NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापान की यह महिला बनी दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान, जानें कितनी है उम्र
    अगली खबर
    जापान की यह महिला बनी दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान, जानें कितनी है उम्र
    जापान की पर्वतारोही टोमिकी इटूका बनीं सबसे बुजुर्ग इंसान

    जापान की यह महिला बनी दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान, जानें कितनी है उम्र

    लेखन अंजली
    Aug 21, 2024
    06:08 pm

    क्या है खबर?

    जापान की पर्वतारोही महिला टोमिको इटूका दुनिया की सबसे अधिक उम्र की इंसान बन गई हैं। इटूका की उम्र 116 साल है।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड स्पेन की 117 वर्षीय मारिया ब्रान्यास मोरेरा के नाम था। मारिया का पिछले सोमवार को ही निधन हो गया था, जिसके बाद यह रिकॉर्ड इटूका के नाम हो गया।

    गिनीज विश्व रिकॉर्ड ने बुधवार को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

    आइए इटूका और उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    परिचय

    1908 में हुआ था इटूका का जन्म

    इटूका का जन्म 23 मई, 1908 को पश्चिमी जापान के आशिया शहर में हुआ था।

    उनके जन्म के समय तक पहला विश्व युद्ध भी नहीं हुआ था। दुनिया की पहली उड़ान को भी मात्र 5 साल ही हुए थे और उनके जन्म वाले साल में ही राइट ब्रदर्स ने यूरोप और अमेरिका के बीच अपनी पहली सार्वजनिक उड़ान भरी थी।

    बता दें, इटूका के 3 बच्चे थे।

    शौक

    70 साल की होने के बाद भी पहाड़ चढ़ती रहीं इटूका

    इटूका को पहाड़ चढ़ने का शौक था और उन्होंने अपनी उम्र को भी इसमें आड़े नहीं आने दिया।

    वह 70 साल से अधिक उम्र होने के बाद भी पर्वतारोहण करती रहीं और जापान के 3,067 मीटर ऊंचे ओनटेक पहाड़ पर 2 बार चढ़कर उन्होंने सबको चौंका दिया।

    सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने ऐसा पहाड़ चढ़ने के लिए विशेष जूतों की बजाय साधारण जूतों का इस्तेमाल किया।

    अन्य बातें

    100 साल की उम्र में चढ़ीं मंदिर की लंबी सीढ़ियां

    1979 में अपने पति की मौत के बाद इटूका लगभग 10 साल अपने पति के गृहनगर में रहीं और यहां उन्होंने निजो समेत कई पहाड़ चढ़े।

    इटूका कितनी फिट थीं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि अपने जीवन के नौवें दशक में उन्होंने 2 बार 33 मंदिरों की तीर्थ यात्रा की।

    इसके अलावा 100 साल की उम्र में उन्होंने एक मंदिर की लंबी सीढ़ियां चढ़ीं थीं।

    पिछला रिकॉर्ड

    पिछली रिकॉर्डधारी मारिया कौन थीं?

    इटूका से पहले सबसे उम्रदराज व्यक्ति का रिकॉर्ड रखने वालीं मारिया ब्रान्यास मोरेरा निधन के समय 117 साल और 168 दिन की थीं।

    उनका 1907 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में जन्म हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में 2 विश्व युद्ध, स्पेन का गृह युद्ध और 1918 की स्पेनिश फ्लू महामारी समेत कई मुश्किलें झेलीं। बचपन में ही उनकी सुनने की क्षमता कम थी।

    उनके पिता की अमेरिका से स्पेन प्रवासन के दौरान मौत हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    जापान

    जापान: यह बेकरी बना रही 'AI लव ब्रेड', बढ़ाएगी आपके 'रोमांस का स्वाद' अजब-गजब खबरें
    आर्थिक मंदी की चपेट में आया जापान, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का खिताब खोया आर्थिक मंदी
    जापान: मिलिए दुनिया के सबसे उम्रदराज वॉम्बैट से, औसत उम्र से दोगुनी है आयु अजब-गजब खबरें
    जापान के बाद अब ब्रिटेन आर्थिक मंदी की चपेट में, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर ब्रिटेन

    गिनीज बुक

    चीन के हार्बिन पार्क ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता सबसे बड़े अस्थायी 'बर्फीले पार्क' का खिताब चीन समाचार
    भारतीय व्यक्ति ने लगातार 55 घंटे तक पंचिंग बैग पर मुक्केबाजी की, विश्व रिकॉर्ड बनाया पुणे
    6 दिनों तक लिफ्ट में फंसी रहीं दादी, बाहर निकलीं तो बन चुका था विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    पोलैंड: महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड पोलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025