Page Loader
IPL 2025 नीलामी: फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा 
फाफ डु प्लेसिस IPL 2024 में अच्छे फॉर्म में थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा 

Nov 25, 2024
03:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा है। उन्हें 25 नवंबर की बड़ी नीलामी में खरीदा गया है। इस स्टार खिलाड़ी को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में ही DC ने खरीद लिया। IPL 2024 में यह खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम का कप्तान था। हालांकि, इस खिलाड़ी को RCB ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है डु प्लेसिस का IPL करियर?

डु प्लेसिस ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2012 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेला था। वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी खेल चुके हैं। अब तक इस खिलाड़ी ने 145 मुकाबले खेले हैं। इसकी 138 पारियों में 35.99 की औसत और 136.36 की स्ट्राइक रेट से 4,571 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 37 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन है। IPL 2025 में इस अनुभवी खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें होंगी।

टीम

इन खिलाड़ियों को DC ने किया था रिटेन 

नीलामी से पहले DC ने अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ DC ने कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टबस(10 करोड़ रुपये)और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। DC की टीम ने सबको चौंकाते हुए अपने कप्तान ऋषभ पंत को ही रिलीज कर दिया था। पंत इस फ्रेंचाइजी के लिए 2016 से खेल रहे थे। हालांकि, कप्तान के तौर पर वह ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए थे।