NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अलविदा 2024: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
    अगली खबर
    अलविदा 2024: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
    रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    अलविदा 2024: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 14, 2024
    02:45 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए साल 2024 कमाल का रहा। 2007 के बाद टीम ने पहली बार टी-20 विश्व कप जीता।

    इसके बाद 2 दिग्गज खिलाड़ियों का दौर खत्म हो गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया।

    फाइनल मुकाबले में कोहली के बल्ले से 76 रन निकले। रोहित विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    ऐसे में आइए दोनों के बेमिसाल करियर पर नजर डालते हैं।

    संन्यास

    कोहली ने 14 साल का करियर किया समाप्त 

    कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज साल 2010 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

    वह भारत के लिए 125 मुकाबले खेले। 117 पारियों में 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए।

    उन्होंने 1 शतक के अलावा 38 अर्धशतक भी जड़े। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122* रन रहा। उन्होंने जब अपना करियर समाप्त किया तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब बाबर आजम उनसे आगे निकल गए हैं।

    करियर

    रोहित ने साल 2007 में खेला था अपना पहला मुकाबला 

    रोहित ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने 159 मैच की 151 पारियों में 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक भी जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन रहा था।

    रोहित ने अपना पहला मुकाबला साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वह 17 साल तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले।

    कप्तान

    कप्तान के तौर पर दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

    रोहित ने कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला साल 2017 में खेला था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 62 मैच में कप्तानी की, जिसमें टीम को 49 में जीत और सिर्फ 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 1 मैच टाई रहा। उनका जीत प्रतिशत 79.03 का रहा।

    रोहित से ज्यादा सिर्फ कोहली ने भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (71) में कप्तानी की है। उन्होंने 41 मैच में जीत और 28 में हार का सामना किया है।

    विश्व कप

    टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

    कोहली टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2012 में अपना पहला मैच खेला था।

    35 मैच की 33 पारियों में उन्होंने 58.72 की औसत से 1,292 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले थे।

    रोहित ने साल 2007 में पहला टी-20 विश्व कप मैच खेला था। उन्होंने 47 मैच में 34.85 की औसत से 1,220 रन बनाए।

    उनकी स्ट्राइक रेट 133.04 की रही। उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    विराट कोहली
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    रोहित शर्मा

    सुरेश रैना का बड़ा बयान, कहा- विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलनी चाहिए दलीप ट्रॉफी सुरेश रैना
    क्या रोहित शर्मा MI छोड़कर LSG का बनेंगे हिस्सा? जोंटी रोड्स ने दिया बड़ा बयान  इंडियन प्रीमियर लीग
    वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को बताया विराट और धोनी से बेहतर, देखें वीडियो वीरेंद्र सहवाग
    बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने चेन्नई पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो टेस्ट क्रिकेट

    विराट कोहली

    घरेलू सरजमीं पर 12,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज कब-कब 99 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए? वनडे क्रिकेट
    टेस्ट क्रिकेट: विभिन्न कप्तानों के नेतृत्व में कैसा रहा रविचंद्रन अश्विन का गेंदबाजी प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: विराट कोहली और ऋषभ पंत दिल्ली की टीम की संभावित सूची में शामिल रणजी ट्रॉफी

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2025 नीलामी: फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा  फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2025 नीलामी: वाशिंगटन सुंदर को 3.20 करोड़ रुपये में इस टीम ने खरीदा  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 नीलामी: क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा क्रुणाल पांड्या
    IPL 2025 नीलामी: तुषार देशपांडे को 6.50 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25: मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजी में किया कमाल, ताबड़तोड़ 32* रन बनाए  मोहम्मद शमी
    दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीती सीरीज, WTC में शीर्ष स्थान हासिल किया  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वेंकटेश अय्यर कर रहे हैं PhD, खुद किया ये दिलचस्प खुलासा वेंकटेश अय्यर
    WTC 2023-25: दक्षिण अफ्रीका ने हासिल किया शीर्ष स्थान, जानिए कैसी है अन्य टीमों की स्थिति विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025