NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / वेनेजुएला में राष्ट्रपति की हत्या की साजिश, अमेरिकी नौसेना अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार; क्या है मामला?
    अगली खबर
    वेनेजुएला में राष्ट्रपति की हत्या की साजिश, अमेरिकी नौसेना अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार; क्या है मामला?
    वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कथित साजिश में 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं

    वेनेजुएला में राष्ट्रपति की हत्या की साजिश, अमेरिकी नौसेना अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार; क्या है मामला?

    लेखन आबिद खान
    Sep 15, 2024
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ है।

    इस संबंध में वेनेजुएला के अधिकारियों ने अमेरिकी नेवी सील कमांडो, स्पेन और चेक गणराज्य के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वेनेजुएला ने साजिश के पीछे सीधे तौर पर अमेरिका का हाथ बताया है।

    गृह मंत्री डियोसडाडो कबेलो ने कहा है कि यह कथित साजिश अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने रची थी।

    आइए जानते हैं मामला क्या है।

    गिरफ्तारी

    कौन हैं गिरफ्तार किए गए लोग?

    वेनेजुएला ने अमेरिका के 3, स्पेन के 2 और चेक गणराज्य के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अधिकारियों ने 400 अमेरिकी राइफलें भी जब्त की हैं।

    गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिकों में एक नौसेनिक भी शामिल है, जिसकी नाम विल्बर्ट जोसेफ कास्टानेडा गोमेज बताया जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नौसेनिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    स्पेन और चेक गणराज्य के नागरिकों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

    वजह

    क्यों गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक?

    गृह मंत्री कैबेलो ने कहा, "यह समूह कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या की साजिश भी शामिल थी। ये समूह देश की संपत्ति को जब्त करना चाहते हैं और हम सरकार के रूप में किसी भी अस्थिरता लाने की कोशिश का मजबूती से जवाब देंगे।"

    उन्होंने दावा किया कि लोग एक मेयर समेत कई दूसरे राजनेताओं की हत्या की साजिश भी रच रहे थे।

    अमेरिका

    अमेरिका ने क्या कहा?

    अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने एक सैनिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि, अमेरिका ने आरोपों का खंडन किया है।

    विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "मादुरो को सत्ता से उखाड़ फेंकने की साजिश में अमेरिका की संलिप्तता का कोई भी दावा पूरी तरह से झूठा है। अमेरिका वेनेजुएला में राजनीतिक संकट के लोकतांत्रिक समाधान का समर्थन करना जारी रखता है। हम अतिरिक्त जानकारी मांग रहे हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।"

    स्पेन 

    स्पेन ने क्या कहा?

    स्पेन के विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया वह गिरफ्तारी के संबंध में वेनेजुएला से ज्यादा जानकारी ले रहा है।

    नाम न बताने की शर्त पर सूत्र ने कहा, "स्पेन के दूतावास ने वेनेजुएला सरकार को एक मौखिक नोट भेजा है, जिसमें हिरासत में लिए गए नागरिकों तक पहुंच की मांग की गई है, ताकि उनकी पहचान और उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि उन पर क्या आरोप हैं।"

    प्रदर्शन

    वेनेजुएला में चुनाव के बाद से हो रहे हैं प्रदर्शन

    इसी साल जुलाई में वेनेजुएला में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल में विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज की जीत की संभावना जताई गई थी, लेकिन नतीजों में निकोलस मादुरो चुनाव जीत गए।

    इसके बाद विपक्ष चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के बैनर फाड़, पुतले जलाए और तोड़फोड़ की।

    इस दौरान गोंजालेज कई दिनों तक देश में ही छिपे रहे और बाद में स्पेन में राजनीतिक शरण ली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वेनेजुएला
    अमेरिका
    स्पेन
    निकोलस मादुरो

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज

    वेनेजुएला

    द्वीप पर बिकिनी शूट के लिए पहुंची मॉडल पर जंगली सुअरों ने किया हमला, देखें वीडियो सेलिब्रिटी गॉसिप
    एक साथ आठ जींस पहनकर चुराने की कोशिश करती पकड़ी गई महिला, देखें वीडियो अजब-गजब खबरें
    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना मेक्सिको
    दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का 114 साल की उम्र में निधन अजब-गजब खबरें

    अमेरिका

    अमेरिका: बराक ओबामा डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बोले- हमें और 4 साल अव्यवस्था नहीं चाहिए बराक ओबामा
    सऊदी अरब में लगभग 90 लाख रुपये में बिका बाज का चूजा, जानें क्या है खास सऊदी अरब
    महिला ने अपने कुत्ते की याद में सबसे बड़ी GPS ड्राइंग बनाकर कायम किया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: टेक्सास में लगी हिंदू देवता हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति, क्या है खासियत? हनुमान जन्मोत्सव

    स्पेन

    'पठान' में शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया जाएगा ये भव्य गाना, जल्द जाएंगे स्पेन दीपिका पादुकोण
    एक साल पहले मां बन चुकी हैं श्रिया सरन, सोशल मीडिया पर अब दी खुशखबरी बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: स्पेन ने दी 5-11 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन की मंजूरी फ्रांस
    कोरोना वायरस महामारी के स्थानिक बीमारी बनने के बाद क्या होगी स्थिति? भारत की खबरें

    निकोलस मादुरो

    अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का निजी विमान डोमेनिकन गणराज्य में जब्त किया, क्या है मामला? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025