NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पोलैंड: महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    पोलैंड: महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
    महिला ने बर्फ की बड़ी बाल्टी में रहकर बनाया रिकॉर्ड

    पोलैंड: महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Jan 25, 2024
    01:14 pm

    क्या है खबर?

    पोलैंड की कटारजीना जकुबोव्स्का नामक महिला ने 3 घंटे से अधिक समय तक बर्फ के डिब्बे में खड़े रहकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    48 वर्षीय कटारजीना ने 3 घंटे 6 मिनट 45 सेकंड तक बर्फ में रहकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    पुरुषों की श्रेणी में यह रिकॉर्ड पोलैंड के क्रिज्सटॉफ गजेवस्की के नाम है, जिन्होंने 3 घंटा 11 मिनट 27 सेकंड बर्फ में रहकर ये रिकॉर्ड बनाया।

    रिकॉर्ड

    पेशे से डिजाइनर है कटारजीना, रिकॉर्ड से पहले किए गए टेस्ट

    कटारजीना पेशे से एक डिजाइनर हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि महिलाओं के पास बहुत ताकत होती है और मैं भी यह पूरी दुनिया को दिखाना चाहती थी कि अगर हम कुछ चाहती हैं तो उसे पूरा करके भी दिखाती हैं।"

    रिकॉर्ड का प्रयास करने से पहले कटारजीना के कई तरह के स्वास्थ्य टेस्ट किए गए थे, ताकि इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना न हो।

    बयान

    रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हैं कटारजीना

    कटारजीना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं एक साधारण महिला हूं, जिसने गिनीज बुक का धारक बनने का सपना देखा और दूसरी महिलाओं को रास्ता दिखाने के लिए प्रेरणा बनने की कोशिश की।"

    उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि तमाम बाधाओं के बावजूद वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहीं और वह यह खिताब पाकर बहुत खुश हैं।

    बयान

    प्रयास के दौरान नहीं हुई कोई असुविधा- कटारजीना

    गिनीज बुक के अनुसार, कटारजीना के प्रयास के दौरान उनके शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव पर निगरानी रखी गई। साथ ही उनकी अन्य तैयारियों में हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी और मालिश जैसे उपचार भी शामिल थे।

    कटारजीना का कहना है कि इस प्रयास के दौरान उन्हें किसी तरह का दर्द या असुविधा महसूस नहीं हुई और यहां तक ठंड का भी अहसास नहीं हो रहा था।

    उन्होंने आगे कहा, "ठंड मेरे लिए कोई बाधा नहीं है, मुझे इससे गर्मी लगती है।"

    बयान

    खुद को नियंत्रित करना जानती हूं- कटारजीना

    कटारजीना ने बताया कि वह जानती थीं कि इस प्रयास के लिए उन्होंने खुद को कैसे नियंत्रित करना था और उनका दिमाग भी जानता है कि कब उसे अधिक कांपने और तापमान को ऊपर रखने के लिए संकेत भेजने की जरूरत है।

    उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए सबसे कठिन क्षण तब था जब दर्शकों को डरा हुआ देखा। दरअसल, उनका शरीर कांप रहा था, जिसे देखकर दर्शक डर रहे थे। हालांकि, यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

    लक्ष्य

    महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है कटारजीना का लक्ष्य

    रिकॉर्ड प्रयास के दौरान कटारजीना के शरीर के तापमान और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी, ताकि पता चले सके कि वह इसे जारी रखने के लिए फिट हैं या नहीं।

    कटारजीना अब बर्फ से जुड़े अधिक विश्व रिकर्ड बनाने का प्रयास करने और यह साबित करने की योजना बना रही है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में समान या उससे भी उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पोलैंड
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पोलैंड

    बंजी जंपिंग के दौरान हवा में रस्सी खुलने से ज़मीन पर गिरा व्यक्ति, देखें वीडियो वायरल अजब-गजब खबरें
    यह है दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा, गिनीज़ बुक में शामिल हुआ नाम अजब-गजब
    आंखों में ब्लैक टैटू बनवाना मॉडल को पड़ा भारी, गंवा बैठी आंखों की रोशनी अजब-गजब खबरें
    COP26: बिजली उत्पादन के लिए कोयले का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हुए 40 से अधिक देश कनाडा

    गिनीज बुक

    इस इलेक्ट्रिक कार ने रफ्तार में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बनी सबसे तेज EV स्विट्जरलैंड
    अमेरिका: महिला ने आग लगे 8 हूप्स को घुमाते हुए किया हुला हूपिंग, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    इंग्लैंड: प्रतियोगिता के लिए माली ने उगाया विशाल प्याज, 9 किलो है वजन इंग्लैंड
    ये है दुनिया का सबसे बड़ा डोनट, वजन जानकर रह जाएंगे दंग; देखिए वायरल वीडियो अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    एमिरेट्स की फ्लाइट ने मात्र 2 यात्रियों के साथ भरी उड़ान, मां-बेटी ने जमकर किए मजे स्विट्जरलैंड
    चीन: परिवार की पूरे जीवन होटल में रहने की योजना, 229 दिनों के लिए बुक किया चीन समाचार
    ताइवान: टॉफी समझ लोगों ने खाया कपड़े धोने का सामान, अस्पताल पहुंचे  ताइवान
    अमेरिका में अपने पालतू जानवरों को आश्रय स्थलों में छोड़ रहे लोग, खड़ा हुआ बड़ा संकट अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025