Page Loader
IPL 2025 नीलामी: क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा
क्रुणाल पांड्या के पास अनुभव की कमी नहीं है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा

Nov 25, 2024
04:00 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खरीदा है। क्रुणाल भारतीय टीम से काफी समय से बाहर चल रहे हैं। ये खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना योगदान दे सकता है। IPL 2024 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा थे। उन्हें LSG ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है क्रुणाल का IPL करियर?

क्रुणाल ने पहला IPL मुकाबला साल 2016 में खेला था। वह LSG के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होने 127 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 22.56 की औसत से 1,647 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 132.82 की रही है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 127 मैच में 34.28 की औसत और 7.36 की इकॉनमी रेट से 76 विकेट अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें होंगी।

टीम

इन खिलाड़ियों को RCB ने किया था रिटेन 

IPL 2008 से RCB का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। उनके साथ-साथ RCB ने यश दयाल और रजत पाटीदार को भी अपने साथ बरकरार रखा था। RCB ने कोहली को 21 करोड़, पाटीदार को 11 करोड़ और दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। दूसरी तरफ RCB ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।