NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / भारतीय व्यक्ति ने लगातार 55 घंटे तक पंचिंग बैग पर मुक्केबाजी की, विश्व रिकॉर्ड बनाया
    अगली खबर
    भारतीय व्यक्ति ने लगातार 55 घंटे तक पंचिंग बैग पर मुक्केबाजी की, विश्व रिकॉर्ड बनाया
    व्यक्ति ने 55 घंटे पंचिंग मैराथन प्रदर्शन से बनाया रिकॉर्ड

    भारतीय व्यक्ति ने लगातार 55 घंटे तक पंचिंग बैग पर मुक्केबाजी की, विश्व रिकॉर्ड बनाया

    लेखन अंजली
    Jan 10, 2024
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले 42 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिद्धू क्षेत्री ने पंचिंग बैग पर सबसे लंबे समय तक मुक्केबाजी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    कई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके सिद्धू ने 55 घंटे 15 मिनट तक मुक्केबाजी करके गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    रिकॉर्ड बनाने के बाद सिद्धू ने कहा, "मुझे अपने देश के लिए योगदान देने में दिलचस्पी है, इसलिए मैंने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रयास किया।"

    रिकॉर्ड

    काफी कठिन था इस रिकॉर्ड को बनाना- गिनीज बुक

    गिनीज बुक के मुताबिक, इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना सिद्धू की सहनशक्ति की एक कठिन परीक्षा थी क्योंकि इसमें 2 सेकंड में कम से कम एक बार पंचिंग बैग पर मुक्का मारकर हाथों को उनकी प्रारंभिक स्थिति में वापस लाना होता है।

    इसके अतिरिक्त इस प्रयास के दौरान एक घंटे में व्यक्ति को मात्र 5 मिनट का ब्रेक मिलता है और इसी दौरान सिद्धू खान-पान के साथ-साथ बाथरूम जा सकते थे।

    समस्याएं

    नींद और दर्द पर ध्यान न देते हुए सिद्धू ने पूरी अपनी समय अवधि

    सिद्धू ने बताया कि 20 घंटे के आसपास उन्हें दर्द होने लगा था, लेकिन उस समय उनका ध्यान केवल अपने लक्ष्य को प्राप्त करना था, इसलिए उन्होंने खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रहकर दर्द को सहन किया।

    उनके लिए सबसे कठिन चरण 30 घंटे के बाद आया क्योंकि वह बिना नींद लिए लगातार मुक्केबाजी कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि उनके परिवार के समर्थन से उन्होंने इसे बाधा नहीं बनने दिया।

    प्रशिक्षण

    रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिद्धू ने इस तरह की तैयारी

    इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए सिद्धू ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने 6 महीने तक लगभग हर दिन 8 घंटे मुक्केबाजी का प्रशिक्षण लिया।

    उनकी दिनचर्या में सुबह 4 बजे से 8 बजे तक 4 घंटे का प्रशिक्षण सत्र शामिल था, जबकि उनका दूसरा प्रशिक्षण सत्र शाम के समय शुरू होता था।

    सिद्धू का कहना है कि इस प्रयास के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होना पड़ा।

    अन्य रिकॉर्ड

    ये विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं सिद्धू

    2013 में सिद्धू ने एक पैर का उपयोग करके 3 मिनट में सबसे अधिक मार्शल आर्ट किक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    इससे पहले 2011 में भी उन्होंने एक पैर का उपयोग करके एक मिनट में सबसे अधिक मार्शल आर्ट किक लगाए थे।

    हालांकि, उनके इन दोनों रिकॉर्ड को पाकिस्तान के अहमद अमीन बोदला तोड़ चुके हैं। अब सिद्धू इन रिकॉर्ड्स को वापस अपने नाम करने की योजना बना रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुणे
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    पुणे

    महाराष्ट्र: पुणे में नाले की सफाई करते वक्त 4 लोगों की दम घुटने से मौत महाराष्ट्र
    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाना होगा महंगा, जानिए क्या है कारण  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: पुणे में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एलन मस्क की उतारी आरती, जानें क्या है कारण एलन मस्क
    साइबर जालसाजों ने पूर्व सैनिक से की 1 करोड़ रुपये की ठगी, जानिए आप कैसे बचें साइबर अपराध

    गिनीज बुक

    मजबूत दाढ़ी से संबंधित सबसे अनोखे गिनीज विश्व रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी  अमेरिका
    इटली: तोते ने सबसे तेज 5 मीटर स्कूटर चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो इटली
    इस इलेक्ट्रिक कार ने रफ्तार में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बनी सबसे तेज EV स्विट्जरलैंड
    अमेरिका: महिला ने आग लगे 8 हूप्स को घुमाते हुए किया हुला हूपिंग, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: पुलिस ने जिसे समझा ग्रेनेड, वह निकला कुत्ते का मल साफ करने वाला बैग अमेरिका
    चीन में अजीबोगरीब मान्यता, युवा लड़कों के पेशाब को मानते हैं सेहत के लिए फायदेमंद चीन समाचार
    दुनिया की "सबसे बड़े होंठों वाली महिला" ने फिर करवाई सर्जरी, अब दिखती है ऐसी बुल्गारिया
    क्रिसमस पर शाही परिवार के कर्मचारियों को मिलते हैं ये अनोखे उपहार, जानकर चौंक जाएंगे आप  किंग चार्ल्स तृतीय

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के कई पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन सरकारी नौकरी
    महाराष्ट्र: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार पाकिस्तान समाचार
    महाराष्ट्र: नागपुर के रिसॉर्ट ने शादी समारोह में परोसा बासी खाना, दूल्हा समेत 80 अस्पताल पहुंचे नागपुर
    मुंबई: लहसुन चुराने के आरोप में दुकानदार ने कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025