NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एक साल पहले मां बन चुकी हैं श्रिया सरन, सोशल मीडिया पर अब दी खुशखबरी
    अगली खबर
    एक साल पहले मां बन चुकी हैं श्रिया सरन, सोशल मीडिया पर अब दी खुशखबरी
    पति के साथ अभिनेत्री श्रिया सरण

    एक साल पहले मां बन चुकी हैं श्रिया सरन, सोशल मीडिया पर अब दी खुशखबरी

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 12, 2021
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री श्रिया सरन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया।

    दरअसल, श्रिया ने बताया कि उन्होंने 2020 यानी पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने अब जाकर सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया है। श्रिया ने एक प्यारा सा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा।

    खुलासा

    अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर दी ये जानकारी

    श्रिया ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति एंड्रयू कोश्चिव के साथ काफी खुश दिख रही हैं। श्रिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, 'हेलो दोस्तों, 2020 का क्वारंटाइन टाइम हमारे लिए यादगार रहा। जहां दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं, हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी।'

    उन्होंने लिखा, 'रोमांच, उत्साह और सीख साथ-साथ थी। हमारी जिंदगी में एक परी आई, जिसके लिए हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।'

    शुभकामनाएं

    फैंस दे रहे श्रिया को बधाई

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि एंड्रयू अपनी बेटी और पत्नी पर प्यसर लुटा रहे हैं। वीडियो में श्रिया ने अपने बेबी बंप वाले पल को भी साझा किया है।

    एंड्रयू, श्रिया के बेबी बंप के जरिए बेटी से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही फैंस श्रिया को मां बनने के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

    कुछ फैंस श्रिया से नाराज भी हैं कि उन्होंने अब तक इतना बड़ा राज उनसे छिपाए रखा।

    नई शुरुआत

    2018 में हुई थी श्रिया की शादी

    श्रिया ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड एंड्रयूू कोश्चिव से 2018 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। उन्होंने एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। एंड्रयू लॉन टेनिस खिलाड़ी हैं।

    श्रेया उनके साथ स्पेन के बार्सिलोना में रहती थीं, लेकिन पिछले साल वह स्पेन छोड़कर वापस मुंबई शिफ्ट हो गईं।

    अब श्रिया अपने पति के साथ भारत में ही रहती हैं। मां बनकर श्रिया की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह जीवन के नए अनुभव का लुत्फ उठा रही हैं।

    फिल्में

    श्रिया इन फिल्मों में आएंगी नजर

    श्रिया साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'RRR' का हिस्सा होने के अलावा श्रिया, कार्तिक नरेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'नरगसूरन' में दिखाई देंगी। वह फिल्म 'गमनम' की रिलीज का भी इंतजार कर रही हैं।

    हालांकि, श्रिया 'जिला गाजियाबाद', 'गली गली में चोर है', 'एक: द पावर ऑफ वन', 'मिशन इस्तानाबुल' और 'आवारापन' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें अंजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम' से मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्पेन
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    स्पेन

    हैंगओवर उतारने के लिए टहलने निकला व्यक्ति, चलते-चलते पहुंच गया दूसरे देश फ्रांस
    पिकासो की पेंटिंग की तस्करी कर रहा था शख्स, लगा 414 करोड़ रुपये का जुर्माना यूरोप
    दुनियाभर में कैसे लोगों की आदतें बदल रहा कोरोना वायरस? चीन समाचार
    राजनेताओं से लेकर खिलाड़ियों तक, कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं ये बड़ी हस्तियां चीन समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन के समर्थन में आए ऋतिक रोशन, लिखा लंबा-चौड़ा नोट शाहरुख खान
    ड्रग्स मामला: आर्यन खान को नहीं मिली राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया शाहरुख खान
    ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान का समर्थन, कंगना बोलीं- पप्पू आ गए बचाव करने शाहरुख खान
    फिल्म 'फ्रेडी' के लिए कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया 14 किलो वजन मनोरंजन

    सोशल मीडिया

    'तितलियां' से मशहूर हुईं सिंगर अफसाना खान की 'बिग बॉस 15' में एंट्री बिग बॉस
    अश्लील फिल्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ट की गिरफ्तारी पर लगाई रोक राज कुंद्रा
    गाना चोरी के आरोपों पर बोले मनोज मुंतशिर- 'तेरी मिट्टी..' कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा बॉलीवुड समाचार
    'MTV लव स्कूल' से लोकप्रिय हुए जगनूर अनेजा का निधन मनोरंजन

    मनोरंजन

    अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर फिल्म 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में करेंगे डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    रवीना भी आर्यन खान के समर्थन में उतरीं, बोलीं- उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज अक्षय कुमार
    सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम पर लौटीं शहनाज गिल, देखें वायरल वीडियो सोशल मीडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025