NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अमेरिका में कई महत्वपूर्ण लोगों के ट्विटर अकाउंट हुए हैक; कैसे दिया गया हैकिंग को अंजाम?
    अगली खबर
    अमेरिका में कई महत्वपूर्ण लोगों के ट्विटर अकाउंट हुए हैक; कैसे दिया गया हैकिंग को अंजाम?

    अमेरिका में कई महत्वपूर्ण लोगों के ट्विटर अकाउंट हुए हैक; कैसे दिया गया हैकिंग को अंजाम?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 16, 2020
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    बीता दिन ट्विटर के लिए बुरा साबित हुआ। दरअसल, बुधवार दोपहर बाद अमेरिका के कई महत्वपूर्ण लोगों के अकाउंट से बिटकॉइन को लेकर ट्वीट होने लगे। इनमें बराक ओबामा, एलन मस्क और बिल गेट्स आदि शामिल थे।

    ट्विटर ने बताया कि ये अकाउंट हैक कर लिए गए थे। अब इन्हें रिस्टोर कर हैकर्स द्वारा किए गए सभी ट्वीट हटा दिए गए हैं।

    हालांकि, कुछ हैंडल पर इसके बाद भी वैसे ट्वीट देखे गए।

    जानकारी

    किन लोगों के अकाउंट हुए प्रभावित

    हैकर्स ने जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाया, उनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, केन्ये वेस्ट, बिल गेट्स और एलन मस्क के साथ-साथ ऐपल और उबर जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।

    मामला

    क्या है ट्विटर पर अकाउंट सिक्योरिटी से जुड़ा यह मामला?

    अमेरिका में बुधवार को दोपहर बाद चार बजे के करीब कई महत्वपूर्ण लोगों के अकाउंट से लगभग एक जैसे ट्वीट पोस्ट हुए।

    इनमें कहा गया कि ट्वीट में दिए गए लिंक पर एक बिटकॉइन भेजने पर दो वापस मिलेंगे।

    सबसे पहले इसकी शुरुआत ऐपल और उबर के हैंडल से शुरू हुई। फिर मस्क और गेट्स को निशाना बनाया गया।

    अगले कुछ घंटों में बराक ओबामा, जो बिडेन, माइक ब्लूमबर्ग और जेफ बेजोस के हैंडल से भी ऐसे ट्वीट होने लगे।

    ट्विटर

    लगभग चार घंटे तक लाइव रहे अलग-अलग ट्वीट

    इसी दौरान बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर और सेलेब्रिटी किम कार्दशियन के अकाउंट से भी बिटकॉइन वाले ट्वीट हुए।

    इसके बाद ट्विटर ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया के अधिकतर वैरिफाईड अकाउंट को लॉक कर दिया।

    हालांकि, ये सभी ट्वीट लगभग चार घंटे तक लाइव रहे। इस दौरान इन ट्वीट में जो लिंक दिया गया था, उस पर लगभग 300 ट्रांजेक्शंस के जरिये एक लाख डॉलर इकट्ठे हो गए। यानी हैकर्स कुछ हद तक अपने मकसद में कामयाब रहे।

    प्रतिक्रिया

    ट्विटर का मामले पर क्या कहना है?

    ट्विटर के प्रोडक्ट प्रमुख केयवोन बेयकपोर ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले की जांच अभी चल रही है। उन्होंने लिखा इस घटना के बाद ग्राहकों को हुए परेशानियों के लिए वो खेद व्यक्त करते हैं।

    वहीं ट्विटर सपोर्ट की तरफ से किए गए ट्वीटर में लिखा गया है कि जब तक इस मामले की जांच होती है, तब तक यूजर्स ट्वीट या अपने पासवर्ड रिसेट नहीं कर पाएंगे। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

    बयान

    जैक डॉर्सी ने बताया मुश्किल दिन

    ट्वीटर के CEO जैक डॉर्सी ने इसे कंपनी के लिए मुश्किल दिन बताते हुए लिखा कि यह बेहद भयानक घटना है। इसका पता लगाया जा रहा है और घटना को पूरी तरह समझने के बाद इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

    ट्विटर

    हैकिंग कैसे हुई?

    ट्विटर सपोर्ट ने बताया कि यह योजना बनाकर किया गया सोशल इंजीनियरिंग अटैक है। कुछ लोगों ने कंपनी के ऐसे कर्मचारियों को निशाना बनाया, जिनके पास आंतरिक सिस्टम की एक्सेस थी। यह पता चला है कि उन लोगों ने महत्वपूर्ण लोगों के अकाउंट पर नियंत्रण कर लिया और उनके नाम से ट्वीट किए। इस बात की जांच चल रही है कि उन्होंने और क्या-क्या गतिविधियां की हैं।

    इसके बाद कंपनी ने इन अकाउंट की फंक्शनलिटी को सीमित कर दिया था।

    मायने

    इस घटना का मायने क्या हैं?

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जिन लोगों के अकाउंट हैक हुए हैं, उसे देखते हुए इसे ट्विटर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    वैश्विक राजनीति और खासकर अमेरिका की राजनीति में ट्विटर का बेहद प्रभाव है।

    इस घटना को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसी साल अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं।

    पिछले चुनावों के दौरान भी सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    बराक ओबामा
    एलन मस्क
    बिल गेट्स

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    ट्विटर

    अमेरिका में बिक रहे गाय के गोबर के उपले, पैकेट पर लिखा- खाने के लिए नहीं भारत की खबरें
    अमेरिकी प्रोफ़ेसर ने भारतीय खाने को बताया बेकार, ट्विटर पर लोगों ने दिया जवाब सोशल मीडिया
    छह महीने से बंद पड़े अकाउंट बंद करेगी ट्विटर, जानें क्यों लिया गया यह फैसला फेसबुक
    भूमि को फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज, अभिनेत्री ने दिया शानदार जवाब बॉलीवुड समाचार

    बराक ओबामा

    सांता बनकर बच्चों से मिलने पहुंचे बराक ओबामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अमेरिका
    मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका में लगाया राष्ट्रीय आपातकाल डोनाल्ड ट्रंप
    प्रसिद्ध शो 'मैन vs वाइल्ड' में नजर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें शो की पहली झलक भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स 5 करोड़ पार, दुनियाभर के नेताओं में तीसरे नंबर पर ट्विटर

    एलन मस्क

    मंगल की सैर कराने वाले एलन मस्क का रिज्यूमे कैसा होगा? नहीं पता तो यहां देखिये स्पेस-X
    दिमाग पढ़ने वाला कंप्यूटर बना रही फेसबुक, रिसर्च में मिली बड़ी कामयाबी फेसबुक
    अगले महीने पृथ्वी के पास से गुजरेगा बुर्ज खलीफा जितना एस्ट्रॉयड, NASA ने जारी की चेतावनी टेक्नोलॉजी

    बिल गेट्स

    विश्व एड्स दिवसः जब भारतीय सेक्स वर्कर की दास्तां सुन रो पड़े बिल गेट्स किताबें
    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का सबसे महंगा तलाक, 2.52 लाख करोड़ रुपये में हुआ समझौता दुनिया
    बिल गेट्स को पछाड़ यह शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कुल संपत्ति माइक्रोसॉफ्ट
    प्रधानमंत्री मोदी के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, बिल गेट्स की संस्था करेगी सम्मानित भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025