशभर में मुंह ढकने पर पाबंदी लगा दी है।

    ऐसा राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से किया गया है, ताकि लोगों की पहचान आसान हो सके।

    प्रतिबंध लगाते हुए राष्ट्रपति सिरीसेना ने कहा कि वह अपनी आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थल पर किसी भी तरीके से मुंह ढकने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कर रहे है।

    यह प्रतिबंध लागू हो चुका है।

    जानकारी

    श्रीलंका ने लगाई वीजा-ऑन-अराइवल पर रोक

    श्रीलंका ने 39 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल पर रोक लगा दी है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि कुछ देशों के लिए यह सुविधा थी, लेकिन सुरक्षा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए इस पर रोक लगाई जाती है।

    हमलावर

    हो चुकी है हमलावरों की पहचान

    धमाकों की पड़ताल कर रही एजेंसियों की जांच में सामने आया कि धमाकों को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर अच्छी तरह से शिक्षित थे और अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते थे।

    इनमें से कुछ दूसरे देशों में पढ़ चुके थे और उनके पास कानून की डिग्रियां थी।

    जांच के अनुसार, इन आत्मघाती हमलावरों में एक महिला भी शामिल थी।

    एक आतंकवादी UK में पढ़कर आया था और फिर ऑस्ट्रेलिया से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद श्रीलंका में रहने लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    व्हाट्सऐप
    श्रीलंका
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    फेसबुक

    फेसबुक पर बिताए अपने समय का पता करने के लिए अपनाएं यह तरीका लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    फेसबुक पर वीडियो देखते-देखते कर सकेंगे शॉपिंग, जल्द आएगा नया फीचर फेसबुक मैसेंजर
    जानें क्या होती है 'फेसबुक थेरेपी' और कैसे इसके इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं अपना आत्मविश्वास ट्विटर
    इंस्टाग्राम पर आया वॉइस मैसेज फीचर, जानिये कैसे करना है इस्तेमाल इंस्टाग्राम

    व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप पर जल्दी करें यह काम, नहीं तो डिलीट हो सकता है आपका पर्सनल डाटा गूगल
    अब बिना ऐप ओपन किए देख सकेंगे व्हाट्सऐप पर मिले वीडियो, आ रहा है नया फीचर फेसबुक
    व्हाट्सऐप पर ग्राहकों को मिलेगी बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, इन बैंकों ने शुरू की सुविधा व्यवसाय
    व्हाट्सऐप में यूजर्स को मिलेंगे कई नए फीचर्स, यहां देखिये लिस्ट लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

    श्रीलंका

    करियर के आखिरी पड़ाव पर मलिंगा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने श्रीलंका के कप्तान क्रिकेट समाचार
    बड़े रोजगार रैकेट का पर्दाफाश, 1 लाख लोगों से ठगे 28 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    पड़ोसी देश में जल्लाद की नौकरी के लिए युवा पागल, विदेशी ने भी किया आवेदन नफरती अपराध
    श्रीलंका बम धमाके: 290 लोगों की मौत, 500 घायल, मरने वालों में 5 भारतीय शामिल फेसबुक

    सोशल मीडिया

    #NewsBytesExclusive: जिस अकाउंट के आधार पर खबरें छाप रहा था मीडिया, चंद्रकला ने उसे बताया फर्जी उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान की नापाक साजिश, कश्मीरी युवाओं को बहकाने के लिए कर रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत की खबरें
    बिना पूछे पैदा करने पर माता-पिता पर मुकदमा करेगा यह व्यक्ति, माँ ने दिया जवाब मुंबई
    सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालकर जहाज़ उड़ाते समय सो गया पायलट, वीडियो वायरल चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025