NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस कर रहा है 'सेक्स मंत्रालय' बनाने पर विचार, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण
    अगली खबर
    रूस कर रहा है 'सेक्स मंत्रालय' बनाने पर विचार, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण
    रूस जन्म दर बढ़ाने के लिए कर रहा है नया मंत्रालय खोलने पर विचार

    रूस कर रहा है 'सेक्स मंत्रालय' बनाने पर विचार, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 11, 2024
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस तेजी से घटती अपनी जन्म दर से निपटने के लिए भी पुरजोर प्रयास कर रहा है।

    वहां की सरकार लोगों को कार्यस्थल पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करने और पहली डेट पर जाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने सहित कदम उठा रही है।

    अब सरकार एक समर्पित 'सेक्स मंत्रालय' की स्थापना पर भी विचार कर रही है।

    आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या योजना है।

    जन्म दर

    रूस में रही पिछले 25 सालों में सबसे कम जन्म दर

    रॉयटर्स के अनुसार, रूस की जन्म दर पिछले 25 सालों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गयी है।

    राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी रोसस्टेट के आंकड़ों के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में रूस में 5,99,600 बच्चे ही पैदा होंगे, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16,000 कम है और साल 1999 के बाद से सबसे कम है।

    जून में जन्मे बच्चों की संख्या 6 प्रतिशत घटकर पहली बार 1 लाख से नीचे 98,600 पर आ गई।

    योजना

    'सेक्स मंत्रालय' को लेकर क्या है रूस की योजना?

    रूसी प्रकाशन मोस्कविच पत्रिका के अनुसार, ग्लेवपीआर एजेंसी ने देश की तेजी से घटती जन्म दर पर काम करने के लिए एक समर्पित 'सेक्स मंत्रालय' की स्थापना करने के संबंध में याचिका दायर की है।

    अब रूसी संसद की परिवार संरक्षण समिति की प्रमुख और पुतिन समर्थक नीना ओस्तानिना इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रही हैं।

    ओस्तानिना ने कहा, "जन्म दिर बढ़ाने के लिए हमें स्वयं को संगठित करना होगा तथा एक और विशेष अभियान चलाना होगा।"

    प्रस्ताव

    रूस में जन्म दर बढ़ाने के लिए अन्य अपरंपरागत प्रस्ताव

    जनसांख्यिकीय संकट से निपटने के लिए रूसी अधिकारियों ने कई विचित्र विचार प्रस्तावित किए हैं।

    इनमें दंपति को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट और बिजली सेवा बंद करना, नवविवाहित जोड़ों की सुहागरात का खर्च राज्य सरकार द्वारा ही उठाए जाने और पहली डेट के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना शामिल है।

    प्रोत्साहन में प्रत्येक जोड़े को 5,000 रूबल (लगभग 4,300 रुपये) दिए जाने का प्रस्ताव है।

    अन्य

    सरकार को ये भी मिले हैं प्रस्ताव

    सरकार को गर्भधारण की संभावना को बढ़ावा देने को होटल व्यय की सीमा 26,300 रूबल (करीब 22,600 रुपये) रखने, घरेलू महिलाओं को घरेलू कामों के लिए मुआवजा देने या पेंशन योजना शुरू करने के प्रस्ताव भी मिले हैं।

    इस बीच खाबरोवस्क में 18 से 23 वर्ष की युवा महिलाओं को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में 900 पाउंड (98,000 रुपये) और चेल्याबिंस्क में पहले बच्चे के लिए 8,500 पाउंड (9.26 लाख रुपये) प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

    जानकारी

    रूस में चल रही है 'कार्यस्थल पर सेक्स' योजना 

    इससे पहले क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ येवगेनी शेस्तोपालोव ने लोगों से 'कार्यस्थल पर सेक्स' योजना को जीवन में शामिल करने को कहा था, जिसमें लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान बच्चे पैदा करने का सुझाव दिया गया था। सरकार का इस पर पूरा फोकस है।

    प्रयास

    सरकार ने शुरू किए अन्य प्रयास

    सरकार ने लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ अन्य प्रयास भी शुरू किए हैं।

    इसके तहत महिलाओं से उनके यौन जीवन, बच्चा पैदा करने की योजना, गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल, बांझपन की समस्या, पारिवारिक स्थिति और मासिक धर्म चक्र आदि के बारे में पूछताछ की जा रही है।

    राजधानी मॉस्को में सार्वजनिक क्षेत्र की महिला कर्मचारियों को इस संबंध में प्रश्नावली भी दी गई है। उत्तर न देने वाली महिलाओं को डॉक्टरों के पास भेजा जा रहा है।

    सख्ती

    सख्ती बरतने की तैयारी में भी है सरकार

    रूसी सरकार प्रोत्साहन और अन्य प्रस्तावों के साथ लोगों पर सख्ती बरतने की भी तैयारी कर चुकी है।

    इसके तहत, सरकार एक नए कानून पर भी काम कर है, जिसमें 'बच्चे-रहित' जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले लोगों पर हजारों डॉलर के बराबर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

    इसी तरह राजधानी मॉस्को ने महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रजनन परीक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इसमें अब तक 20,000 लोग शामिल हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    मॉस्को
    जनसंख्या

    ताज़ा खबरें

    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर
    ओडिशा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, आज भी भारी बारिश की चेतावनी  ओडिशा
    शहबाज शरीफ ने कहा- भारत ने किया था नूर खान एयरबेस पर हमला शहबाज शरीफ
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रूस समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा पर कौनसे समझौते हुए और 'शांति' को लेकर क्या हुई बातचीत? यूक्रेन
    टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव हुए गिरफ्तार, जानिए क्या किया है अपराध  टेलीग्राम
    रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए, कई भवन क्षतिग्रस्त यूक्रेन युद्ध
    रूस में अमेरिका के 9/11 जैसा हमला, यूक्रेनी ड्रोन सारातोव में बहुमंजिला इमारत से टकराया यूक्रेन

    मॉस्को

    मुंबई में लगता है दुनिया का सबसे बुरा ट्रैफिक जाम, दिल्ली चौथे स्थान पर भारत की खबरें
    रूस के 11वें सबसे अमीर व्‍यक्ति का बेटा किराये के घर में क्यों रहता है? रूस समाचार
    कोरोना वायरस: सोशल डिस्टेंसिंग के बिना 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है एक व्यक्ति- सरकार कोरोना वायरस
    मास्को में अफगानिस्तान पर कल होगी बैठक, दूसरी बार आमने-सामने होंगे भारत और तालिबान के प्रतिनिधि भारत की खबरें

    जनसंख्या

    भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट चीन समाचार
    पिछले साल जुड़वा बच्चों के पिता बने थे मस्क, कंपनी की शीर्ष अधिकारी है मां- रिपोर्ट एलन मस्क
    भारत अगले साल बन जाएगा सबसे अधिक आबादी वाला देश, चीन को छोड़ देगा पीछे- UN चीन समाचार
    साल 2100 तक 41 करोड़ घट जाएगी भारत की आबादी- अध्ययन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025