NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप 2022 के आयोजन पर छाए संकट के बादल, श्रीलंका में खेला जाना है टूर्नामेंट
    अगली खबर
    एशिया कप 2022 के आयोजन पर छाए संकट के बादल, श्रीलंका में खेला जाना है टूर्नामेंट
    तस्वीर- Instagram/accmedia1

    एशिया कप 2022 के आयोजन पर छाए संकट के बादल, श्रीलंका में खेला जाना है टूर्नामेंट

    लेखन अंकित पसबोला
    संपादन Manoj Panchal
    May 13, 2022
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका में इस समय आर्थिक संकट के चलते हालात बेहद खराब है। इसका सीधा असर क्रिकेट पर भी पड़ने की संभावना है।

    श्रीलंका में लगातार बढ़ रहे तनाव और हिंसा के बीच इस साल अगस्त में होने वाले एशिया कप 2022 पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर भी अनिश्चितता बढ़ती जा रही है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट्स

    SLC से सम्पर्क में हैं जय शाह- रिपोर्ट्स

    रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और CEO एशले डी सिल्वा से फोन पर श्रीलंका के हालात पर चर्चा की।

    cricbuzz ने BCCI सूत्र के हवाले से कहा, "इस महीने के अंत में IPL फाइनल के लिए SLC अधिकारियों के भारत आने की भी संभावना है। तब तक एक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।"

    एशिया कप

    इससे पहले कोरोना के चलते नहीं खेला जा सका था एशिया कप

    श्रीलंका एशिया कप के 2020 संस्करण का होस्ट करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे दो बार स्थगित करना पड़ा था।

    टूर्नामेंट के दो बार स्थगित करने के बावजूद श्रीलंका ने 2022 संस्करण का अधिकार हासिल किया था। इस बार यह सीजन टी-20 प्रारूप में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक खेला जाना तय है।

    वहीं 2020 का जो संस्करण खेला नहीं जा सका था, वह अब 2023 में खेला जाएगा।

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया

    फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे में नहीं हुआ है बदलाव

    इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के एक प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    CA के प्रवक्ता ने कहा, "हम श्रीलंका के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और और SLC के साथ नियमित रूप से बात कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को जानकारी दी गई है। टीम के रवानगी के लिए अभी तीन सप्ताह का समय है और फिलहाल शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"

    कार्यक्रम

    ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम

    ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वनडे और टी-20 सीरीज के मुकाबले कोलम्बो और कैंडी में खेले जाएंगे। वहीं टेस्ट सीरीज गाले में खेली जाएगी।

    ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम:

    पहला टी-20: 7 जून।

    दूसरा टी-20: 8 जून।

    तीसरा टी-20: 11 जून।

    पहला वनडे: 14 जून।

    दूसरा वनडे: 16 जून।

    तीसरा वनडे: 19 जून।

    चौथा वनडे: 21 जून।

    पांचवां वनडे: 24 जून।

    पहला टेस्ट: 29 जून से 3 जुलाई।

    दूसरा टेस्ट: 8 से 12 जुलाई।

    आर्थिक संकट

    श्रीलंका में क्या हो रहा है?

    1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

    उसके पास विदेशी मुद्रा खत्म हो चुकी है और वह जरूरी चीजें आयात नहीं कर पा रहा। देश में डीजल खत्म होने से वाहन चलना बंद हो गए हैं।

    उत्पादन के अभाव में बिजली संकट गहरा रहा है। आम जरूरत की चीजें बेहद महंगी बिक रही हैं।

    महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एशिया कप क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    क्रिकेट समाचार

    साहा को धमकाने वाले मामले में बोरिया मजूमदार पर BCCI ने लगाया दो साल का बैन रिद्धिमान साहा
    ICC रैंकिंग (वार्षिक): टी-20 में शीर्ष पर भारत, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का है दबदबा भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL में 5,000 रन पूरे करने के करीब हैं रॉबिन उथप्पा, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह? इंडियन प्रीमियर लीग

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    दुनिया को अलविदा कहने वाले महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न के नाम हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    किन हालातों में हुई वॉर्न की मौत? थाई पुलिस ने किया घटनाक्रम का खुलासा क्रिकेट समाचार
    शेन वॉर्न के नाम दर्ज इन रिकॉर्ड्स के बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी होगी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: 471 रनों से पीछे है ऑस्ट्रेलिया, ऐसा रहा दूसरा दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 और महत्वपूर्ण आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका: एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुए हसरंगा, टी-20 सीरीज से बाहर होना तय क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी-20: टॉस जीतकर श्रीलंका की पहले गेंदबाजी, दीपक हूडा करेंगे डेब्यू क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी-20: ईशान-अय्यर के अर्धशतक से भारत ने दिया 200 का लक्ष्य क्रिकेट समाचार

    एशिया कप क्रिकेट

    पाकिस्तान ने हासिल किया 2020 में होने वाली एशिया कप की मेज़बानी का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    PCB की BCCI को धमकी, ये नहीं किया तो 2021 टी-20 विश्व कप नहीं खेलेंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप की होस्टिंग छोड़ सकता है पाकिस्तान, PCB चीफ ने दिया संकेत BCCI
    सौरव गांगुली ने किया कन्फर्म; दुबई में होगा एशिया कप, भारत-पाकिस्तान दोनों लेंगे हिस्सा सौरव गांगुली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025