NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट- अगले आठ सालों में चीन से ज्यादा होगी भारत की जनसंख्या
    अगली खबर
    संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट- अगले आठ सालों में चीन से ज्यादा होगी भारत की जनसंख्या

    संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट- अगले आठ सालों में चीन से ज्यादा होगी भारत की जनसंख्या

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 18, 2019
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    अगले आठ सालों में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ देगा।

    सोमवार को आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ लोग जुड़ेंगे और यह इस सदी के आखिर तक सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बना रहेगा।

    फिलहाल भारत की अनुमानित जनसंख्या 137 करोड़ और चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है। 2027 तक भारत इस मामले में चीन से आगे निकल जाएगा।

    आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    जानकारी

    अगले 30 सालों में दुनिया में जुड़ेंगे 200 करोड़ लोग

    संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विभाग की जनसंख्या डिवीजन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक दुनियाभर की जनसंख्या में 200 करोड़ का इजाफा होगा। फिलहाल दुनिया की अनुमानित जनसंख्या 770 करोड़ है जो 2050 तक बढ़कर 970 करोड़ हो जाएगी।

    अनुमान

    55 देशों की जनसंख्या में आएगी कमी

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 से 2050 तक 55 देशों की जनसंख्या में कम से कम एक प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

    वहीं 2010 से अब तक 27 देशों की जनसंख्या में एक प्रतिशत की कमी हुई है।

    इस कमी के पीछे प्रजनन दर में कमी और कई मामलों में प्रवासी दर में आई बढ़ोतरी को माना गया है।

    इन 55 देशों में सबसे बड़ा देश चीन है, जहां 2050 तक जनसंख्या में 2.2 प्रतिशत की कमी होगी।

    शीर्ष पांच देश

    ये होंगे पांच सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश

    बतौर रिपोर्ट, 2027 में जनसंख्या के मामले में भारत के पहले और चीन के दूसरे नंबर पर आने के बाद इस सदी के अंत तक इस शीर्ष पांच देशों की रैंकिंग में कोई बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

    भारत लगभग 150 करोड़ की जनसंख्या के साथ पहले नंबर, चीन 110 करोड़ के साथ दूसरे, 43.4 करोड़ के साथ नाइजीरिया तीसरे, 43.4 करोड़ के साथ अमेरिका चौथे और पाकिस्तान 40.3 करोड़ की जनसंख्या के साथ पांचवे नंबर पर रहेगा।

    अनुमान

    बढ़ेगी 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या

    वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर की जनसंख्या में बुजुर्ग लोगों की संख्या बढ़ रही है।

    65 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है उस हिसाब से 2050 तक दुनिया का हर छह में एक व्यक्ति 65 साल से अधिक उम्र का होगा। अभी यह संख्या हर 11 में एक व्यक्ति है।

    इस सदी के अंत तक दुनिया की कुल जनसंख्या 1,100 करोड़ से पार पहुंच जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    नाइजीरिया

    ताज़ा खबरें

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा

    चीन समाचार

    चीन ने कहा- चाहे कुछ भी हो जाए, हर परिस्थिति में पाकिस्तान का समर्थन करते रहेंगे भारत की खबरें
    खुशहाली के मामले में पाकिस्तान से मीलों पीछे भारत, विश्व खुशहाली रिपोर्ट में 140वां स्थान भारत की खबरें
    चीन में इंसानों की जगह अब रात में चौकीदारी करेंगे रोबोट, साथ में गाएँगे गाना रोबोट
    आख़िर क्यों 10 करोड़ रुपये में बिका यह कबूतर, जानें इसकी ख़ासियत अजब-गजब खबरें

    भारत की खबरें

    सरकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान चली पॉर्न वीडियो क्लिप, मामले की होगी जांच राजस्थान
    नीदरलैंड: बलात्कार पीड़िता ने इच्छामृत्यु के जरिए किया जीवन का अंत, कहा- असहनीय है दर्द इंस्टाग्राम
    गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए उसके घर के बाहर धरने पर बैठा प्रेमी, किया अनशन पश्चिम बंगाल
    इन आसान तरीको को अपनाकर आप भी पा सकते हैं आधार कार्ड की फ़्रेंचाइज़ी आधार कार्ड

    पाकिस्तान समाचार

    आम सहमति से नहीं मिली मोदी-शाह को क्लीन चिट, एक अधिकारी ने किया 5 का विरोध नरेंद्र मोदी
    ड्यूटी पर वापस लौटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का पहला वीडियो हुआ वायरल भारत की खबरें
    पॉपकॉर्न बेचने वाले ने बनाया विमान, सोशल मीडिया पर बना हीरो दुनिया
    रूस से आने वाले नए टी-90 टैंकों को पाकिस्तान की सीमा पर तैनात करेगा भारत चीन समाचार

    नाइजीरिया

    यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी लंदन
    नोएडा: देश के सबसे बड़े छापे में 1,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025