NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शनों के कारण जापानी प्रधानमंत्री ने रद्द की भारत यात्रा
    देश

    नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शनों के कारण जापानी प्रधानमंत्री ने रद्द की भारत यात्रा

    नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शनों के कारण जापानी प्रधानमंत्री ने रद्द की भारत यात्रा
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 13, 2019, 03:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शनों के कारण जापानी प्रधानमंत्री ने रद्द की भारत यात्रा

    भारत के नए नागरिकता कानून के खिलाफ असम में प्रदर्शनों के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने दौरे को भविष्य में किसी तारीख के लिए टालने का फैसला किया है। आबे को इस हफ्ते के अंत में सम्मेलन के लिए भारत आना था। ये सम्मेलन गुवाहाटी में होना था जो नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है।

    तीन दिवसीय भारत दौरे पर आने वाले हैं आबे

    भारत और जापान द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे को 15 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आना था। इस घोषणा में वार्षिक सम्मेलन के स्थान के बारे में नहीं बताया गया था, लेकिन दोनों देशों के अधिकारियों ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को सम्मेलन के गुवाहाटी में होने की जानकारी दी थी। लेकिन गुवाहाटी में प्रदर्शनों के बीच इस कार्यक्रम के रद्द होने की आशंका पैदा हो गई थी।

    नागरिकता कानून के विरोध में असम में प्रदर्शन

    बता दें कि असम में भारत के नए नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले कई दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। नए कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अत्याचार के कारण भारत आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दे दी जाएगी। असम के लोगों को इससे अपनी भाषाई और सांस्कृतिक पहचान खतरे में पड़ने का डर है क्योंकि वहां बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग आए हैं।

    हालात का जायजा लेने के लिए गुवाहाटी गई जापान की टीम

    असम में इन प्रदर्शनों का केंद्र गुवाहाटी है, जहां सम्मेलन होना है। इसी कारण जापान की एक टीम को हालात का जायजा लेने के लिए गुवाहाटी भेजा गया था। लेकिन ये टीम प्रदर्शनों के कारण अपने होटल से बाहर नहीं निकल पाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आबे के स्वागत के लिए लगाई बैनरों और होर्डिंग्स को भी जलाया। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने बाद में कहा कि स्थानीय परिस्थितियों पर करीबी नजर रखने की जरूरत है।

    इस कारण गुवाहाटी से दिल्ली शिफ्ट नहीं हो सकता सम्मेलन का स्थान

    गुरुवार को मामले से संबंध रखने वाले दोनों देशों के अधिकारियों ने भी सम्मेलन के रद्द होने की प्रबल संभावना जताई थी। अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन की जगह को गुवाहाटी से नई दिल्ली शिफ्ट किया जाता है तो दिल्ली के होटलों में इतनी जगह नहीं है कि आबे के साथ आने वाले बड़े दल को जगह दी जा सके। अब यात्रा को रद्द करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

    बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द किया था अपना भारत दौरा

    इससे पहले गुरुवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने अपने तीन दिवसीय भारत दौरे को रद्द कर दिया था। उन्होंने अपने देश के अंदर जरूरत को इसका कारण बताया था, लेकिन इसका असली कारण नए नागरिकता कानून को माना जा रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    जापान
    असम
    गुवाहाटी

    भारत की खबरें

    नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द की भारत यात्रा बांग्लादेश
    एयर स्ट्राइक के बाद F-16 विमान के उपयोग पर अमेरिका ने लगाई थी पाकिस्तान को फटकार पाकिस्तान समाचार
    ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया RISAT-2BR1 निगरानी सैटेलाइट, जानें इसकी खासियत जापान
    बंधगला और धोती पहनकर नोबेल पुरस्कार लेने पहुंचे अभिजीत बनर्जी कोलकाता

    जापान

    बौगनविले होगा दुनिया का सबसे नया देश, जानिये इससे जुड़ी जरूरी बातें ऑस्ट्रेलिया
    जिंदगी के निजी लम्हें साझा करने पर यह कंपनी दे रही है लाखों रुपये लाइफस्टाइल
    भारत में अगले साल 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी सैलरी, एशिया में सर्वाधिक- रिपोर्ट चीन समाचार
    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ख़तरनाक आइलैंड, हर समय रहता है मौत का ख़तरा इटली

    असम

    नागरिकता (संशोधन) बिल: असम में हिंसक प्रदर्शन जारी, पुलिस ने चलाई गोलियां, इंटरनेट बंद नरेंद्र मोदी
    कर्फ्यू के बीच नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शनों में क्यों जल रहा असम? नरेंद्र मोदी
    जम्मू-कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की वापसी शुरू, असम में हो रही तैनाती पाकिस्तान समाचार
    अमित शाह ने फिर किया देशव्यापी NRC का जिक्र, जानिये इससे जुड़ी हर बड़ी बात पाकिस्तान समाचार

    गुवाहाटी

    IRCTC दे रहा है शिलांग-गुवाहाटी का जबरदस्त टूर पैकेज, जानें विवरण IRCTC
    करगिल युद्ध में वीरता दिखाने वाले सेना अधिकारी को बताया 'विदेशी', हिरासत कैंप में भेजा गया असम
    जल्दी से डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश देने वाले पूर्व न्यायाधीश नागरिकता कानून के विरोध में असम
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? अक्षय कुमार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023