NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का 114 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का 114 साल की उम्र में निधन
    दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन

    दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का 114 साल की उम्र में निधन

    लेखन अंजली
    Apr 03, 2024
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष जुआन विसेंट पेरेज का 114 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था को बताया जा रहा है।

    जुआन वेनेजुएला के ताचिरा राज्य के रहने वाले थे। यहां के गवर्नर फ्रेडी बर्नाल ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

    बता दें कि गिनीज बुक ने 4 फरवरी, 2022 में जुआन को आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे बुजुर्ग पुरुष घोषित किया था।

    पोस्ट

    गवर्नर बोले- जुआन अच्छाई और खुशी का प्रतीक थे

    ताचिरा के गवर्नर फ्रेडी बर्नाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'हमारे प्रिय जुआन विसेंट पेरेज हम सभी को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं। वह एक विनम्र, मेहनती, शांतिपूर्ण और पारिवारिक व्यक्ति थे।'

    उन्होंने आगे लिखा कि वे उन्हें हमेशा याद रखेंगे और जुआन हर किसी के लिए अच्छाई, ज्ञान और खुशी का प्रतीक रहेंगे।

    वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने भी जुआन को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए फ्रेडी बर्नाल का एक्स पोस्ट

    Nuestro querido Juan Vicente Pérez Mora, hoy con profunda tristeza y dolor nos despedimos de usted, de ese arquetipo de hombre tachirense, humilde, trabajador, apacible, entusiasta de la familia y la tradición. pic.twitter.com/ohiPzrsWgD

    — Freddy Bernal (@FreddyBernal) April 3, 2024

    स्थितियां

    कई बड़ी चीजों के गवाह रहे थे जुआन

    दोनों विश्व युद्धों को झेलने, टेलीविजन के अविष्कार को देखने और चांद पर एक आदमी के जाने का गवाह बनने के बाद साल 2020 में कोरोना वायरस जैसी महामारी से भी जुआन बच गए थे।

    उन्हें साल 2022 में तब दुनिया का सबसे बुजुर्ग पुरुष घोषित किया गया, जब 18 जनवरी, 2022 को स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंचे गार्सिया नामक व्यक्ति की 112 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी।

    जानकारी

    जुआन की लंबी उम्र का श्रेय जीवनशैली को

    11 बच्चों के पिता, 42 पोते-पोतियों और 18 परपोते-पोतियों के दादा के इतने लंबे समय तक जीवित रहने का कारण उनकी बेहतर जीवनशैली और सही खान-पान रहा।

    जुआन पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाते थे और भरपूर पानी का सेवन करते थे।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने नींद को भी महत्व दिया और रोजाना सुबह कुछ मिनट सैर के लिए भी जाते थे, लेकिन जब वह व्हील चेयर पर आ गए तो खुद को आराम देना ही सही समझा।

    रिकॉर्ड

    दुनिया का अगला सबसे बुजुर्ग पुरुष कौन होगा?

    ऐसा माना जा रहा है कि जुआन के निधन के बाद 'दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष' का रिकॉर्ड जापान के 112 वर्षीय गिसाबुरो सोनोबे के नाम हो सकता है।

    हालांकि, उनके बारे में उनके परिवार की तरफ से पुष्टि होना बाकी है। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था के उनके दावों की गहन जांच की आवश्यकता है।

    इसके बाद ही गिसाबुरा को आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे बुजुर्ग घोषित किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वेनेजुएला
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर

    वेनेजुएला

    द्वीप पर बिकिनी शूट के लिए पहुंची मॉडल पर जंगली सुअरों ने किया हमला, देखें वीडियो सेलिब्रिटी गॉसिप
    एक साथ आठ जींस पहनकर चुराने की कोशिश करती पकड़ी गई महिला, देखें वीडियो सोशल मीडिया
    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना अजब-गजब खबरें

    गिनीज बुक

    इस विवाहित जोड़े ने मिलकर 91 बॉडी मॉडिफिकेशन के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    UK: इस परिवार ने अनोखे अंदाज में मनाया हैलोवीन, अनजाने में बना लिया विश्व रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    इस व्यक्ति की थी मानव इतिहास में सबसे लंबी नाक, 300 साल से बरकरार है रिकॉर्ड  इंग्लैंड
    चीन: 4 फुट से लंबा है 'दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट नूडल कप', बेझिझक खाइये चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: पैनकेक की थीम पर बना मिल रहा किराये पर, जानें क्या है खास अमेरिका
    इंग्लैंड के फुटबॉलर बिली राइट की टोपी हो रही नीलाम, लाखों रुपये में बिकने की उम्मीद इंग्लैंड
    अमेरिका: अब तक 34,000 से ज्यादा बिग मैक बर्गर खा चुका है यह रिकॉर्डधारी व्यक्ति अमेरिका
    कनाडा: गलती से दान पेटी में डाल दिया दूसरे विश्व युद्ध का ग्रेनेड, मची सनसनी कनाडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025