NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह?
    खेलकूद

    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह?

    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह?
    लेखन अंकित पसबोला
    May 05, 2022, 08:03 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह?
    रिंकु सिंह

    बीते सोमवार (2 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की। उस मैच में KKR से जीत के नायक रिंकु सिंह बने, जिन्होंने 23 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। मौजूदा सीजन में रिंकु ने बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग में भी कमाल किया है। इस बीच रिंकु के अब तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।

    गरीबी में बीता है रिंकु का बचपन

    12 अक्टूबर, 1997 में अलीगढ़ में जन्में रिंकु का बचपन बेहद गरीबी में बीता है। उनको प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने तक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। रिंकु के पिता अलीगढ़ में LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते हैं। परिवार की कमजोर आर्थिक हालत के बीच रिंकु कोचिंग सेंटर में झाड़ू-पोछा लगाने की नौकरी तक की। हालांकि, उन्होंने जल्द ही यह काम छोड़ दिया और क्रिकेट में पूरा फोकस किया।

    2014 में किया लिस्ट-A डेब्यू

    रिंकु के क्रिकेट के सफर की शुरुआत कोच मसूद उज जफर अमिनी के मार्गदर्शन में शुरू हुई। रिंकु ने 2012 में उत्तर प्रदेश की ओर से अंडर-16 में पदार्पण किया। वहीं 2014 में अपने राज्य से ही लिस्ट-A करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2016 में लगभग 19 साल की उम्र में रिंकु ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पर्दापण किया और उत्तर प्रदेश की ओर से ही घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा है।

    2017 में पंजाब के दल का हिस्सा थे रिंकु

    घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर रिंकु को पहली बार IPL 2017 की नीलामी में पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि, उन्हें उस सीजन में मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन पर भरोसा जताया और 80 लाख रुपये देकर अपने साथ शामिल किया। वहीं IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में KKR ने फिर से उन पर भरोसा जताया और 55 लाख रुपये देकर खरीद लिया।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    साल 2019 में रिंकु ने अबुधाबी में हुए टी-20 टूर्नामेंट में BCCI की इजाजत के बिना हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन पर बोर्ड ने कार्यवाई करते हुए तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

    IPL में अलीगढ़ से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रिंकु

    IPL 2018 में KKR से रिंकु ने अपना IPL डेब्यू किया और अलीगढ़ से लीग में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। अपने पहले उन्होंने सीजन में चार मैचों में सिर्फ 29 रन बनाए। इसके बाद 2019 में उन्हें पांच मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने निराश किया और 37 रन बनाए। IPL 2020 में रिंकु ने सिर्फ एक मैच खेला और 11 रन बनाए। वहीं IPL 2021 में वह चोट के चलते नहीं खेल सके।

    मौजूदा सीजन में रिंकु का प्रदर्शन

    IPL 2022 में अब तक रिंकु को तीन मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 50 की उम्दा औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में गुजरात के खिलाफ 35 रन (गेंद- 28) बनाए। वहीं अपने दूसरे मैच में दिल्ली के खिलाफ 23 रन (गेंद-16) बनाए। मौजूदा सीजन में अब तक रिंकु के बल्ले से सबसे अच्छी पारी फिलहाल राजस्थान के खिलाफ नाबाद 42 रनों की आई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2022
    रिंकु सिंह

    ताज़ा खबरें

    बालों को कलर कराने से हो सकते हैं ये 5 प्रमुख नुकसान बालों की समस्या
    तुर्की-सीरिया में आए भूंकप से 7,800 लोगों की मौत, ठंड के कारण बचाव कार्य में चुनौती तुर्की
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 क्रिकेट
    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शतक, ऐसा रहा चौथा दिन  टेस्ट क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें महिला क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: रेणुका सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रेणुका सिंह

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    रिंकु सिंह

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023