NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / चांद पर मानव भेजने की योजना बना रहे अमेजन के CEO जेफ बेजोस, जानिये खास बातें
    अगली खबर
    चांद पर मानव भेजने की योजना बना रहे अमेजन के CEO जेफ बेजोस, जानिये खास बातें

    चांद पर मानव भेजने की योजना बना रहे अमेजन के CEO जेफ बेजोस, जानिये खास बातें

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 10, 2019
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    चांद पर मानव भेजने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में एक इवेंट में अमेजन के CEO जेफ बेजोस और स्पेस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ब्लू ऑरिजन ने चांद पर भेजे जाने वाला लैंडर ब्लू मून पेश किया था।

    बेजोस ने कहा कि पिछले तीन सालों से इस पर काम जारी था और इसे मनुष्यों को चांद पर ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    लैंडर

    6.5 मीट्रिक टन वजन ले जा पाएगा लैंडर

    ब्लू मून लैंडर की खास बात यह होगी कि यह अंतरिक्ष में ऑटोमैटिक नेविगेशन के सहारे चांद की सतह पर आसानी से लैंड कर सकेगा।

    यह अपने साथ 6.5 मीट्रिक टन वजन ले जाने में सक्षम है। बेजोस ने कहा कि इसमें नया BE-7 इंजन लगा होगा।

    ब्लू ऑरिजन पिछले काफी समय से इस इंजन पर काम कर रही है। जल्द ही इसकी टेस्टिंग शुरू की जाएगी। यह लिक्विड हाइड्रोजन के सहारे काम करेगा।

    समयसीमा

    साल 2024 तक होगा लैंडर

    कुल 6.5 मीट्रिक टन भार ले जाने की क्षमता के चलते ब्लू मून वैज्ञानिक उपकरणों के साथ मनुष्य को भी चांद की सतह पर ले जा पाएगा।

    हालांकि, अभी तक इसे तैयार नहीं किया है। दोनों कंपनियों ने इसका एक मॉडल पेश किया है, जिससे यह पता चला है कि यह कैसा दिखेगा।

    बेजोस ने बताया कि इसे रोवर, सैटेलाइट और मनुष्य को ले जाने लायक बनाने में 2024 तक का वक्त लगेगा।

    जानकारी

    सैटेलाइट भी लॉन्च कर पाएगा रोवर

    लैंडर के साथ-साथ बेजोस ने एक चार पहिये वाला रोवर भी पेश किया। उन्होंने बताया कि यह व्हीकल वैज्ञानिक प्रयोग करने के साथ-साथ छोटे सैटेलाइट भी लॉन्च कर सकेगा।

    योजना

    चांद पर कॉलोनी बसाने की योजना

    बेजोस की योजना चांद पर मनुष्यों की कॉलोनी बसाना है।

    उन्होंने कहा कि लैंडर और रोवर धरती से बाहर चांद पर कॉलोनी बसाने की योजना के शुरुआती कदम हैं।

    बेजोस ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां इसे संभव बनाएगी। उन्होंने कहा कि चांद के दक्षिण ध्रुव पर मिली वाटर आइस की वजह से यह मनुष्य के बसने के लिए अच्छी जगह होगी।

    वाटर आइस का इस्तेमाल पानी और रॉकेट के ईंधन बनाने के लिए किया जा सकता है।

    जानकारी

    इंजन के लिए जरूरी होगी वाटर आइस

    इस लैंडर के लिए नया इंजन बनाया जा रहे है, जिसे लिक्विड हाइड्रोजन की जरूरत पड़ेगी। यह चांद पर मौजूद वाटर आइस से आसानी से बनाया जा सकती है। चांद पर मौजूद कम गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से रॉकेट आसानी से उड़ान भर सकेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025